स्टार प्लस के फेमस शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में इन दिनों एक के बाद एक नए मोड़ देखने को मिल रहे हैं। घर में हुई एक अजीब बात ने सबको डरा दिया है और सबकी नींद उड़ा दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है, लेकिन असली ट्विस्ट तब आया जब वॉचमैन ने पुलिस आर्टिस्ट को एक-एक कर चेहरा याद दिलवाकर स्केच बनवाया। जब स्केच बनकर तैयार हुआ तो सबके पैरों तले जमीन खिसक गई।
पुलिस की मौजूदगी में वॉचमैन ने बनवाया स्केच

घर में पुलिस अफसर कार्तिक शिंदे अपनी टीम के साथ पूरे मामले की जांच कर रहे थे। परिवार के सारे सदस्य चिंता में डूबे एक साथ बैठे थे। तभी वॉचमैन को बुलाकर उस शक्की इंसान की पहचान करने को कहा गया। वॉचमैन ने एक-एक कर आरोपी का हुलिया बताना शुरू किया और आर्टिस्ट ने पेंसिल से कागज़ पर चेहरा बनाना शुरू कर दिया, पूरे कमरे में सन्नाटा छाया हुआ था और सबकी नज़रें उस स्केच पर टिकी थीं।
स्केच में दिखा अनुपम का चेहरा, तुलसी के छूटे पसीने
जैसे ही स्केच बनकर पूरा हुआ, वॉचमैन ने उसे तुलसी की तरफ बढ़ा दिया। तुलसी ने जैसे ही कागज़ को ध्यान से देखा, उनके होश उड़ गए। स्केच में किसी अजनबी की नहीं, बल्कि ‘अनुपम‘ की तस्वीर बनी हुई थी, तुलसी ने तुरंत कागज़ उठाकर सबको दिखाया। अनुपम का नाम सुनते ही घर के बाकी सदस्यों के चेहरों का रंग उड़ गया। घर की महिलाओं से लेकर पुरुषों तक, सब एक-दूसरे को हैरानी से देखने लगे।
वॉचमैन के एक इशारे से खुला बड़ा राज

अनुपम का स्केच सामने आने के बाद पुलिस अधिकारी कार्तिक शिंदे ने परिवार के रुख को समझा और कहा कि यह पारिवारिक मामला लगता है, इसलिए आगे का फैसला परिवार को ही करना होगा। तुलसी ने पुलिस का शुक्रिया अदा तो किया, लेकिन उनके दिमाग में कई सवाल चल रहे हैं, क्या अनुपम सच में किसी साजिश का हिस्सा है, या फिर वॉचमैन से पहचान में कोई गलती हुई है? आने वाले एपिसोड में इस राज से पर्दा उठेगा।
अनुपम का स्केच सामने आने के बाद ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में भारी ड्रामा होने वाला है। तुलसी अब चुप नहीं बैठेगी और इस बात की पूरी सच्चाई जानने के लिए खुद अनुपम से सवाल-जवाब करेगी। दूसरी तरफ, परिवार में अनुपम को लेकर दो ग्रुप बन जाएंगे- कुछ लोग उसे बेकसूर मानेंगे तो कुछ उस पर शक करेंगे। आने वाले एपिसोड्स में यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि क्या अनुपम खुद को निर्दोष साबित कर पाता है या फिर इस स्केच के पीछे किसी तीसरे इंसान की रची हुई गहरी साजिश सामने आती है।
Read More: Anupama 11 September 2026 Spoiler Alert: क्या Anupama को मिलेगा प्राइवेट लोन या फिर..


Download Android App
Download iOS App




