अगर आप भी ‘बिग बॉस 20’ के रेगुलर दर्शक हैं, तो आपने गौर किया होगा कि इन दिनों घर के अंदर का पारा सातवें आसमान पर है। शो में हर दिन नए-नए ट्विस्ट और टर्न देखने को मिल रहे हैं, लेकिन इन सबके बीच लव गिल और स्काउट ओपी की दोस्ती सबसे ज्यादा चर्चा का टॉपिक बनी हुई है। कभी एक-दूसरे के बेहद करीब दिखने वाले ये दोनों कंटेस्टेंट्स अब आमने-सामने आ चुके हैं। हाल ही में कुछ ऐसा हुआ, जिससे सभी हैरान रह गए और लव गिल रोने लगीं।
स्काउट ने लव गिल को किया नॉमिनेट, एक्ट्रेस की आंखों से छलके आंसू
View this post on Instagram
‘बिग बॉस 20’ के घर में इन दिनों रिश्तों को लेकर काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। कभी दोस्ती में खटास आ रही है, तो कभी छोटी-छोटी बातों पर घरवाले एक-दूसरे से भिड़ रहे हैं। इस बीच शो के नए एपिसोड में कुछ ऐसा हुआ, जिसने लव गिल को काफी दुखी कर दिया। दरअसल, नॉमिनेशन टास्क के दौरान स्काउट ओपी ने लव को नॉमिनेट कर दिया। उनके इस फैसले से लव इतनी दुखी हुईं कि वह अपने आंसू नहीं रोक पाईं।
लव और स्काउट की दोस्ती पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा में बनी हुई है। दोनों के रिश्ते को लेकर घर के अंदर और बाहर कई तरह की बातें हो रही हैं। ऐसे में स्काउट का लव को नॉमिनेट करना उनके लिए किसी झटके से कम नहीं था। लव को शायद इस फैसले की उम्मीद नहीं थी, इसलिए वह खुद को संभाल नहीं पाई।
लव बोलीं- मेरी तरफ से सब कुछ सच्चा था, मुझे थोड़ा समय दो

लव गिल ने अपने आँसुओं के जरिए अपना दर्द जाहिर किया। उनका कहना था कि लोग उन्हें बार-बार समझा रहे हैं। कोई उन्हें स्काउट से आगे बढ़ने की सलाह दे रहा है, तो कोई उनसे इस रिश्ते को खत्म करने के लिए कह रहा है। लेकिन लव के लिए इतने समय से बने रिश्ते से अचानक दूरी बनाना आसान नहीं है।
उन्होंने अपनी इमोशंस के बारे में बात करते हुए कहा कि उनकी तरफ से सब कुछ सच्चा था। वह इस रिश्ते को झूठा नहीं मानतीं और उन्हें इस सिचुएशन से बाहर आने के लिए थोड़ा समय चाहिए। लव का मानना है कि जब दो लोग काफी समय साथ बिताते हैं, तो एक दिन में सब कुछ भुला देना आसान नहीं होता।
इस दौरान घर के कुछ सदस्य लव को समझाते हुए भी नजर आए। काजी और यंग ने उन्हें संभालने की कोशिश की। लव की बातों से साफ लगा कि स्काउट के फैसले ने उन्हें अंदर तक दुख पहुंचाया है।
इस पूरे मामले के पीछे दोनों की दोस्ती को लेकर चल रहा विवाद भी एक वजह माना जा रहा है। इससे पहले स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी हिरानंदानी शो में आई थीं और उन्होंने लव के साथ स्काउट की नजदीकियों पर सवाल उठाए थे। इसके बाद से दोनों के रिश्ते में बदलाव देखने को मिला। हालांकि, लव को नॉमिनेट करने के पीछे स्काउट ने जो वजह बताई, उनका कहना था कि हाल में जो कुछ हुआ, उसके बाद वह इस रिश्ते को आगे नहीं बढ़ाना चाहते।
घर में अरिश्फा-गुल्लू और माही-आम्रपाली के बीच भी हुआ झगड़ा

लव गिल और स्काउट के बीच चल रहे तनाव के अलावा घर में दूसरे सदस्यों के बीच भी खूब बहस देखने को मिली। एपिसोड की शुरुआत दिन में सोने को लेकर हुए हंगामे से हुई। बिग बॉस ने घरवालों को जगाने के लिए अलार्म बजाया, जिसके बाद अरिश्फा खान ने कुछ सदस्यों के सोने की बात उठाई। इस पर कनिका मान ने नाराजगी जताई और दोनों के बीच बहस शुरू हो गई।
बात आगे बढ़ी तो गुल्लू भी इस बहस में शामिल हो गए। इसी दौरान उन्होंने अरिश्फा की पढ़ाई को लेकर ऐसे कमेंट्स कर दिए, जिससे वह नाराज हो गईं। अरिश्फा ने अपनी बात रखते हुए बताया कि उन्होंने कम उम्र में ही परिवार की मदद के लिए काम करना शुरू कर दिया था। इस वजह से उन्हें पढ़ाई के लिए ज्यादा समय नहीं मिल पाया। इस मुद्दे पर दोनों के बीच काफी बहस हुई और घर का माहौल गर्म हो गया।
वहीं, दूसरी तरफ माही विज और आम्रपाली दुबे के बीच भी किचन में झगड़ा हो गया। माही बार-बार आम्रपाली को खाना जल्दी बनाने के लिए कह रही थीं। इससे आम्रपाली नाराज हो गईं और उन्होंने साफ कहा कि वह उनकी नौकर नहीं हैं, इसलिए उन्हें बार-बार ऑर्डर न दिए जाएं। इसके बाद दोनों के बीच बहस बढ़ गई और घर के दूसरे सदस्य भी इस मामले में अपनी राय देने लगे।
कुल मिलाकर, बिग बॉस 20 का यह एपिसोड लड़ाई, नॉमिनेशन और भावनाओं से भरा रहा। एक तरफ लव गिल स्काउट के फैसले से दुखी नजर आईं, तो दूसरी तरफ घर के बाकी सदस्य भी आपसी विवादों में उलझे रहे। अब देखना होगा कि आने वाले एपिसोड में लव और स्काउट के रिश्ते में कोई सुधार होता है या दोनों के बीच दूरी और बढ़ जाती है।
Read More: BB 20 Shocking Eviction: Gullu और Yung DSA के बीच हुई भयंकर हाथापाई, क्या Bigg Boss..


Download Android App
Download iOS App




