Bigg Boss 20 में होगी मिट्ठू डॉन की Wild Card Entry? जानें कौन हैं अपने बयान से बवाल मचाने वाला Nakul Dhull?

Summary :

बिग बॉस 20 के संभावित वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट नकुल ढुल (मिट्ठू डॉन) महिलाओं को "नीचा जेंडर" कहने और लड़कियों का पीछा करने (स्टॉकिंग) का मजाक उड़ाने वाले अपने विवादित बयानों के चलते भारी सोशल मीडिया ट्रॉलिंग और कानूनी मुश्किलों में घिर गए हैं। उनके वायरल विवादों, NCW की कार्रवाई और इंस्टाग्राम पोस्ट डिलीट करने की पूरी कहानी यहां पढ़ें।

Bigg Boss 20 Wildcard Entry: सोशल मीडिया की दुनिया में इन दिनों एक ही नाम सबसे ज्यादा छाया हुआ है- नकुल ढुल, जिन्हें लोग प्यार या डर से ‘मिट्ठू डॉन’ (Mitthu Don) भी कहते हैं। खबरें उड़ रही हैं कि भाईसाहब जल्द ही धमाकेदार अंदाज में Bigg Boss 20 के घर में बतौर वाइल्डकार्ड एंट्री लेने वाले हैं।

लेकिन जैसे ही उनके बिग बॉस में आने की चर्चा तेज हुई, वैसे ही उनके पुराने कारनामे और कंट्रोवर्शियल वीडियो भी इंटरनेट पर सामने आ गए। हालात यह हैं कि शो में एंट्री मिलने से पहले ही नकुल चारों तरफ से घिर चुके हैं और लोग सोशल मीडिया पर जमकर उनकी क्लास लगा रहे हैं। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा मामला और कौन-कौन से विवाद उनके पीछे पड़े हैं।

महिलाओं को बताया ‘नीचा जेंडर’ और ‘अछूत’, भड़क उठे लोग

नकुल ढुल का एक ऐसा वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर वायरल हो रहा  है, जिसे देखकर किसी का भी खून खौल उठेगा। इस वायरल वीडियो में नकुल महिलाओं के खिलाफ बेहद घटिया और आपत्तिजनक बातें बोलते नज़र आ रहे हैं।

वीडियो में वे कहते सुने जा रहे हैं कि वे “नीचे जेंडर” के लोगों के साथ नहीं रहते-उठते। उन्होंने सरेआम महिलाओं को ‘नीचा जेंडर’ कहा और खुद को ऊंचे दर्जे का बताते हुए अजीबोगरीब और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया। जैसे ही यह क्लिप लोगों के हाथ लगी, जनता भड़क उठी। हर तरफ यही चर्चा है कि जो इंसान महिलाओं की इज्जत करना नहीं जानता, उसे देश के सबसे बड़े रियलिटी शो में जगह क्यों मिलनी चाहिए?

आपको बता दें नकुल ढुल अपने इंस्टाग्राम और यूट्यूब चैनल पर सीरियस सोशल और पोलिटिकल मुद्दों पर बेहद ताना मारना और कॉमेडी वीडियो बनाते हैं। उन्होंने अपने वीडियो और कहानियों (Stories) में खुद को एक देसी, बेबाक और मजाकिया अंदाज वाले ‘गुंडे’ या ‘डॉन’ की तरह पेश करना शुरू किया, जिसे दर्शकों ने “मिट्ठू डॉन” नाम दे दिया। यह नाम पूरी तरह से एक पैरोडी है, जो उनके हरियाणवी रॉब और फनी कॉमिक टाइमिंग के मेल से बना है।

नकुल की एक खास बात यह है कि वह अपने इंस्टाग्राम फीड पर ज्यादा पोस्ट शेयर नहीं करते, बल्कि सिर्फ 24 घंटे वाली स्टोरीज डालते हैं। उनके फैंस और मीम क्रिएटर्स उनकी इन स्टोरीज और लाइव स्ट्रीम्स की क्लिप्स काटकर “मिट्ठू डॉन” के नाम से फनी रील्स वायरल करते हैं। धीरे-धीरे यह नाम इंटरनेट पर इतना बड़ा ब्रांड बन गया कि लोग उन्हें असली नाम ‘नकुल’ से कम और ‘मिट्ठू डॉन’ के नाम से ज्यादा जानने लगे।

लड़कियों को रात में डराने और पीछा करने का बनाया मजाक, NCW ने लिया कड़ा एक्शन

Nakul Dhull Controversy
Nakul Dhull Controversy ( Source: Social Media)

बात सिर्फ यहीं खत्म नहीं हुई। नकुल ढुल का एक और पुराना वीडियो यूट्यूबर लक्ष्य चौधरी के साथ लाइव स्ट्रीमिंग का वायरल हुआ, जिसमें वे लड़कियों की सुरक्षा और उनके डर का सरेआम मजाक उड़ाते दिख रहे थे।

वीडियो में वे कहते नजर आए कि “किसी दिन किसी लड़की के पीछे चुपचाप चलकर देखो… बस उसे छेड़ना मत, बस तेज-तेज चलो, एकदम से भागो या उसे ओवरटेक कर लो।” इतना ही नहीं, उन्होंने यह तक कह दिया कि इन लड़कियों से क्या डरना।

जब ये वीडियो महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ा, तो इस पर भारी बवाल मच गया, तो राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने इस पर सख्त स्वतः संज्ञान (Suo Motu) लिया। आयोग ने इसे सीधे तौर पर ‘स्टॉकिंग’ (Stalking) यानी पीछा करने और महिलाओं को मानसिक रूप से परेशान करने को बढ़ावा देने वाला अपराध माना। इसके बाद हरियाणा पुलिस के डीजीपी को साफ इंस्ट्रक्शन दिए गए कि नकुल के खिलाफ तुरंत FIR दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

सोशल मीडिया पर भड़के लोग, बिग बॉस में एंट्री पर उठाए सवाल

 Mitthu Don Bigg Boss 20
Mitthu Don Bigg Boss 20 ( Source: Social Media)

नकुल की इन तमाम हरकतों और विवादों के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा पूरी तरह फूट पड़ा है। लोग लगातार मेकर्स से सवाल पूछ रहे हैं कि ऐसे महिला-विरोधी और कंट्रोवर्शियल चेहरे को देश के इतने बड़े शो में मेहमान बनाकर क्यों लाया जा रहा है?

नेटिजन्स का साफ कहना है कि टीआरपी बटोरने के चक्कर में मेकर्स किसी भी कंट्रोवर्शियल शख्स को घर में उठा कर ले आते हैं। जनता ने तो यहां तक कह दिया है कि अगर ऐसा इंसान बिग बॉस में आया, तो वे शो का बायकाट कर देंगे। इस भारी विरोध और ट्रोलिंग के बीच नकुल ने अपनी पुरानी इंस्टाग्राम पोस्ट्स को भी डिलीट या छुपा दिया है, ताकि उनकी पुरानी करतूतें लोगों की नजरों से दूर हो सकें।

तमाम विवादों, FIR की तलवार लटकने और सोशल मीडिया पर चौतरफा थू-थू होने के बाद भी यह चर्चाएं बहुत तेज हैं कि नकुल ढुल उर्फ ‘मिट्ठू डॉन‘ किसी भी वक्त बिग बॉस के घर में बतौर वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट धमाकेदार एंट्री मार सकते हैं। अब देखना यह बेहद दिलचस्प होगा कि क्या यह कंट्रोवर्शियल चेहरा घर के अंदर जाकर जनता का दिल जीत पाता है या फिर बाहर की तरह अंदर भी उस पर मुसीबतों और विरोध का पहाड़ टूटता है।

Read More: Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: Salman Khan ने ‘Gullu’ से उतरवाए घरवालों के नकाब..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।