एस.एस. राजामौली की फिल्म ‘RRR’ ने भारतीय सिनेमा को दुनियाभर में नई पहचान दिलाई थी। राम चरण और जूनियर एनटीआर की दमदार जोड़ी, जबरदस्त एक्शन और दोनों किरदारों के बीच दिखाए गए भाईचारे ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया था। फिल्म ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 1200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी और विदेशों में भी इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था।
फिल्म की पॉपुलैरिटी को देखते हुए लंबे समय से इसके सीक्वल यानी ‘RRR 2’ को लेकर फैंस के बीच एक्साइटमेंट बनी हुई है। अब एक वायरल वीडियो ने इस चर्चा को एक बार फिर हवा दे दी है। हालांकि, इस वीडियो की सच्चाई कुछ और है।
RRR 2 Update: वायरल वीडियो ने क्यों बढ़ाई सीक्वल की चर्चा?
View this post on Instagram
ऑस्कर विनर म्यूज़ीशियन एम.एम. कीरावानी का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X और इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में उनसे ‘RRR’ के सीक्वल को लेकर सवाल किया जा रहा है। इसे देखकर कई फैंस को लगा कि कीरावानी ने हाल ही में ‘RRR 2’ को लेकर कोई बड़ा अपडेट दिया है। लेकिन असल में यह क्लिप नया नहीं है, बल्कि यह एक पुरानी बातचीत का हिस्सा है। जिसमें कीरावानी ने ‘RRR 2’ की पॉसीबिलिटी पर चर्चा की थी। फिलहाल इस वीडियो के बेस पर सीक्वल को लेकर कोई नई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।
राजामौली की प्राइयोरिटी है दूसरी फिल्म
_vb_57.jpeg)
उस पुराने इंटरव्यू में एम.एम. कीरावानी ने सिंग्नल दिया था कि एस.एस. राजामौली की प्राइयोरिटी उस समय महेश बाबू के साथ बनने वाली फिल्म थी। इसलिए वायरल हो रही क्लिप को ‘RRR 2’ की नई पुष्टि मानना सही नहीं होगा। फिलहाल अभी के समय में राजामौली अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘वाराणसी’ पर काम कर रहे हैं। फिल्म को लेकर पहले से ही दर्शकों के बीच काफी एक्साइटमेंट है और इसकी रिलीज डेट 7 अप्रैल 2027 बताई जा रही है। फिल्म में महेश बाबू के साथ प्रियंका चोपड़ा नजर आएंगी।
राम चरण और जूनियर एनटीआर भी अपने प्रोजेक्ट्स में व्यस्त

‘RRR’ की जोड़ी यानी राम चरण और जूनियर एनटीआर भी इस समय अपने-अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर फोकस कर रहे हैं। राम चरण निर्देशक सुकुमार की अगली फिल्म पर काम कर रहे हैं। उनकी इस साल रिलीज हुई ‘पेद्दी’ को बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिली थी। फिल्म में जान्हवी कपूर का रोल और उनके किरदार को लेकर भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा और विवाद देखने को मिला था।
दूसरी ओर, जूनियर एनटीआर की अगली बड़ी फिल्म ‘ड्रैगन’ है, जो अगले साल रिलीज होने की तैयारी में है। फिल्म की पहली झलक पहले ही सामने आ चुकी है। इसके अलावा प्रशांत नील के साथ उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट में एक्टर का लुक भी फैंस के बीच काफी चर्चा में है।
फैंस को करना होगा ऑफिशियल ऐलान का इंतजार

‘RRR’ की जबरदस्त सफलता के बाद इसके दूसरे पार्ट की उम्मीद करना नेचुरल है, लेकिन फिलहाल ‘RRR 2’ को लेकर कोई नया ऑफिशियल अपडेट सामने नहीं आया है। वायरल हो रहा एम.एम. कीरावानी का वीडियो पुराना है और इसे नए बयान के तौर पर शेयर किया जा रहा है। ऐसे में फैंस को राजामौली या फिल्म की टीम की ओर से किसी ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार करना होगा। फिलहाल राजामौली का पूरा फोकस ‘वाराणसी’ पर है, जबकि राम चरण और जूनियर एनटीआर भी अपने अलग-अलग प्रोजेक्ट्स में बिज़ी हैं।
Read More: Junior NTR की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘ड्रैगन’ में शाहिद कपूर की धमाकेदार एंट्री!, जानें क्या होगा रोल?


Download Android App
Download iOS App




