‘बिग बॉस 20’ के घर में हर दिन नया ड्रामा देखने को मिल रहा है। हाल ही में कैप्टेंसी टास्क के दौरान भी बड़ा विवाद हो गया। घर के दो मजबूत कंटेस्टेंट- गुल्लू (कुशल तंवर) और यंग (Yung DSA) के बीच बात इतनी बढ़ गई कि दोनों में धक्का-मुक्की और हाथापाई होने की खबर है। इस घटना के बाद से ही सोशल मीडिया पर गुल्लू को आधी रात को घर से निकाले जाने की खबरें तेजी से फैल रही हैं।
कैप्टनसी टास्क में जुबानी जंग से शुरू हुआ बवाल
View this post on Instagram
कैप्टनसी टास्क ‘रेक्टेंगल, सर्कल एंड ट्रायंगल’ के दौरान गुल्लू ने यंग की कप्तानी की दावेदारी पर सवाल खड़े कर दिए। शुरुआत में तो यह बहस खेल तक सीमित थी, लेकिन देखते ही देखते बात पर्सनल कमेंट्स पर आ पहुंची। गुल्लू ने यंग के लुक और बालों का मजाक उड़ाते हुए भड़काऊ बातें कहीं। दोनों के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि घर का माहौल स्ट्रेसफुल हो गया। सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार, गुल्लू ने यंग के बालों को लेकर ताना मारा और उन्हें मारने की धमकी भी दी।
हालांकि, इस पूरे मामले को लेकर अभी तक मेकर्स की तरफ से किसी सख्त कार्रवाई की ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं हुई है। अब देखना होगा कि आने वाले एपिसोड में बिग बॉस इस मामले में क्या फैसला लेते हैं।
जैसे ही दोनों कैप्टन बनने की रेस से बाहर हुए, गुल्लू ने यंग (Yung DSA) की काबिलियत पर उंगली उठा दी। खेल की बहस जल्द ही निजी हमलों में बदल गई, जहाँ गुल्लू ने यंग के बालों का मज़ाक उड़ाते हुए कहा, “तेरे जैसे लोग कच्छे धोते हैं…” इस पर पलटवार करते हुए यंग ने करारा जवाब दिया, “तेरे जैसे को मैं सैलरी पे रखता हूँ बाल धोने के लिए।“ इस तीखी बहस के बाद गुस्से में गुल्लू ने यंग को ज़ोर का धक्का मार दिया और मामला हाथापाई तक पहुँच गया।
यंग डीएसए का पलटवार, बोले- “तुझ जैसे को सैलरी पर रखता हूँ”

गुल्लू के इस पर्सनल अटैक का यंग डीएसए ने भी मुंहतोड़ जवाब देने में बिल्कुल देर नहीं लगाई। अपनी बेइज्जती होते देख यंग डीएसए ने पलटवार करते हुए कहा, “बाल पर मत जा, तुझ जैसे को तो मैं अपनी कंपनी में सैलरी पर रखता हूँ, “ दोनों के बीच हुई इस गाली-गलौज और बहस ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।
फैंस अब यह अंदाज़ा लगा रहे हैं कि क्या इस बड़ी हाथापाई के बाद ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान इन दोनों की अंदाज़ा लगाएंगे या घर से किसी मिड्-वीक एलिमिनेशन का सामना करना पड़ेगा। दूसरी तरफ, इस बड़े हंगामे के बीच मनीष गोयल को अचानक अस्थमा का दौरा पड़ने की खबर ने भी दर्शकों को चिंता में डाल दिया है।
इससे पहले अक्टूबर के मध्य में वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट नकुल ढुल (मिट्ठू डॉन) की भी गुल्लू के साथ भयंकर हाथापाई हुई थी। उस दौरान नियमों के उल्लंघन की वजह से बिग बॉस ने नकुल को महज 24 से 48 घंटे के भीतर आधी रात को शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। अब दर्शक और फैंस यह सवाल उठा रहे हैं कि अगर नकुल ढुल को हाथापाई की वजह से निकाला जा सकता है, तो गुल्लू के खिलाफ वही एक्शन क्यों नहीं लिया जा रहा? हालांकि, अभी मेकर्स या बिग बॉस की तरफ से गुल्लू के आधिकारिक एविक्शन पर अंतिम फैसले की कन्फर्मेशन होना बाकी है।
झगड़े के बीच मनीष गोयल की तबीयत बिगड़ने की खबर

गुल्लू और Yung DSA के बीच विवाद के अलावा मनीष गोयल की सेहत को लेकर भी चर्चा हो रही है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि घर के अंदर मनीष गोयल को अचानक अस्थमा अटैक आया। हालांकि, उनकी मौजूदा सेहत को लेकर कोई पक्की जानकारी सामने नहीं आई है।
इस खबर के सामने आने के बाद दर्शकों की नजर इस बात पर भी है कि घर में मौजूद दूसरे सदस्य इस सिचुएशन पर कैसी फीडबैक देते हैं। वहीं, कप्तानी के टास्क के नतीजे को लेकर भी एक्साइटमेंट बनी हुई है।
कुछ रिपोर्ट्स में कनिका मान के अगली कप्तान बनने की संभावना जताई गई है, लेकिन इस बारे में भी ऑफिसियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।
अब देखना होगा कि आने वाले एपिसोड में बिग बॉस इस पूरे मामले को किस तरह दिखाते हैं। क्या गुल्लू और Yung DSA के बीच विवाद खत्म होगा या घर में एक नई लड़ाई शुरू होगी? इन सवालों के जवाब आने वाले एपिसोड में ही मिल पाएंगे।
Read More: YRKKH 28th October 2026 Spoiler Alert: Maira और Kabir की बढ़ीं मुश्किलें, Tanya की शादी…


Download Android App
Download iOS App




