Anupama 11 September 2026 Spoiler Alert: क्या Anupama को मिलेगा प्राइवेट लोन या फिर टूटेगा अपना घर बनाने का सपना?

Summary :

अनुपमा में 11 सितंबर 2026 का एपिसोड धमाकेदार मोड़ लेकर आया है। जहां एक तरफ अनुपमा ने स्वाभिमान से अपनी टिफिन सर्विस शुरू करने के लिए चूल्हा जला लिया है, वहीं दिग्विजय और पॉल उसके रास्ते की सबसे बड़ी रुकावट बन गए हैं। जानिए कैसे पॉल की हरकतों और धमकियों का अनुपमा ने दिया करारा जवाब और शाह हाउस से लेकर कोठारी हाउस तक क्या नया हंगामा खड़ा हुआ है।

टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। अपनी खुद की पहचान और सपनों का आशियाना बनाने निकली अनुपमा के रास्ते में रोज नई रुकावटें आ रही हैं। एक तरफ जहां बापूजी और बच्चों की मदद के बाद भी पैसों का इंतजाम आसान नहीं दिख रहा, वहीं दूसरी तरफ पॉल और डिगविजय की एंट्री ने कहानी में नया ट्विस्ट ला दिया है। दर्शक यही सोच रहे हैं कि क्या इस बार अनुपमा को प्राइवेट लोन मिल पाएगा या फिर उसे किसी बड़े धोखे का सामना करना पड़ेगा।

 बच्चों का लोन लेने से अनुपमा का साफ इंकार

Anupama 11 September 2026 Spoiler Alert
Anupama 11 September 2026 Spoiler Alert ( Source: Social Media)

अनुपमा हमेशा से ही अपने पैरों पर खड़ी होना चाहती है। जब राही और प्रेम ने अपने कैफे पर लोन लेकर अनुपमा की मदद करने की कोशिश की, तो अनुपमा ने बेहद इमोशनल होकर इस ऑफर को ठुकरा दिया। अनुपमा का कहना है कि वो अपने बच्चों की खुशियों और उनके सपनों को दांव पर लगाकर अपने लिए घर नहीं बनाएगी। हालांकि, बापूजी ने शाह हाउस के कागजात गिरवी रखकर लोन का रास्ता निकाला, जिससे पूरा परिवार सन्न रह गया है।

टिफिन सर्विस से नई उम्मीद, डिगविजय के साथ तकरार और सहयोग

Anupama latest upcoming story
Anupama latest upcoming story ( Source: Social Media)

पैसों की तंगी से निपटने के लिए अनुपमा ने बुजुर्गों के लिए टिफिन सर्विस शुरू करने का फैसला किया है। स्नेहा की सलाह पर अनुपमा 20 टिफिन तैयार करने के मिशन पर लग गई है। हालांकि, डिगविजय ने अनुपमा को अपनी रसोई इस्तेमाल करने से मना कर दिया था, लेकिन बैंकू की मदद से अनुपमा ने बाहर चूल्हा जलाकर खाना पकाना शुरू कर दिया। डिगविजय इस बात से नाराज तो हुआ, लेकिन अनुपमा ने साफ कह दिया कि अपनी और जया की जिम्मेदारी उठाने के लिए उसे काम करना ही पड़ेगा।

 पॉल की धमकी और अनुपमा का तगड़ा थप्पड़

Anupama slaps Paul scene
Anupama slaps Paul scene ( Source: Social Media)

कहानी में सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब पॉल ने अनुपमा का बना हुआ खाना फेंक दिया और उसे धमकाने की कोशिश की। पॉल ने छोटी बच्ची जया को नुकसान पहुंचाने तक की धमकी दे डाली। लेकिन अनुपमा अब चुप रहने वाली औरत नहीं है। अन्न का अपमान और बच्ची को दी गई धमकी से तिलमिलाई अनुपमा ने पॉल पर जोरदार हाथ उठा दिया। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या अनुपमा टिफिन सर्विस के दम पर प्राइवेट लोन चुका पाएगी या पॉल उसके इस नए सफर को पूरी तरह बर्बाद कर देगा।

प्राइवेट लोन लेने के लिए अनुपमा को बहुत बड़ा खतरा उठाना पड़ेगा, जहां बैंक और प्राइवेट फाइनेंसर की सख्त शर्तें उसकी मुश्किलें और बढ़ा देंगी। इसी बीच, थप्पड़ का बदला लेने के लिए पॉल तिलमिला उठेगा और अनुपमा की नई टिफिन सर्विस को ठप्प करने के लिए खाने में मिलावट का झूठा इल्जाम लगाने की घिनौनी साजिश रचेगा। हालांकि अनुपमा ने राही और प्रेम से मदद लेने से साफ इंकार कर दिया है, फिर भी दोनों छुपकर बापूजी द्वारा गिरवी रखे गए शाह हाउस के कागजात को बचाने की हर कोशिश करेंगे।

दूसरी ओर, अनुपमा के इस अटूट हौसले और कड़ी मेहनत को देखकर डिगविजय का गुस्सा भी धीरे-धीरे शांत होने लगेगा, जो आने वाले दिनों में अनुपमा का सबसे बड़ा सहारा बनकर उभर सकता है।

Read More: Bigg Boss 20 Episode: Gullu संग अफेयर की खबरों पर भड़कीं Kanika Mann! बोलीं- “मुझे कोई..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।