KSBKBT 2 19th August 2026 Spoiler Alert: Tulsi और Mihir की वापसी! क्या शो के अंत में होगा बड़ा धमाका?

Summary :

टीवी की दुनिया में इन दिनों एक ही शो की सबसे ज्यादा चर्चा है, और वो है ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’। सालों बाद भी इस शो का क्रेज दर्शकों के बीच कम नहीं हुआ है। अब जब शो अपने आखिरी पड़ाव पर है, तो खबर आ रही है कि स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय की शो में वापसी होने वाली है। इस खबर ने फैन्स के बीच एक्साइटमेंट की लहर दौड़ा दी है। अमर उपाध्याय ने कन्फर्म की वापसी, स्मृति का भी साथ काफी समय से चर्चाएँ लगाई जा रही थीं कि अमर उपाध्याय शो में नजर आएंगे…

टीवी की दुनिया में इन दिनों एक ही शो की सबसे ज्यादा चर्चा है, और वो है ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’। सालों बाद भी इस शो का क्रेज दर्शकों के बीच कम नहीं हुआ है। अब जब शो अपने आखिरी पड़ाव पर है, तो खबर आ रही है कि स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय की शो में वापसी होने वाली है। इस खबर ने फैन्स के बीच एक्साइटमेंट की लहर दौड़ा दी है।

अमर उपाध्याय ने कन्फर्म की वापसी, स्मृति का भी साथ

KSBKBT 2 19th August 2026 Spoiler Alert
KSBKBT 2 19th August 2026 Spoiler Alert ( Source: Social Media)

काफी समय से चर्चाएँ लगाई जा रही थीं कि अमर उपाध्याय शो में नजर आएंगे या नहीं, लेकिन अब ये साफ हो गया है कि अमर वापस आ रहे हैं। वहीं, स्मृति ईरानी, जो अपनी पोलिटिकल कामों में बिजी होने की वजह से चलते सेट से दूर थीं, वो भी शो के आखिरी कुछ एपिसोड्स के लिए शूटिंग करती नजर आएंगी। सूत्रों की मानें तो स्मृति सेट पर तीन दिनों के लिए खास शूट करेंगी। फैन्स इस बात से बेहद खुश हैं कि शो अपने आखिरी पलों में अपने पुराने सितारों के साथ दिखेगा।

क्या सिर्फ ‘पैक-अप’ के लिए लौट रहे हैं सितारे?

Tulsi Mihir Reunion
Tulsi Mihir Reunion ( Source: Social Media)

सोशल मीडिया पर अब यह सवाल सबसे बड़ा बन गया है कि क्या स्मृति और अमर केवल शो के ‘पैक-अप’ (आखरी एपिसोड) के लिए सेट पर लौट रहे हैं या फिर कहानी में कोई नया मोड़ आने वाला है? सेट से आ रही खबरों के मुताबिक, शो सितंबर में पूरी तरह से बंद होने जा रहा है। ऐसे में दर्शक यह उम्मीद लगाए बैठे हैं कि आखिरी एपिसोड में तुलसी और मिहिर के किरदार एक बार फिर साथ में चमकेंगे और शो का अंतएन्ड बेहद शानदार होगा।

तुलसी का नया अंदाज और ‘क्योंकि’ का आखिरी सफर

Star Plus Popular Serial
Star Plus Popular Serial ( Source: Social Media)

हालिया प्रोमो में तुलसी का जो रूप देखने को मिला है, उससे साफ है कि कहानी अब अपने सबसे दिलचस्प मोड़ पर है। जिस तरह से तुलसी अपनी बातों से दुश्मनों को डरा रही हैं, वह वाकई देखने लायक है। सितंबर तक चलने वाले इस सफर में अब दर्शकों को और भी ड्रामा और इमोशन देखने को मिलेगा। टीवी की सबसे पॉपुलर ‘सास‘ अब अपने आखिरी सफर की तैयारी कर रही हैं, और फैन्स चाहते हैं कि यह सफर यादगार हो।

आने वाले ट्रैक में यह देखना बहुत दिलचस्प होगा कि तुलसी और गगन की बहस के बाद कौन सा नया फैसला सामने आता है। शो में एक बार फिर से तुलसी अपने परिवार की खातिर परेशान नजर आने वाली है, क्योंकि घर में आने वाले नए रिश्तों और समायरा की सगाई को लेकर तनाव बना हुआ है जैसे-जैसे शो अपने आखिरी पड़ाव (सितंबर ऑफ-एयर) की तरफ बढ़ रहा है, वैसे-वैसे कहानी में हाई-वोल्टेज ड्रामा और इमोशनल ट्विस्ट देखने को मिलेंगे, जो दर्शकों को बांधकर रखेंगे।

Read More: Anupama 19th August 2026 Spoiler Alert: होली के रंग में घुला नफरत का जहर, Prerna के..

 

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।