South Movies Releasing This Week September 2026: वीकेंड पर थिएटर्स में देखने के लिए बेस्ट हैं South की ये 7 फिल्में

Summary :

इस हफ्ते सिनेमाघरों में साउथ सिनेमा का बड़ा धमाका होने जा रहा है। कार्थी की मच अवेटेड स्पाई थ्रिलर 'सरदार 2', आनंद देवराकोंडा की रोमांटिक-ड्रामा 'एपिक' और सूरी की स्पोर्ट्स एक्शन फिल्म 'मंदाडी' समेत 7 नई फिल्में थिएटर्स में दस्तक दे रही हैं। अगर आप भी वीकेंड पर एक्शन, ड्रामा और रोमांस का मजा लेना चाहते हैं, तो जानिए इस हफ्ते रिलीज हो रही साउथ की इन धमाकेदार फिल्मों की पूरी लिस्ट।

अगर आप भी फिल्मों के शौकीन हैं और वीकेंड पर कुछ नया और धमाकेदार देखने का प्लान बना रहे हैं, तो तैयार हो जाइए, इस हफ्ते सिनेमाघरों में साउथ सिनेमा की एक से बढ़कर एक फिल्में दस्तक देने जा रही हैं। कार्थी की सस्पेंस से भरी एक्शन थ्रिलर से लेकर आनंद देवराकोंडा का रोमांटिक अंदाज और सूरी का जबरदस्त स्पोर्ट्स ड्रामा, हर तरह का कंटेंट दर्शकों के लिए तैयार है। आइए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते थिएटर्स में कौन-कौन सी 7 फिल्में आपका मनोरंजन करने आ रही हैं।

‘सरदार 2’ और ‘मंदाडी’: पर्दे पर दिखेगा एक्शन और बदले का जबरा खेल

 Karthi Sardar 2 and Mandaadi Movie 2026
Karthi Sardar 2 and Mandaadi Movie 2026 ( Source: Social Media)

इस हफ्ते की सबसे बड़ी रिलीज में से एक है साउथ स्टार कार्थी की फिल्म ‘सरदार 2’। यह एक हाई-ऑक्टेन स्पाई थ्रिलर फिल्म है, जिसमें कार्थी एक बार फिर अपने पावर-पैक अवतार में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी सस्पेंस, देशभक्ति और जबरदस्त एक्शन से भरी हुई है, जिसे बड़े पर्दे पर देखना एक बेहतरीन एक्सपीरियंस होगा। ये फिल्म 10 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है।

दूसरी तरफ, तमिल अभिनेता सूरी की फिल्म ‘मंदाडी’ भी सिनेमाघरों में धमाल मचाने आ रही है। यह एक स्पोर्ट्स-एक्शन ड्रामा है, जो पारंपरिक नाव रेस (Boat Racing) के इर्द-गिर्द घूमती है। कहानी में पुरानी दुश्मनी, जुनून और अपनी जमीन के सम्मान को वापस पाने की जंग दिखाई गई है। एक्शन प्रेमियों के लिए ये दोनों फिल्में पैसा वसूल साबित होने वाली हैं। ये फिल्म भी 10 सितंबर 2026 को ही सिनेमाघरों में धमाल मचाने आ रही है।

‘एपिक’ और ‘रीयूनियन’: रोमांस, दोस्ती और पुरानी यादों का तड़का

'Epic' Movie Release Date ( Source: Social Media) 
‘Epic’ Movie Release Date ( Source: Social Media)

अगर आपको लव स्टोरी और इमोशनल ड्रामा पसंद है, तो आनंद देवराकोंडा और वैष्णवी चैतन्य की फिल्म ‘एपिक’ आपकी विशलिस्ट में जरूर होनी चाहिए। यह फिल्म एक युवा लड़के की कहानी है, जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए विदेश जाता है और वहां उसे प्यार, उन्हें अपने काम और परिवार के बीच तालमेल बनाकर चलना पड़ता है। ये फिल्म आपकी विशलिस्ट में जरूर होनी चाहिए, जो 11 सितंबर 2026 को रिलीज होने जा रही है।

वहीं, तमिल फिल्म ‘रीयूनियन’ दर्शकों को उनके स्कूल के दिनों की याद दिलाएगी। जब पुराने दोस्त सालों बाद एक साथ मिलते हैं, तो कई पुराने राज और पुरानी रंजिशें सामने आती हैं। यह फिल्म दोस्ती, ड्रामा और भावनाओं का एक शानदार मेल पेश करती है। ये फिल्म भी 11 सितंबर 2026 को रिलीज होगी।

सस्पेंस, थ्रिल और देहाती रंग: इन फिल्मों का भी दिखेगा जादू

Maremma Telugu Movie
Maremma Telugu Movie ( Source: Social Media)

इन बड़ी फिल्मों के अलावा, सिनेमाघरों में कुछ अनोखी कहानियां भी आ रही हैं। तेलुगु फिल्म ‘मरेम्मा’ एक गांव के लड़के और उसके प्यारे भैंसे ‘मारी‘ की कहानी है। जब गांव में एक रहस्यमयी बीमारी फैलती है और मारी गायब हो जाता है, तो कहानी में जबरदस्त मोड़ आता है। ये फिल्म 10 सितंबर 2026 को रिलीज हो रही है।

साथ ही, कन्नड़ फिल्म ‘सालागारारा सहकारा संघ’ और तमिल थ्रिलर ‘प्रथमा दृष्टिया कुट्टाक्कर’ जैसी फिल्में भी सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं। ये फिल्में सस्पेंस, कॉमेडी और ड्रामा का ऐसा तड़का लेकर आ रही हैं जो हर उम्र के दर्शकों को पसंद आएगा। तमिल थ्रिलर ‘प्रथमा दृष्टिया कुट्टाक्कर’ भी 10 सितंबर 2026 को ही सिनेमाघरों में आ रही है। वहीं, कन्नड़ फिल्म ‘सालागारारा सहकारा संघ’ 11 सितंबर 2026 को रिलीज होगी।

Read More: साउथ फिल्म ‘ओप्पम’ की रीमेक ‘हैवान’ में बदली जाएगी कहानी? Akshay-Saif की फिल्म में दिखे ये..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।