देशभर में मानसून अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ता जा रहा है और बारिश का दौर भी लगभग खत्म हो गया है। दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से उमस भरी गर्मी लोगों को सता रही है, हालांकि ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 15 राज्यों में बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है। उत्तराखंड और हिमाचल में बारिश के दौरान पहाड़ी रास्तों पर सावधानी बरतने की सलाह दी है। आइए जानते हैं, आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल।
किन 15 राज्यों में बरसेंगे बादल?
दिल्ली में कब बरसेंगे बादल?

दिल्ली-एनसीआर में बीते दो दिनों से मौसम ने करवट ली है। सितंबर के महीने में जहां एक ओर मौसम विभाग के पूर्वानुमानों में लगातार बारिश बताई जा रही है, वहीं दूसरी ओर बीते दो दिनों में तेज धूप और उमस ने लोगों को परेशान कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक, 11 सितंबर को दिल्ली में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है।
हालांकि, अब भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को दिल्ली-एनसीआर में बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और बढ़ते प्रदूषण स्तर पर भी रोक लगेगी।
यूपी के 48 जिलों में अलर्ट
बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव की वजह से उत्तर प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने आज,11 सितंबर को राज्य के 48 जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं और आकाशीय बिजली के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस बदलाव से अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है।
बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

बिहार में मानसून की सक्रियता की वजह से आज, 11 सितंबर को पटना, औरंगाबाद, भागलपुर, बक्सर, आरा, अररिया और बांका समेत कई जिलों में बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 30 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। IMD के अनुसार, आज राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
आज आपके शहर में कितना रहेगा तापमान ?
| शहर (City) | अधिकतम तापमान (9 सितंबर) | न्यूनतम तापमान (9 सितंबर) |
|---|---|---|
| दिल्ली (Delhi) | 32°C | 26°C |
| जयपुर (Jaipur) | 34°C | 25°C |
| रांची (Ranchi) | 25°C | 22°C |
| मुंबई (Mumbai) | 31°C | 27°C |
| शिमला (Shimla) | 24°C | 17°C |
| पटना (Patna) | 33°C | 26°C |
| भोपाल (Bhopal) | 28°C | 23°C |
| चेन्नई (Chennai) | 33°C | 29°C |
| नैनीताल (Nainital) | 23°C | 19°C |
| लखनऊ (Lucknow) | 32°C | 27°C |
| कोलकाता (Kolkata) | 29°C | 26°C |


Download Android App
Download iOS App




