Salman Khan Aging: काउबॉय हैट के पीछे छुपा ढलता चेहरा, आखिर Paparazzi पर क्यों बुरी तरह भड़के बूढ़े हो चुके Salman khan?

Summary :

'बिग बॉस 20' के मंच पर सलमान खान ढलती उम्र, चेहरे की थकान और थके हुए तेवर के साथ नजर आए। पैपराजी के शोर पर उनका भड़कना अब यह साफ दिखा रहा है कि उम्र के साथ उनका मिजाज बदल रहा है। बॉक्स ऑफिस पर लगातार फ्लॉप होती फिल्मों के बीच क्या 2027 की 'SVC63' और 'टाइगर वर्सेस पठान' से बूढ़े हो चुके सलमान का डूबता करियर बच पाएगा? पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

बॉलीवुड में कभी अपनी फिटनेस और स्टारडम के दम पर छाए रहने वाले सलमान खान अब उम्र के उस पड़ाव पर पहुंच चुके हैं जहां उनका शरीर और चेहरा ढलती उम्र का असर साफ बयां कर रहा है। हाल ही में ‘बिग बॉस 20’ के सेट पर जब वे पहुंचे, तो उन्होंने खुद को यंग दिखाने के लिए काउबॉय अवतार चुना- चमड़े की हैट, टाइट ब्लैक टी-शर्ट और ग्रे वेस्टकोट। लेकिन हैट और चश्मे के पीछे से उनकी थकावट और बढ़ती उम्र की झुर्रियां छुप न सकीं।

सेट पर जैसे ही मीडिया और पैपराज़ी ने चिल्लाना शुरू किया, सलमान का सब्र टूट गया। ढलती उम्र में आम तौर पर चिड़चिड़ापन बढ़ जाता है और सलमान के साथ भी ठीक वही देखने को मिला। कैमरे के सामने आने से कतराते हुए वे फोटोग्राफरों पर बिफर पड़े और उन्होंने थोड़े गुस्से में कहा-  “यह मेरा काम नहीं है, मुझे कैमरे के आगे आने की कोई जरूरत नहीं है।” जब पैपराजी ने और पोज़ की गुजारिश की तो वे गुस्से में “फोटो, फोटो, फोटो…” धीरे से बोलते हुए वहां से हट गए।

60 के करीब पहुंचे भाईजान, घटती एनर्जी और बढ़ते चिड़चिड़ेपन से फैंस भी परेशान

 

सलमान खान अब 60 साल के होने वाले हैं और उनके उठने-बैठने और बोलने के तरीके में बुढ़ापा साफ दिखने लगा है। कभी पैपराजी के साथ हंसी-मजाक करने वाले सलमान अब बहुत जल्द अपना आपा खो देते हैं। सोशल मीडिया पर भी उनके इस वीडियो को देखकर लोग यही कह रहे हैं कि अब सलमान बूढ़े हो गए हैं और भारी शोर-शराबा या मीडिया का ज्यादा पास आना उनसे झेला नहीं जाता।

फैंस भी मानते हैं कि पहले वाली फुर्ती और चेहरे की वो चमक अब गायब हो चुकी है। ढलती उम्र के साथ उनकी एनर्जी काफी कम हो गई है। यही वजह है कि वे अब पोज़ देने या मीडिया से बात करने में दिलचस्पी नहीं दिखाते और थोड़ी सी बात पर परेशान होकर अपना गुस्सा जाहिर कर देते हैं।

‘Sikandar’ के बाद बदली तस्वीर, अब कहानी पर रहेगा फोकस

Salman Khan Career Downfall
Salman Khan Career Downfall ( Source: Social Media)

सलमान खान की पिछली बड़ी रिलीज ‘Sikandar’ से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक परफॉर्म नहीं कर पाई। फिल्म को लेकर दर्शकों और ट्रेड में मिले झुले रिएक्शंस देखने को मिली और इसकी कमाई भी सलमान की पुरानी बड़ी फिल्मों जैसा असर नहीं छोड़ पाई। डायरेक्टर एआर मुरुगदॉस ने बाद में फिल्म के परफॉर्मेंस को लेकर अपनी तरफ से कुछ वजहों पर बात भी की थी।

इससे यह सिग्नल जरूर मिला कि आज के दौर में सिर्फ सलमान खान का नाम फिल्म को बड़ी सफलता दिलाने के लिए काफी नहीं है। दर्शक अब कहानी, एक्शन और किरदार के साथ-साथ फिल्म की पूरी पैकेजिंग को भी देख रहे हैं।

यही वजह है कि आने वाले प्रोजेक्ट सलमान के लिए काफी अहम माने जा रहे हैं। उनकी अगली फेमस फिल्मों में ‘Maatrubhumi’ और वामशी पेडिपल्ली के साथ बनने वाली फिल्म शामिल हैं।

बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुआ स्टारडम, क्या 2027 में संभलेगा डूबता करियर?

Salman Khan Aging
Salman Khan Aging ( Source: Social Media)

बढ़ती उम्र का सीधा असर अब सलमान खान के करियर और फिल्मों की कमाई पर भी दिखने लगा है। पिछले कुछ समय से उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर पिट रही हैं और दर्शकों ने उनकी पुरानी घिसी-पिटी एक्शन फिल्मों को नकारना शुरू कर दिया है। थिएटर में अब भाईजान के नाम पर वैसी भीड़ नहीं जुटती जैसी एक दौर में जुटा करती थी।

बॉक्स ऑफिस पर लगातार लग रहे झटकों के बीच अब सलमान के पास खुद को साबित करने के लिए सिर्फ 2027 का सहारा बचा है:

  1. SVC63 (अनाम एक्शन ड्रामा): साउथ के डायरेक्टर वामशी पैडपल्ली और प्रोड्यूसर दिल राजू के साथ सलमान खान 2027 की ईद पर वापसी की कोशिश कर रहे हैं, जिसमें उनके साथ नयनतारा नजर आएंगी।

  2. टाइगर वर्सेस पठान: यशराज फिल्म्स की इस बड़ी स्पाई फिल्म में सलमान का सामना शाहरुख़ खान से होगा। 2027 में आने वाली इस फिल्म से ही उनके करियर को आखिरी उम्मीद बची है।

अब देखना यह होगा कि क्या 2027 की ये फिल्में बूढ़े हो चुके सलमान के डूबते करियर को सहारा दे पाती हैं या बॉक्स ऑफिस पर उनका दौर अब पूरी तरह खत्म हो चुका है।

Read More: Big Boss 20 Controversy: “तुम लड़कियां हो तो चाय बनानी आती होगी” Mahhi Vij के इस कमेंट..

 

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।