कितनी है Arishfa Khan की नेटवर्थ?, जानें कैसा रहा उनका सोशल मीडिया से टीवी तक का सफर

Summary :

अरिश्फा खान ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट टीवी से करियर शुरू किया और ‘वीरा’, ‘उतरन’ व ‘मेरी दुर्गा’ जैसे शोज से पहचान बनाई। सोशल मीडिया पर उन्होंने फैशन, ब्यूटी और लाइफस्टाइल कंटेंट के जरिए करीब 29 मिलियन इंस्टाग्राम फॉलोअर्स का बड़ा फैनबेस बनाया। अब कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, अरिश्फा खान सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 20’ में शामिल होने जा रही हैं और दर्शकों को उनका नया अंदाज देखने को मिलेगा।

अरिश्फा खान आज टीवी एक्ट्रेस होने के साथ-साथ कंटेंट क्रिएटर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के तौर पर भी अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। महज 23 साल की उम्र में उन्होंने एक लंबा सफर तय किया है। बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट करियर शुरू करने वाली अरिश्फा ने ‘छल – शह और मात’ और स्टार प्लस के पॉपुलर शो ‘एक वीर की अरदास…वीरा’ में यंग गुंजन का किरदार निभाकर दर्शकों के बीच पहचान बनाई थी।

इन टीवी शोज में भी आईं नजर

Arishfa Khan In Utran
Arishfa Khan In Utran (Source: Google)

इसके बाद अरिश्फा खान ‘जीनी और जूजू’, ‘उतरन’, ‘मेरी दुर्गा’ और ‘पापा बाय चांस’ जैसे टीवी शोज का हिस्सा रहीं। टीवी के साथ-साथ उन्होंने सोशल मीडिया पर भी अपनी मजबूत पकड़ बनाई और फैशन, ब्यूटी, लाइफस्टाइल के साथ-साथ एंटरटेनमेंट से जुड़े कंटेंट के जरिए बड़ी तादात में फॉलोअर्स जोड़े।

29 मिलियन के करीब इंस्टाग्राम फॉलोअर्स

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sayyed Arishfa Khan (@arishfakhan138)

अरिश्फा की सोशल मीडिया पॉपुलैरिटी उनकी सबसे बड़ी ताकतों में गिनी जाती है। मौजूदा क्रिएटर एनालिटिक्स के मुताबिक, इंस्टाग्राम पर उनके करीब 29 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इसके अलावा वह कई म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आ चुकी हैं, जिनमें ममता शर्मा का ‘यारा 2’ और ‘तेरी बातें मुलाकातें’ शामिल हैं।

Arishfa Khan Net Worth: कितनी है अरिश्फा की नेटवर्थ

Arishfa Khan Net Worth
Arishfa Khan Net Worth (Source: Google)

अगर कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अरिश्फा की नेटवर्थ लगभग 1 मीलियन डॉलर्स यानि 10 से 15 करोड़ रूपये हैं। ये सारी इनकम वो अपने सोशल मीडिया इंफ्लुएंसिंग और पॉपुलर शोज़ के साथ साथ म्यूज़िक वीडियो में काम कर के जनरेट करती हैं।

बिग बॉस 20 में दिखाएंगी अपना नया अंदाज

Arishfa In Bigg Boss
Arishfa In Bigg Boss (Source: Google)

अब अरिश्फा खान सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में एंट्री करने को लेकर चर्चा में हैं। क्योंकि घर में एंट्री करने के बाद से ही उनको हर कंटेस्टेंस बच्चा कह कर बुलाता दिखाई दे रहा है। ऐसे में ये देखना बेहद ही दिलचस्प होगा कि आखिर अरिश्फा घरवालों को किस तरह मुंहतोड़ जवाब देती हैं।

Read More: Bigg Boss 20 में लव गिल से हारने के बाद रिया अहीर को कहा गया किन्नर, देखें ट्रोलिंग पर मॉडल का रिएक्शन

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।