YRKKH 28th October 2026 Spoiler Alert: Maira और Kabir की बढ़ीं मुश्किलें, Tanya की शादी में Krishna ने मचाया बवाल

Summary :

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अपकमिंग ट्रैक में मायरा और कबीर की लाइफ में आने वाले नए तूफानों पर बड़ा ड्रामा देखने को मिलने वाला है। शो के लेटेस्ट प्रोमो और अपडेट के मुताबिक, घर में कोल्ड-फीवर और आइसक्रीम को लेकर तान्या की इंसल्ट और कबीर-मायरा के बीच बढ़ती टेंशन फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा रही है।

टीवी के सबसे चहेते और लंबे समय से चल रहे सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में इन दिनों जो ड्रामा चल रहा है, उसने दर्शकों की रातों की नींद उड़ा रखी है। कहानी में रोजाना ऐसे-ऐसे ट्विस्ट आ रहे हैं कि हर कोई यही सोचता रह जाता है कि अब आगे क्या होगा।

हाल ही में सामने आए अपडेट्स और प्रोमो ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है, जिसमें मायरा और कबीर की उलझनों ने परिवार का माहौल पूरी तरह से गर्मा दिया है। आइए आपको बताते हैं कि आखिर इस मचे बवाल के पीछे की पूरी कहानी क्या है।

मायरा और कबीर को आज भी है एक-दूसरे की परवाह

YRKKH 28th October 2026 Spoiler Alert
YRKKH 28th October 2026 Spoiler Alert ( Source: Social Media)

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में इन दिनों तान्या और समर की शादी की रस्में चल रही हैं। परिवार के लोग इस खास मौके को यादगार बनाने में जुटे हैं, लेकिन इस खुशी के बीच कई रिश्तों में उलझन देखने को मिल रही है। मायरा और कबीर भी अपनी भावनाओं को छिपाने की कोशिश कर रहे हैं। दोनों एक-दूसरे से दूरी बनाकर रखना चाहते हैं, लेकिन दिल से अभी भी एक-दूसरे की चिंता करते हैं।

आने वाले एपिसोड में मायरा और कबीर की मुलाकात एक पार्क में होती है। दोनों की तबीयत ठीक नहीं होती और उन्हें छींक आने लगती है। हालांकि, वे एक-दूसरे से बात करने के बजाय अनजान बनने की कोशिश करते हैं। कबीर चुपचाप मायरा के बैग पर उसकी दवा रख देता है। वहीं, मायरा भी कबीर की सेहत का ध्यान रखते हुए जूस वाले से कहती है कि उसे ठंडा जूस न दिया जाए।

इतना ही नहीं, मायरा कबीर के लिए स्टीमर भी भिजवाती है। जब कबीर को पता चलता है कि मायरा ने उसके लिए यह सब किया है, तो दोनों की नजरें मिलती हैं। वे कुछ कह नहीं पाते, लेकिन उनकी छोटी-छोटी हरकतें बता देती हैं कि उनके बीच की इमोशंस अभी खत्म नहीं हुई हैं।

दूसरी तरफ, अरमान मायरा को खुश करने की कोशिश करता है। वह उसे पार्क में साबुन के बुलबुले दिखाता है, जिन्हें देखकर मायरा खुश हो जाती है। अरमान उसकी मुस्कान देखकर राहत महसूस करता है। लेकिन क्या मायरा सच में कबीर को भूलने लगी है या फिर वह सिर्फ अपने दर्द को छिपा रही है? यही सवाल दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा सकता है।

तान्या की शादी में कृष्ण ने खड़ी की नई परेशानी

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler ( Source: Social Media)

तान्या और समर की शादी की तैयारियों के बीच कृष्ण की एंट्री माहौल बिगाड़ देती है। वह शहनाई बजाकर तान्या को परेशान करने की कोशिश करता है। अभिरा उसे रोकने की कोशिश करती है, लेकिन कृष्ण अपनी बातों से सबको जवाब देने लगता है। उसका मानना है कि तान्या की वजह से उसका परिवार उससे दूर हो गया है। इसी नाराजगी में वह तान्या की खुशियों में अर्चन डालना चाहता है।

अभिरा तान्या को समझाती है कि उसे कृष्ण की बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। वह चाहती है कि तान्या अपनी शादी के इस खास मौके को खराब न होने दे। वहीं, अरमान भी हालात को संभालने की कोशिश करता है। लेकिन कृष्ण की नाराजगी देखकर लगता है कि वह इतनी आसानी से शांत होने वाला नहीं है।

इसके बाद कृष्ण नीना से मिलता है। उसे पता है कि नीना भी तान्या और समर की शादी से खुश नहीं है। वह इसी बात का फायदा उठाकर नीना को तान्या के खिलाफ भड़काने लगता है। कृष्ण उससे सवाल करता है कि उसने बरखा को शादी में आने की इजाजत क्यों दी।

नीना बताती है कि तान्या ने उसे बरखा को शादी में भेजने के लिए मजबूर किया था। दरअसल, तान्या ने साफ कह दिया था कि अगर बरखा को समर से मिलने नहीं दिया गया, तो वह शादी के बाद उसकी कस्टडी के लिए कानूनी कदम उठाएगी। यह सुनकर कृष्ण को नीना को और भड़काने का मौका मिल जाता है।

कृष्ण नीना के मन में डर पैदा करता है कि अगर तान्या और समर की शादी हो गई, तो बरखा उससे दूर हो सकती है। वह नीना को शादी रोकने के लिए उकसाता है। अब देखना होगा कि नीना कृष्ण की बातों में आकर क्या कदम उठाती है और क्या इससे तान्या की शादी पर कोई बड़ा संकट आएगा।

अरमान ने मायरा को खुश करने के लिए बनाया खास प्लान

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update ( Source: Social Media)

एक तरफ जहां शादी की रस्मों में तनाव बढ़ रहा है, वहीं अरमान अपनी बेटी मायरा को खुश देखने के लिए हर संभव कोशिश कर रहा है। वह मायरा को उसके पुराने दिनों की याद दिलाने के लिए खास इंतजाम करता है। पार्क में साबुन के बुलबुले देखकर मायरा के चेहरे पर मुस्कान लौट आती है। अरमान उसकी खुशी देखकर उसकी तस्वीर खींचता है।

मायरा समझती है कि अरमान उसके लिए बहुत कुछ कर रहा है, लेकिन वह खुद को पहले की तरह खुश नहीं रख पा रही है। उसके मन में कबीर को लेकर कई सवाल हैं, जिन्हें वह किसी के सामने जाहिर नहीं करना चाहती। अरमान और अभिरा को लगता है कि मायरा धीरे-धीरे अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रही है, लेकिन कबीर के लिए उसकी चिंता कुछ और ही कहानी बयां करती है।

उधर, कबीर भी मायरा से दूर रहने के बावजूद उसकी फिक्र करता है। दोनों का एक-दूसरे के लिए दवा और स्टीमर भेजना दिखाता है कि उनके रिश्ते में अभी भी अपनापन बाकी है। वे खुलकर अपनी बात नहीं कह रहे, लेकिन एक-दूसरे की छोटी-छोटी जरूरतों का ध्यान रख रहे हैं।

अब आने वाले एपिसोड में यह देखना दिलचस्प होगा कि मायरा और कबीर अपनी भावनाओं को कब तक छिपा पाएंगे। साथ ही, तान्या और समर की शादी में कृष्ण की चाल क्या नया मोड़ लाएगी? क्या नीना उसकी बातों में आ जाएगी या तान्या की शादी बिना किसी बड़ी परेशानी के पूरी हो पाएगी?

Read More: Seher Hone Ko Hai 28th October 2026 Spoiler Alert: Seher को खास तोहफा देगा Mahid..

 

 

 

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।