टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ में इन दिनों मथेला की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। अनुपमा ने उसे सबक सिखाने के लिए जो जाल बिछाया है, उसमें अब वह बुरी तरह फंसता नजर आ रहा है। आने वाले एपिसोड में अनुपमा और मातेला के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी।
वहीं, दूसरी तरफ गौतम अपनी ही परेशानियों में उलझा हुआ नजर आएगा। अब सवाल यह है कि क्या गौतम मथेला को अनुपमा के गुस्से से बचा पाएगा या फिर मथेला का खेल हमेशा के लिए खत्म हो जाएगा?
अनुपमा ने मथेला को फंसाने के लिए बनाया खास प्लान

सीरियल की कहानी में दिखाया जाएगा कि अनुपमा अब मथेला को किसी भी कीमत पर छोड़ने के मूड में नहीं है। वह उसकी हरकतों का हिसाब लेना चाहती है। इसके लिए अनुपमा और उसका परिवार मिलकर एक खास प्लान तैयार करते हैं। इस काम में दिग्विजय भी उसका साथ देता है।
दिग्विजय एक अमीर बिजनेसमैन का रूप लेकर मथेला से संपर्क करता है। वह उसे बड़े बिजनेस प्रोजेक्ट का लालच देता है और 50 प्रतिशत पार्टनरशिप का ऑफर रखता है। यह सुनकर मातेला काफी खुश हो जाता है और मिलने के लिए तैयार हो जाता है। उसे जरा भी अंदाजा नहीं होता कि जिस बिजनेस डील को वह अपनी बड़ी कामयाबी समझ रहा है, असल में वही उसके लिए मुसीबत बनने वाली है।
अनुपमा इस पूरे प्लान पर नजर रखती है। वह चाहती है कि मथेला खुद अपनी जुबान से अपने गलत कामों की सच्चाई बताए। इसी वजह से दिग्विजय के साथ एक छोटा कैमरा भी लगाया जाता है, ताकि उसकी हर बात रिकॉर्ड हो सके।
गौतम की बढ़ी परेशानी, क्या बिगड़ जाएगा पूरा खेल?

दूसरी तरफ कोठारी परिवार में गौतम को राही और प्रेम पर शक होने लगता है। वसुंधरा भी उससे सवाल करती है कि आखिर दोनों क्या छिपा रहे हैं। वह गौतम को उनकी प्लानिंग के बारे में पता लगाने के लिए कहती है।
गौतम भी इस मामले को गंभीरता से लेता है और सच्चाई जानने के लिए तैयारी करता है। लेकिन तभी उसके साथ एक ऐसी घटना हो जाती है, जिससे उसका काम रुक जाता है। नीता की वजह से उस पर गर्म चाय गिर जाती है और वह तुरंत वहां से नहीं जा पाता।
इस बीच अनुपमा की टीम अपनी योजना को आगे बढ़ाती रहती है। दिग्विजय और मथेला की मुलाकात के दौरान माहौल काफी स्ट्रेसफुल हो जाता है। मथेला को दिग्विजय पर शक होने लगता है और वह उससे कुछ सवाल भी करता है। कुछ देर के लिए अनुपमा और उसकी टीम को डर लगता है कि कहीं उनका प्लान सबके सामने न आ जाए। हालांकि, बातचीत आगे बढ़ने पर मामला संभल जाता है।
मथेला के सामने आई अनुपमा, दिखाया अपराधों का सबूत

कहानी में सबसे बड़ा धमाका तब होता है, जब अनुपमा आखिरकार मथेला के सामने आ जाती है। उसे देखकर मथेला के होश उड़ जाते हैं। अनुपमा उसे उसकी पुरानी हरकतें याद दिलाती है। वह बताती है कि किस तरह उसने उसके कैफे को नुकसान पहुंचाया, प्रेम को मारने की कोशिश की और उसकी बेटियों ईशानी और परी को अगवा करवाकर उसे डराने की कोशिश की।
मथेला अपनी गलतियां मानने के बजाय खुद को बेगुनाह बताने लगता है। वह दावा करता है कि अनुपमा के पास उसके खिलाफ कोई पक्का सबूत नहीं है। लेकिन अनुपमा उसके सामने रिकॉर्डिंग चला देती है। इसके बाद मथेला की परेशानी और बढ़ जाती है।
मथेला रिकॉर्डिंग को नकली बताने की कोशिश करता है, लेकिन अनुपमा उसे बातों में उलझाकर सच उगलवा लेती है। वह ईशानी और परी को अगवा करवाने की बात भी कबूल कर लेता है। इस दौरान बंकू भी उसकी बात रिकॉर्ड कर लेता है। इतना ही नहीं, प्रेम से जुड़ी वीडियो रिकॉर्डिंग भी सामने लाई जाती है।
आखिरकार अनुपमा का गुस्सा फूट पड़ता है और वह मातेला को जोरदार थप्पड़ मार देती है। अब कहानी में आगे मथेला को जेल भेजे जाने की तैयारी दिखाई जाएगी। दिग्विजय अनुपमा को रावण का पुतला जलाकर जीत का जश्न मनाने के लिए कहता है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि मथेला के जेल जाने के बाद कहानी क्या नया मोड़ लेती है और क्या उसका भाई अनुपमा के लिए नई मुसीबत बनकर सामने आएगा?
Read More: BB 20: Young DSA ने 10 बार किया चीट, Amrapali Dubey ने अपनी 15 साल की सिंगल लाइफ..


Download Android App
Download iOS App




