बॉलीवुड में साउथ की सक्सेसफुल फिल्मों को हिंदी दर्शकों के लिए नए कलाकारों और नए अंदाज में पेश करने का सिलसिला लगातार जारी है। कई रीमेक फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। ‘दृश्यम’, ‘वॉन्टेड’, ‘कबीर सिंह’, ‘सिंघम’ और ‘गजनी’ जैसी फिल्मों की सफलता इसका परफेक्ट एग्ज़ाम्पल है। अब इसी कड़ी में अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ‘हैवान’ भी शामिल होने जा रही है।
‘हैवान’ साल 2016 में रिलीज हुई मोहनलाल स्टारर मलयालम फिल्म ‘ओप्पम’ का ऑफिशियल हिंदी रीमेक है। हालांकि फिल्म के टीजर और ट्रेलर में नजर आए कुछ सीन्स को देखकर ऐसा लग रहा है कि मेकर्स ने मेन कहानी को ज्यों का त्यों पेश करने के बजाय उसमें कई बदलाव किए हैं। तो आइए जानते हैं कि ‘हैवान’ किन मामलों में ‘ओप्पम’ से अलग नजर आ रही है।
Changes In Haiwaan A Remake Of Oppam: क्या बदला जाएगा फिल्म का क्लाइमैक्स?
रीमेक फिल्मों में कहानी को हिंदी दर्शकों के मुताबिक ढालने के लिए कई तरह के बदलाव किए जाते हैं। कभी किरदारों का बैकग्राउंड बदला जाता है, तो कभी कहानी में नए ट्विस्ट जोड़े जाते हैं। ‘हैवान’ के ट्रेलर ने भी इसी तरह की पॉसीबिलीटी को जन्म दिया है। ट्रेलर के कुछ हिस्सों से सिग्नल मिलते हैं कि फिल्म की कहानी में मेन फिल्म की तुलना को देखते हुए बदलाव किए गए हैं। ऐसे में यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या ‘हैवान’ के क्लाइमैक्स में भी ‘ओप्पम’ से अलग कोई नया ट्विस्ट देखने को मिलेगा या नहीं। फिलहाल इसका खुलासा फिल्म रिलीज होने के बाद ही होगा।
सैफ अली खान का काला चश्मा क्यों है खास?
‘ओप्पम’ में मोहनलाल ने एक अंधे इंसान का रोल निभाया था। वहीं उसकी खास बात यह थी कि फिल्म में उनका किरदार अंधा होने के बावजूद काला चश्मा पहने हुए नजर नहीं आता। वहीं, ‘हैवान’ के टीजर और ट्रेलर में सैफ अली खान कई सीन्स में काले चश्मे में दिखाई देते हैं। उनके इस लुक ने फिल्म की कहानी और किरदार को लेकर दर्शकों के मन में कई तरह के सवाल खड़े कर दिए हैं। यह बदलाव सिर्फ स्टाइल से जुड़ा है या कहानी में भी इसका कोई अहम रोल है, यह फिल्म देखने पर ही पता चल पाएगा।
बच्ची के साथ सैफ का रिश्ता कितना अलग है?

‘ओप्पम’ में मोहनलाल के किरदार और एक छोटी बच्ची के बीच गहरा इमोशनल रिश्ता देखने को मिलता है। ‘हैवान’ में भी सैफ अली खान और बच्ची के बीच इसी तरह की बॉन्डिंग दिखाई गई है। हालांकि दोनों कहानियों में एक अहम फर्क नजर आता है। मेन फिल्म में बच्ची मोहनलाल के किरदार की बेटी नहीं थी। वह उसके मालिक की छिपी हुई बेटी थी। दूसरी तरफ, ‘हैवान’ के ट्रेलर में बच्ची सैफ के किरदार को ‘पापा’ कहती दिखाई देती है। इससे साफ सिग्नल मिलता है कि हिंदी रीमेक में दोनों किरदारों के रिश्ते को अलग रूप दिया गया है।
अक्षय कुमार का किरदार भी है अलग?

‘ओप्पम’ में बच्ची के पीछे पड़ा हत्यारा एक खास मकसद से उसे निशाना बनाता है। उसका मकसद मोहनलाल के मालिक से बदला लेना होता है और इसी वजह से बच्ची उसकी साजिश का हिस्सा बनती है। वहीं, ‘हैवान’ में अक्षय कुमार का किरदार बेहद खतरनाक और सनकी नजर आ रहा है। ट्रेलर में उन्हें एक साइको किलर के रूप में पेश किया गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि हिंदी वर्जन में विलेन के किरदार की सोच, मकसद और कहानी को भी नया एंगल दिया गया है।
रिलीज के बाद खुलेगा बदलावों का राज

‘हैवान’ के टीजर और ट्रेलर से यह जरूर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में ‘ओप्पम’ की मेन कहानी को कुछ नए बदलावों के साथ पेश किया गया है। सैफ के लुक से लेकर बच्ची के साथ उनके रिश्ते और अक्षय कुमार के किरदार तक कई चीजें अलग दिखाई दे रही हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या ये बदलाव सिर्फ किरदारों और प्रेजेंटेशन तक लीमिटेड हैं या फिर फिल्म की पूरी कहानी और क्लाइमैक्स को भी नया मोड़ दिया गया है। इसका जवाब अक्षय कुमार और सैफ अली खान की ‘हैवान’ देखने के बाद ही पूरी तरह सामने आएगा।
Read More: जल्द आने वाला है फिल्म ‘RRR’ का दूसरा पार्ट!, जानें क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?



Download Android App
Download iOS App




