Khatron Ke Khiladi 15 Avika Gor Eliminated: टीम वोटिंग का झटका, टियर गैस चैंबर का खौफनाक टास्क और ऐसे हुआ Avika Gor का पत्ता साफ

Summary :

रोहित शेट्टी के मशहूर स्टंट बेस्ड रियलिटी शो Khatron Ke Khiladi 15 से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस avika gor एलिमिनेट हो चुकी हैं, जिससे उनके फैंस काफी निराश हैं। इस सीजन में Khatron Ke Khiladi season 15 eviction, स्टंट्स का सस्पेंस और Orry जैसे सितारों की मौजूदगी के चलते शो लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। आइए जानते हैं अविका के बाहर होने और शो के इस ताजा अपडेट के बारे में पूरी डिटेल।

टेलीविजन के सबसे बड़े स्टंट बेस्ड रियलिटी शो Rohit Shetty reality show ‘खतरों के खिलाड़ी’ का 15वां सीजन इन दिनों दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है। केपटाउन की खूबसूरत और खतरनाक वादियों में शूट हुए इस सीजन में हर हफ्ते नए-नए ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। इस बीच शो से जुड़ी एक ऐसी खबर आई है, जिसने फैंस को हैरान कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पॉपुलर एक्ट्रेस Avika Gor को शो से बाहर होना पड़ा है। उनकी इस अचानक एग्जिट ने उनके चाहने वालों को दुखी कर दिया है।

क्यों हुआ अविका गौर का सफर खत्म?

Khatron Ke Khiladi 15 Avika Gor Eliminated
Khatron Ke Khiladi 15 Avika Gor Eliminated ( Source: Social Media)

‘बालिका वधू’ और ‘ससुराल सिमर का’ जैसे हिट धारावाहिकों से घर-घर में अपनी खास पहचान बनाने वाली अविका गौर ने इस सीजन में काफी हिम्मत दिखाई। हालांकि, शो के दौरान उन्हें कई मुश्किल चुनौतियों का सामना करना पड़ा। Khatron Ke Khiladi 15 Update के अनुसार, फिजीकल स्ट्रगल और मुश्किल स्टंट्स के आगे टिक पाना हर किसी के लिए आसान नहीं होता। अविका ने भी एक्सेप्ट किया कि सांस से जुड़ी समस्याओं और मुश्किल स्टंट्स के कारण उनके लिए गेम में टिके रहना बेहद चैलेंजिंग साबित हो रहा था, जिसके चलते आखिरकार उनका सफर इस एक्साइटिंग मंच पर एन्ड हो गया।

ऑरी और अन्य कंटेस्टेंट्स की मस्ती और ड्रामे के बीच घटा मजा

Khatron Ke Khiladi season 15 Eviction
Khatron Ke Khiladi season 15 Eviction ( Source: Social Media) 

इस सीजन की बात करें तो Orry (ओरहान अवत्रामणि) की अनोखी मौजूदगी, चोटों के बावजूद उनका जोश और अन्य कंटेस्टेंट्स के बीच का ड्रामा लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। शो में जहां एक तरफ रुबीना दिलैक, करण वाही और रित्विक धनजानी जैसे एक्सपीरियंस और पक्के  खिलाड़ी अपने दम पर आगे बढ़ रहे हैं, वहीं अविका जैसी फेमस एक्ट्रेस का बाहर होना गेम के कड़े नियमों को साफ दिखाता है। होस्ट रोहित शेट्टी का सख्त रवैया और खतरनाक स्टंट्स इस बार हर किसी की परीक्षा ले रहे हैं।

अविका गौर ‘खतरों के खिलाड़ी 15‘ से एलिमिनेट इसलिए हुईं क्योंकि टीम वोटिंग के बाद उन्हें सीधे ‘फियर ऑफ चेंज‘ ट्विस्ट के साथ डेंजर ज़ोन में जाना पड़ा था। इसके बाद आखिरी एलिमिनेशन टास्क (कैसल और मिस्ट्री रूम स्टंट) में उनका मुकाबला ओरी से था। अविका को भूतिया माहौल से बहुत डर लगता है, जिसके कारण उनकी रफ़्तार धीमी पड़ गई और उन्होंने स्टंट पूरा करने में 13 मिनट 37 सेकंड का समय लिया, जबकि ओरी ने इसे मात्र 10 मिनट 38 सेकंड में पूरा कर लिया। लगभग 3 मिनट पीछे रहने और समय के मुकाबले में हार जाने की वजह से उन्हें शो से बाहर होना पड़ा।

फैंस के बीच छाई मायूसी

Khatron Ke Khiladi 15 Update
Khatron Ke Khiladi 15 Update ( Source: Social Media) 

सोशल मीडिया पर अविका के बाहर होने की खबर सामने आने के बाद से ही फैंस लगातार अपनी फ़ीडबैक्स दे रहे हैं। भले ही उनका सफर छोटा रहा, लेकिन लोगों ने उनका सीधापन और हिम्मत को हमेशा पसंद किया। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले हफ्तों में बाकी खिलाड़ी रोहित शेट्टी के इन खतरनाक खतरों का सामना कैसे करते हैं।

Read More: Seher Hone Ko Hai 17th August Spoiler Alert: अम्मी की यादों और एक अनोखे किस्से ने खोले..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।