कलर्स टीवी का पसंदीदा शो ‘शहर होने को है’ इस समय दर्शकों को अपनी ज़बरदस्त कहानी से बाँधे हुए है। शो में आ रहे नए-नए मोड़ हर रोज़ दर्शकों की एक्साइटमेंट को बढ़ा रहे हैं। 7 अगस्त 2026 के आने वाले एपिसोड में माहि और शहर के बीच एक ऐसा हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलने वाला है, जिसने फैंस के होश उड़ा दिए हैं। एक तरफ जहाँ माहि की याददाश्त की परीक्षा ली जा रही है, वहीं दूसरी तरफ शहर ने माहि का इलाज करने से साफ़ मना कर दिया है।
माहिद की याददाश्त का हुआ टेस्ट, खुला मंगनी का बड़ा राज

एपिसोड की शुरुआत में डॉक्टर माहिद की याददाश्त चेक करते हैं। वे माहिद से रंगों के नाम और आसान जोड़-घटाव के सवाल पूछते हैं, तो वह सही जवाब देता है। लेकिन असली मोड़ तब आता है जब उससे पूछा जाता है कि परसों क्या हुआ था। माहिद बिना देर किए झट से कह देता है कि परसों उसकी मंगनी तय हुई थी, माहिद का यह जवाब सुनकर सब हैरान रह जाते हैं। माहिद बड़े ही भावुक अंदाज़ में कहता है कि यह दिन उसके लिए इतना यादगार बना दिया गया था कि वह इसे कभी भूल ही नहीं सकता।
सहर ने खींचे कदम, डॉक्टर कादरी से की रिप्लेसमेंट की मांग

माहिद की हालत और उसके दिल के जज़्बात देखकर सहर काफी परेशान हो जाती है। वह साफ़ शब्दों में कह देती है कि वह अब माहिद का इलाज नहीं कर सकती। सहर फैसला करती है कि वह डॉक्टर कादरी से बात करके किसी और डॉक्टर को इस केस के लिए भेजने को कहेगी। सहर का मानना है कि माहिद के करीब रहने से चीज़ें और उलझ सकती हैं, इसलिए उसका पीछे हटना ही बेहतर होगा।
‘माहिद को ठीक करना तुम्हारा फर्ज है’- डॉक्टर कादरी ने याद दिलाया सहर का धर्म

जब सहर केस छोड़ने की बात करती है, तो डॉक्टर कादरी उसे एक सच याद दिलाते हैं। डॉक्टर कादरी कहते हैं कि यह कोई आम केस नहीं है, बल्कि इस वक्त माहिद को सिर्फ और सिर्फ उसकी ही ज़रूरत है। वह सहर को समझाते हैं कि माहिद का इलाज करना केवल उसका काम नहीं, बल्कि एक डॉक्टर होने के नाते उसका पहला फर्ज है।
आगे के एपिसोड में सहर अपने डॉक्टर होने के फर्ज और इमोशंस के बीच बुरी तरह फंस जाएगी, लेकिन डॉक्टर कादरी के समझाने पर वह भारी मन से माहिद का इलाज करने के लिए मान जाएगी। इलाज के दौरान माहिद बार-बार बीते दिनों को याद करके सहर के करीब आने की कोशिश करेगा, इससे दोनों के बीच झगड़े भी होंगे और प्यार भी बढ़ेगा। वहीं दूसरी तरफ, दर्शकों के सामने यह सस्पेंस गहरा होता जायेगा कि क्या माहिद वाकई अपनी याददाश्त खो चुका है या फिर सहर को पाने के लिए यह सब उसकी सोची-समझी चाल है।
Read More: KSBKBT 2 07 August Spoiler Alert: तुलसी की चेतावनी के बाद भी साहिल ने लिया बड़ा खतरा..


Download Android App
Download iOS App




