KSBKBT 2 05 September 2026 Spoiler Alert: Mihir की वापसी या कोई गहरी चाल? CCTV फुटेज देखकर सन्न रह गया Virani परिवार

Summary :

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में इन दिनों जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। शांतिनिकेतन में करण और नंदिनी की मैरिज एनिवर्सरी का जश्न मनाया जा रहा है, लेकिन खुशी के इस माहौल के पीछे कई बड़े सच छुप रहे हैं। घर में बार-बार नजर आ रहे मास्क्ड मैन को लेकर पुलिस और पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। सीसीटीवी फुटेज देखकर गायत्री ने दावा किया है कि उस शख्स के जूते मिहिर के हैं, जिससे पूरा वीरानी परिवार सन्न रह गया है। वहीं दूसरी ओर, तृप्ति ने शांतिनिकेतन और अंबा भवन पर कब्जा जमाने के लिए एक नई साजिश रच डाली है और धोखे से प्रॉपर्टी के पेपर्स पर साइन करवा लिए हैं। जानिए इस हाई-वोल्टेज ड्रामे में आगे क्या होने वाला है

टीवी के फेमस शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में हर दिन एक नया मोड़ आ रहा है। शांतिनिकेतन के घर में एक तरफ खुशी है, टीवी के फेमस शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में हर दिन एक नया मोड़ आ रहा है।तो दूसरी तरफ खौफ का माहौल है। एक तरफ जहाँ पूरा परिवार करण और नंदिनी की शादी की सालगिरह की तैयारियों में डूबा हुआ है, वहीं दूसरी तरफ घर में घूम रहे एक मिस्टीरियस शख्स (हुडी मैन) ने सबकी रातों की नींद हराम कर दी है। पुलिस जांच और सीसीटीवी फुटेज के सामने आते ही कहानी में ऐसा मोड़ आया है, जिसने वीरानी खानदान की नींव हिलाकर रख दी है!

सीसीटीवी फुटेज से खुला बड़ा राज, क्या मिहिर ही है वो नकाबपोश?

KSBKBT 2 05 September 2026 Spoiler Alert
KSBKBT 2 05 September 2026 Spoiler Alert ( Source: Social Media)

कहानी में ड्रामा तब गहरा गया जब पुलिस इंस्पेक्टर शांतिनिकेतन पहुँचे और परिवार को सीसीटीवी फुटेज दिखाई। फुटेज ध्यान से देखने के दौरान गायत्री की नज़र उस मिस्टीरियस शख्स के जूतों पर पड़ी। गायत्री ने तुरंत दावा किया कि ये वही जूते हैं जो सालों पहले उन्होंने मिहिर को गिफ्ट किए थे। यह सुनते ही पूरे घर में सन्नाटा छा गया।

परिवार के सदस्य सोचने लगे कि क्या मास्क के पीछे छुपा इंसान वाकई मिहिर है? हालाँकि, करण और साहिल इस बात को मानने से साफ़ इनकार कर देते हैं। उनके मन में सवाल उठता है कि अगर वो मिहिर ही हैं, तो वो छुप-छुपकर घर में क्यों आ रहे हैं और अपनों के सामने क्यों नहीं आ रहे?

एनिवर्सरी के जश्न के बीच तृप्ति की खतरनाक साजिश, गिरवी हुआ अंबा भवन

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Written Update
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Written Update ( Source: Social Media)

एक तरफ जहाँ घर में एनिवर्सरी की खुशियाँ मनाई जा रही हैं, वहीं दूसरी तरफ तृप्ति शांतिनिकेतन को बर्बाद करने की पूरी तैयारी कर चुकी है। तृप्ति ने बेहद शातिराना अंदाज में साहिल और गौतम को अपने जाल में फँसा लिया है और उनसे कानूनी कागज़ात पर दस्तखत करवा लिए हैं। इसके चलते अंबा भवन अब बिना गौतम की जानकारी के तृप्ति के पास गिरवी रखा जा चुका है। तृप्ति की नज़र पूरे वीरानी साम्राज्य और शांतिनिकेतन पर कब्ज़ा करने पर है। जैसे ही गौतम को इस धोखे का पता चलेगा, घर में भूचाल आना तय है।

सिड और अल्पना का अतीत आया सामने, क्या तुलसी तक पहुँचेगा सच?

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Upcoming Twist
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Upcoming Twist ( Source: Social Media)

शांतिनिकेतन के बाहर की दुनिया में भी कम हंगामे नहीं हैं। दीदी भाई ने सिड को उसकी असली माँ अपर्णा के बारे में सब सच बता दिया है। यह सुनकर सिड काफी भावुक हो जाता है, वहीं तृप्ति को यह सब देखकर मिर्च लग रही है क्योंकि उसे लगता है कि इतने सालों की मेहनत के बाद भी उसे वो इज़्ज़त नहीं मिली जिसकी वो हक़दार थी। अब देखना बेहद दिलचस्प होगा कि क्या तुलसी के सामने हुडी मैन और तृप्ति के इस गंदे खेल की सच्चाई आ पाएगी या फिर वीरानी परिवार की खुशियों पर हमेशा के लिए ग्रहण लग जाएगा

Read More: Anupama 05 September 2026 Spoiler Alert: Anupama ने दिया प्लॉट का डाउन पेमेंट, पर क्या..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।