Playground Season 5 Update: मैं एक्टर हूँ, Likes से नहीं आई” Elvish Yadav से पंगा लेकर फंसीं Tejasswi Prakash?

Summary :

'प्लेग्राउंड सीजन 5' में तेजस्वी प्रकाश और एल्विश यादव के बीच कार्ड गेम और प्लेयर स्वैपिंग को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। तेजस्वी के "मैं एक्टर हूँ, लाइक्स और कमेंट्स से नहीं आई" वाले बयान पर 'एल्विश आर्मी' भड़क गई है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर एक्टर वर्सेस क्रिएटर की जोरदार लड़ाई शुरू हो गई है।

रियलिटी शो में कब कौन सी बात बड़ी बन जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता और किसका पारा हाई हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। इन दिनों ‘प्लेग्राउंड सीजन 5’ (Playground Season 5) से टीवी की फेमस एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश और सोशल मीडिया के इन्फ्लुएंसर एल्विश यादव का एक भयंकर झगड़ा चर्चा का टॉपिक बना हुआ है। तेजस्वी के कुछ ऐसे बयान सामने आए हैं, जिसके बाद से एल्विश की ‘एल्विश आर्मी’ और सोशल मीडिया क्रिएटर्स उनके खिलाफ खड़े हो गए हैं। आइए जानते हैं आखिर इस महा-विवाद की असल वजह क्या है।

वो “Main Actor Hoon” वाला बयान, जिस पर भड़का इंटरनेट

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Daily Thoughts & Talks (@talkbyte_)

कंट्रोवर्सी की शुरुआत तब हुई जब शो के दौरान करियर के सफर को लेकर एक बहस छिड़ गई। बात-ही-बात में तेजस्वी प्रकाश ने अपनी सुपीरियरिटी साबित करते हुए ताना मारा – “Main actor hoon, main likes aur comments se nahi aayi hoon” यानी “मैं एक एक्टर हूँ, यहाँ लाइक्स और कमेंट्स से नहीं पहुँची हूँ।”

नेटिज़न्स और एल्विश यादव के सपोर्टर्स ने इस बयान को सीधे तौर पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और यूट्यूबर्स को नीचा दिखाने वाला ‘घमंडी‘ बयान माना। क्रिटिक्स का कहना है कि आज के दौर में खुद कई टीवी एक्टर्स इंस्टाग्राम रील्स और यूट्यूब व्लॉग्स के जरिए ही अपनी रोजी-रोटी चला रहे हैं, ऐसे में डिजिटल क्रिएटर्स को छोटा दिखाना तेजस्वी की छोटी सोच को दिखाता है।

जब ट्रोल्स ने याद दिलाया ‘Teja Without Bheja’ वाला ताना

Tejasswi Prakash Elvish Yadav Fight
Tejasswi Prakash Elvish Yadav Fight ( Source: Social Media)

जब इंस्टाग्राम पर फैंस अपनी फेवरिट स्टार की तारीफ कर रहे थे, तभी ट्रोल्स और खिलाफ खड़े होने वाले लोग भी मैदान में आ गए। एक यूजर ने ताना मारते हुए लिखा- “Teja Without Bheja For A Reason”। यह कमेंट आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोग इस पर अपनी-अपनी फ़ीडबैक देने लगे। क्रिटिक्स का मानना है कि कई बार टीवी स्टार्स बिना सोचे-समझे ऐसी बात बोल देते हैं, जो बाद में उन्हीं के गले की फांस बन जाती है।

कुछ यूज़र्स का कहना है कि “And what about those people you takes pride when their fans abuse and degrade others …tab kya”। इस कमेंट ने सबका ध्यान खींचा। लोगों का कहना है कि जब सेलिब्रिटीज़ के फैंस सोशल मीडिया पर दूसरों को ट्रोल करते हैं और गंदी भाषा का इस्तेमाल करते हैं, तो क्या स्टार्स को इस पर रोक नहीं लगानी चाहिए? कई लोगों ने माना कि सिर्फ अपनी जीत का ढिंढोरा पीटना और फैंस की गलत हरकतों पर चुप रहना बिल्कुल सही नहीं है।

तेजस्वी और एल्विश के विवाद के बाद आगे क्या होगा?

Playground Season 5 Controversy
Playground Season 5 Controversy ( Source: Social Media)

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या दोनों सितारे कैमरे के सामने अपने गिले-शिकवे दूर करेंगे या यह तकरार शो के फिनाले तक और ज्यादा भयानक रूप लेगी? प्लेयर स्वैपिंग से शुरू हुआ यह विवाद अब सिर्फ एक गेम का हिस्सा नहीं रहा, बल्कि दोनों टीमों के बीच पर्सनल ईगो क्लैश बन चुका है। ‘रेंजिंग सेंटॉर्स‘ (तेजस्वी की टीम) और ‘केओ क्राकेन्स‘ (एल्विश की टीम) के खिलाड़ी आने वाले कार्ड गेम्स और सर्वाइवल टास्क में एक-दूसरे को नीचा दिखाने के लिए पूरी ताकत झोंक देंगे। खेल का मैदान अब किसी जंग के मैदान से कम नहीं लगने वाला है।

“मैं एक्टर हूँ” वाले बयान और एल्विश आर्मी की तरफ से मिल रहे ट्रोल्स ने इस डिबेट को एक अलग ही लेवल पर पहुंचा दिया है। आने वाले दिनों में यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि क्या एल्विश यादव अपनी जनता को शांत करने के लिए कोई बड़ा बयान देते हैं, या फिर यह टीवी वर्सेस सोशल मीडिया की जंग इंडस्ट्री में एक लंबी बहस का नया हिस्सा बनती है।

Read More:  Awarapan 2 BO Collection Day 3: बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बना रही ‘आवारापन 2’, पर Disha..

 

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।