टीवी की दुनिया का वो ऐतिहासिक शो, जिसने हर घर को टीवी स्क्रीन से चिपका कर रखा है , एक बार फिर चर्चा में आ गया है। जी हां, हम बात कर रहे हैं आइकॉनिक सीरियल ‘क्यूंकि सास भी कभी बहू थी’ (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi) की। शो का एक नया प्रोमो सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है। इस प्रोमो को देखकर फैंस पुरानी यादों में खो गए हैं और घर-घर में एक बार फिर सस्पेंस गहरा गया है। प्रोमो में भारी ड्रामा, आंसू और पुरानी नफरत की आग साफ दिखाई दे रही है, जिसने दर्शकों की धड़कनें बढ़ा दी हैं।
सालों बाद हुई इस किरदार की वापसी, शांतिनिकेतन में आया भूचाल

प्रोमो की शुरुआत बेहद इमोशनल और चौंकाने वाले मोड़ से होती है। बरसों पुराना खोया हुआ कोई अपना जब अचानक सामने आ जाए, तो पैरों तले जमीन खिसकना लाजमी है।
प्रोमो में दिखाया गया है कि कहानी के इस मोड़ पर नंदिनी लंबे समय के बाद अचानक वापस आती है, जिसे देखकर करण विरानी (Hiten Tejwani) भावुक हो जाता है और उससे पूछता है कि वह कहां चली गई थी। नंदिनी जवाब देती है कि वह भटक गई थी, लेकिन अब वापस आ गई है। इस वापसी ने शांतिनिकेतन की दीवारों को हिलाकर रख दिया है और फैंस यह जानने के लिए बेताब हैं कि अब कहानी क्या नया मोड़ लेगी।
“जिसने मेरा बेटा छीना, वो फिर घर में खड़ी है…” मां नंदिनी का फूटा गुस्सा

कहानी में असली ट्विस्ट तब आता है जब अतीत के काले पन्ने दोबारा खुलते हैं। प्रोमो में नंदनी का गुस्सा भार आता है । यह डायलॉग कोई और नहीं, बल्कि नंदिनी अपनी भारी और दर्दभरी आवाज में तुलसी विरानी के लिए बोल रही है। दरअसल, शो में आए इस नए मोड़ के मुताबिक, तुलसी विरानी को करण और नंदिनी के बेटे पार्थ का कातिल माना जा रहा है। तुलसी पर आरोप है कि उन्हीं की वजह से उनका बेटा उनसे हमेशा के लिए छिन गया, जिसके चलते तुलसी को जेल की हवा भी खानी पड़ी थी।
अब जब तुलसी जेल से छूटकर वापस शांतिनिकेतन लौटी है, तो नंदिनी का बरसों का गुस्सा ज्वालामुखी बनकर फूट पड़ा है। वह भरे मन से कहती है, “जिसकी वजह से मेरा बेटा मुझसे हमेशा-हमेशा के लिए छीन गया, आज वो फिर से हमारे घर में खड़ी है” यह डायलॉग सीधे दर्शकों के दिल पर वार करता है। इसी भयंकर नफरत और दर्द के कारण वह तुरंत फैसला लेती है और अपने पति से कहती है, ‘चलो करण, शांतिनिकेतन ही छोड़ देते हैं, शायद इसी में सबकी भलाई है।’ इस बड़े फैसले ने दर्शकों को हैरान कर दिया है कि क्या तुलसी के लौटते ही विरानी परिवार हमेशा के लिए बिखर जाएगा?
करण की नफरत की खुली चुनौती- “इतना मत गिर कि चेहरा न देख पाऊं”
प्रोमो के आखिरी हिस्से में नफरत और बदले की आग साफ देखी जा सकती है। करण के दिल में छिपी नफरत पर जवाब में तुलसी कहती है- “तू मुझसे नफरत करता है करण, यह जायज है। लेकिन मुझसे नफरत करते-करते इतना मत गिर कि आईने में अपना चेहरा भी न देख पाए, इतना मत गिर कि एक दिन पछताना पड़ जाए।” यह डायलॉग सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। करण की यह नफरत शांतिनिकेतन को किस बर्बादी की तरफ ले जाएगी, यह देखना बेहद दिलचस्प होने वाला है।
Read More: Vasudha 16 July 2026 Spoiler Alert: Santosh की बिगड़ी तबीयत, डॉक्टर ने कहा-‘दिमाग में है..


Download Android App
Download iOS App




