Parenting Tips for Rainy Season: बारिश में बच्चे को स्कूल भेजने से पहले बैग में जरूर रखें ये 5 चीजें; बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

Summary :

बारिश का मौसम बच्चों को पसंद होता है, लेकिन यह माता-पिता के लिए चिंताएं बढ़ाता है क्योंकि बच्चों के कपड़े, जूते और किताबें भीगने के साथ-साथ सर्दी-खांसी, बुखार और मच्छर जनित बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए सिर्फ रेनकोट पहनाना काफी नहीं है, बल्कि बच्चों के स्कूल बैग में कुछ जरूरी सामान रखना चाहिए ताकि वे सुरक्षित रहें।

Parenting Tips for Rainy Season: बारिश का मौसम बच्चों को बहुत पसंद होता है, लेकिन माता-पिता की चिंता बढ़ा देता है। स्कूल जाने वाले बच्चों के कपड़े, जूते और किताबें भीगना आम बात है। इसके अलावा सर्दी-खांसी, बुखार, पेट की बीमारी और मच्छरों से होने वाली बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है।
इसलिए बच्चों को सिर्फ रेनकोट पहना देना काफी नहीं है, बल्कि उनके बैग में कुछ जरूरी चीजें पहले से रखनी चाहिए। ये छोटी-छोटी तैयारियां बच्चों को दिनभर आराम से रखेंगी और कई दिक्कतों से बचाएंगी। अगर आपका बच्चा भी स्कूल जाता है, तो बैग में कुछ जरूरी सामान रखना न भूलें।

बारिश में स्कूल जाने वाले बच्चों के बैग में रखें ये 5 सामान (Parenting Tips for Rainy Season)

Parenting Tips for Rainy Season
Parenting Tips for Rainy Season (AI Generated)

1. वाटरप्रूफ बैग कवर

बारिश आने पर सबसे पहले स्कूल बैग भीगता है। ऐसे में बैग का वाटरप्रूफ कवर किताबों और जरूरी सामान को भीगने से बचा लेता है। यह हल्का होता है और बैग में ज्यादा जगह भी नहीं घेरता।

2. रेनकोट या फोल्डिंग छाता

छोटे बच्चों के लिए हल्का रेनकोट सबसे सही रहता है, क्योंकि इसे पहनने के बाद उनके हाथ खाली रहते हैं। अगर बच्चा थोड़ा बड़ा है, तो उसे फोल्डिंग छाता दिया जा सकता है। बस ध्यान रखें कि सामान बहुत भारी न हो।

3. एक्स्ट्रा मोजे और एक जोड़ी कपड़े

रेनकोट के बाद भी बच्चों की यूनिफॉर्म या मोजे अक्सर भीग जाते हैं। गीले कपड़ों में देर तक बैठने से बच्चा बीमार पड़ सकता है। इसलिए बैग के एक अलग पाउच में साफ मोजे और हल्के कपड़े रख दें, ताकि जरूरत पड़ने पर बच्चा उन्हें बदल सके।

4. रिपेलेंट रोल-ऑन या पैच

बरसात में पानी जमा होने से मच्छर बढ़ते हैं, जिससे डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियां फैलती हैं। स्कूल जाने से पहले बच्चे पर मॉस्किटो रिपेलेंट लगा दें या बैग में रिपेलेंट पैच रख दें, ताकि मच्छर उनसे दूर रहें।

5. जिप लॉक पाउच या प्लास्टिक बैग

अगर बच्चे के कपड़े, मोजे या रेनकोट भीग जाएं, तो उन्हें सीधे बैग में रखने से किताबें भी भीग सकती हैं। बैग में दो-तीन प्लास्टिक थैली या जिप लॉक पाउच रखें, ताकि गीले सामान को उनमें अलग से रखा जा सके।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।