साउथ सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत दौर यानी प्रेगनेंसी फेज को एन्जॉय कर रही हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली समांथा जल्द ही अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। हाल ही में एक्ट्रेस की पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ गोद भराई (बेबी शॉवर) की रस्म पूरी हुई, जिसकी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन खास रस्मों में आर्ट कवर (श्री कल्पम) और अभिषेकम जैसे धार्मिक प्रोसेस शामिल थे।
Samantha Ruth Prabhu baby Shower: रस्मों के गहरे अर्थ से जुड़ीं समांथा
View this post on Instagram
तस्वीरें शेयर करते हुए समांथा ने लिखा कि वह अपनी परंपराओं का बहुत सम्मान करती हैं। उन्होंने बताया कि जब श्री विद्या उपासक पंडित ने उन्हें एक-एक रस्म का मतलब समझाया, तो उन्हें पता चला कि यह पूजा कितनी गहराई से जुड़ी है। हर मंत्र और चढ़ावे का एक खास मकसद था। उन्होंने खास रूप से ‘आर्ट कवर’ (श्री कल्पम) के बारे में बताया, जो श्री विद्या परंपरा की एक खास रस्म है। इसमें होने वाली मां के सात चक्रों के जरिए देवी की 94 कलाओं और दिव्य गुणों का सम्मान किया जाता है, ताकि पॉज़ीटिव एनर्जी बनी रहे।
सामंथा के लिए इमोशनल पल

एक्ट्रेस के लिए इस पूरे प्रोसेस का सबसे इमोशनल पल यह था कि इसमें होने वाली मां को खुद एक देवी और पवित्र क्रिएटर के रूप में सम्मानित किया जाता है, जो एक नई जिंदगी को दुनिया में लाने वाली है।
पारंपरिक लुक में लगीं बेहद खूबसूरत

अपने इस खास दिन पर समांथा के लुक्स ने सबका ध्यान खींचा। गोद भराई की रस्मों के शुरुआती स्टेज में उन्होंने एक सिंपल और ग्रेसफुल पीले रंग का अनारकली सूट पहना, जिसके साथ उन्होंने नो-मेकअप लुक रखा। इसके बाद की बाकी पारंपरिक रस्मों के लिए उन्होंने पीले रंग की खूबसूरत बनारसी साड़ी चुनी, जिसमें उनका निखार और खूबसूरती देखते ही बन रही थी।


Download Android App
Download iOS App




