साउथ सुपरस्टार यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर फैंस के बीच रिलीज से पहले काफी एक्साइटमेंट थी। करीब चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे यश से फैंस को काफी उम्मीदें थीं। हालांकि रिलीज के बाद फिल्म उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई और बॉक्स ऑफिस पर कमजोर पड़ गई। फिल्म को लेकर देशभर में मिले-जुले रिएक्शन देखने को मिले और जल्द ही इसे फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में शामिल कर दिया गया। अब पहली बार फिल्म के खराब प्रदर्शन पर यश का रिएक्शन भी सामने आया है।
यश के करीबी दोस्त और साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने डबिंग आर्टिस्ट जयदेव मोहन ने एक इंटरव्यू में बताया कि फिल्म के फ्लॉप होने के बाद यश ने उन्हें फोन किया था। इस बातचीत के दौरान एक्टर की आवाज में निराशा साफ महसूस की जा सकती थी।
Yash Reaction On Toxic: ‘दर्शकों ने अपना फैसला सुना दिया है’

जयदेव मोहन के मुताबिक, यश ने उनसे बातचीत के दौरान कहा कि ‘टॉक्सिक’ अब रिलीज हो चुकी है और जो होना था, वह हो चुका है। फिल्म को लेकर फैंस ने अपना फैसला सुना दिया है, जिसे बदला नहीं जा सकता। यश ने खास तौर पर यह भी कहा कि फिल्म बनाने में पूरी टीम ने मेहनत और ईमानदारी के साथ काम किया था, लेकिन अगर दर्शकों को फिल्म पसंद नहीं आई तो इस फैसले को हमें एक्सेप्ट करना होगा।
उन्होंने अपने दोस्त को समझाते हुए कहा कि अब फिल्म के नतीजे पर ज्यादा चर्चा करने का कोई फायदा नहीं है। इसके बजाय आने वाले प्रोजेक्ट्स पर ध्यान देना चाहिए और आगे की तैयारी शुरू करनी चाहिए। यश ने जयदेव से जल्द मिलने की बात भी कही। हालांकि यश ने बातचीत में आगे बढ़ने और नए प्रोजेक्ट्स पर फोकस करने की बात जरूर करी, लेकिन जयदेव के मुताबिक उनकी आवाज में फिल्म को लेकर दर्द और निराशा महसूस हो रही थी।
पहले दिन शानदार शुरुआत, फिर गिरती गई कमाई

‘टॉक्सिक’ ने सिनेमाघरों में रिलीज के पहले दिन अच्छी शुरुआत की थी। फिल्म ने शुरुआती दिनों में दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफलता हासिल की थी और पहले हफ्ते में भारत में 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन करने का दावा भी किया गया था। लेकिन दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई में तेज गिरावट देखने को मिली। वहीं बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमजोर प्रदर्शन की वजह से आखिरकार इसे फ्लॉप अनाउंस कर दिया गया।
कई बड़े सितारों से सजी थी फिल्म

गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘टॉक्सिक’ में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत जैसे कलाकार अहम रोल में नजर आए थे। फिल्म की कहानी गोवा शहर में रह रहे गैंगस्टार पर बेस्ड थी। बड़े बजट, शानदार स्टारकास्ट और यश की पॉपुलैरिटी के बावजूद फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई।
अब यश अपने अगले प्रोजेक्ट्स पर ध्यान दे रहे हैं, ‘टॉक्सिक’ का नतीजा भले ही उनके लिए निराशाजनक रहा हो। लेकिन सुपरस्टार का अपने दोस्त के साथ की गई बातचीत में दिया गया मैसेज यही बताता है कि वह इस फेलियर को पीछे छोड़कर आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं।


Download Android App
Download iOS App




