KSBKBT 2 23 September 2026 Spoiler Alert: Anupam के राज से उठेगा पर्दा, जानिए Tulsi की जिंदगी में आया कौन-सा नया भूचाल

Summary :

टीवी के फेमस शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के लेटेस्ट एपिसोड में तुलसी और सुशीला अनुपम का सच जानने की कोशिश करती हैं, वहीं घर में मिहिर की वापसी और समाइरा-सिड की शादी का ट्विस्ट दर्शकों को हैरान करने वाला है। जानिए क्या है पूरी कहानी।

इंडियन टेलीविजन के सबसे फेमस ड्रामों में से एक ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ इन दिनों दर्शकों को टीवी स्क्रीन से बांधे हुए है। शो में हर बीतते दिन के साथ ऐसे मोड़ आ रहे हैं, जिनकी उम्मीद किसी ने नहीं की थी। एक तरफ जहां सालों से छुपा अनुपम का सच बाहर आने की कगार पर है, वहीं दूसरी तरफ तुलसी अपने परिवार को बिखरने से बचाने के लिए दिन-रात एक कर रही है। कहानी में सस्पेंस, इमोशन और फैमिली ड्रामे का ऐसा जबरदस्त तड़का लगा है कि फैंस अगला एपिसोड देखने के लिए बेताब हैं।

अनुपम का छुपा हुआ सच और डॉक्टर की डायरी

KSBKBT 2 23 September 2026 Spoiler Alert
KSBKBT 2 23 September 2026 Spoiler Alert ( Source: Social Media) 

कहानी की शुरुआत तब होती है जब तुलसी और सुशीला सरोजिनी नगर मार्केट जाती हैं। वहां तुलसी को कुछ अजीब लगता है और सुशीला उसकी मदद से मदिरा के घर में चुपके से दाखिल होने में कामयाब हो जाती है। इधर अनुपम को इस बात का अहसास हो जाता है कि तुलसी उसे बार-बार देख चुकी है। घबराकर वह मदिरा को चेतावनी देता है कि सच ज्यादा दिन तक छुप नहीं पाएगा। मदिरा पूरी तरह डर जाती है और अनुपम से कहती है कि वह सब कुछ छोड़कर तुरंत वापस अमेरिका भाग जाए।

इसी आपाधापी में सुशीला के हाथ अनुपम का पर्स लग जाता है, जो भागते वक्त गिर गया था। जब तुलसी उस पर्स को खंगालती है तो उसमें से एक जाने-माने साइकेट्रिस्ट (मनोचिकित्सक) का कार्ड मिलता है। तुलसी को लगता है कि शायद यही वह धागा है जिससे अनुपम के लापता होने का पूरा सच सामने आ सकता है, वह बिना देर किए डॉक्टर के पास पहुंचती है, लेकिन वहां उसे निराशा ही हाथ लगती है क्योंकि डॉक्टर कुछ भी बताने से मना कर देता है। अनुपम ने पहले ही डॉक्टर से गुजारिश की थी कि वह उसका कोई भी राज तुलसी के सामने न खोले।

तृप्ति की साजिश और पेन ड्राइव का नया ड्रामा

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Written Update
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Written Update ( Source: Social Media) 

दूसरी तरफ विरानी परिवार के घर में एक अलग ही तूफान पक रहा है। तृप्ति अपनी पुरानी चालबाजियों से बाज नहीं आ रही है। वह पार्थ को गोली मारने वाले मामले का पूरा सच सबके सामने लाकर फायदा उठाना चाहती है। इसके लिए उसे नंदिनी का एक पुराना वीडियो मिलता है, जो एक पेन ड्राइव में सेव है। तृप्ति जैसे ही उस वीडियो को कॉपी करके करण को दिखाने की तैयारी करती है, तभी स्क्रीन पर अचानक गोलियों की आवाज गूंज उठती है।

अचानक आई इस जोरदार आवाज को सुनकर समाइरा और सिड दौड़ते हुए कमरे में पहुंचते हैं। तृप्ति को अपनी चोरी पकड़े जाने का डर सताने लगता है, लेकिन वह तुरंत बात संभालते हुए एक नया बहाना बना देती है ताकि दोनों को उस वीडियो का शक न हो। इस बीच समाइरा और सिड अपनी शादी को लेकर बेहद खुश हैं कि आखिरकार दो परिवारों के बीच की पुरानी दुश्मनी खत्म हो रही है और वे एक-दूसरे के होने जा रहे हैं।

बप्पा की पूजा, छठी मैया की कथा और मिहिर की सरप्राइज एंट्री

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 ( Source: Social Media) 

शो के आने वाले एपिसोड में काफी पूजा-पाठ और इमोशन देखने को मिलेंगे। तुलसी बप्पा के सामने हाथ जोड़कर परिवार की खुशियों और समाइरा की शादी बिना किसी रुकावट के पूरी हो जाए, इसकी दुआ मांगती है। वह अपने दिल का दर्द बप्पा के सामने बांटती है कि कैसे इस खुशी के मौके पर बच्चों के साथ उनके दादाजी यानी मिहिर का होना कितना जरूरी है।

इसी दौरान सुशीला तुलसी को हिम्मत देने के लिए छठी मैया और राजा प्रियव्रत की पुरानी कहानी सुनाती है कि कैसे मुश्किल समय में भी मैया अपने भक्तों के कष्ट हर लेती हैं। तुलसी पूजा खत्म करके जैसे ही मुड़ती है, वह अचानक सामने से आ रहे एक शख्स से टकरा जाती है। जैसे ही तुलसी नज़रें उठाती है, सामने मिहिर खड़ा होता है, मिहिर को अपने सामने देखकर तुलसी के होश उड़ जाते हैं और यहीं से शो में एक नया और धमाकेदार मोड़ शुरू होता है।

Read More: Anupama 23 September 2026 Spoiler Alert: Sarita और Anita ने रखी ऐसी शर्त, लिफाफा..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।