कोलंबो में खेले जा रहे भारत और श्रीलंका XI के वॉर्मअप मुकाबले में श्रीलंका XI ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। इसके साथ ही भारतीय टीम पहले दिन गेंदबाजी करती हुई नजर आएगी। हालांकि यह सिर्फ एक प्रैक्टिस मैच है, लेकिन दोनों टीमों के लिए अपकमिंग सीरीज से पहले अपनी तैयारियों को परखने का यह अहम मौका है।
KL Rahul Replace Shubhman Gill As Captain: गिल की गैरमौजूदगी में केएल राहुल संभालेंगे कप्तानी

इंडियन टीम के रेगुलर कप्तान शुभमन गिल पहले दिन इस मुकाबले का हिस्सा नहीं होंगे। गुरुवार को प्रैक्टिस सेशन के दौरान उनके दाएं हाथ की उंगली में चोट लग गई थी। एहतियात के तौर पर टीम मैनेजमेंट ने उन्हें पहले दिन आराम देने का फैसला किया है। ऐसे में टेस्ट टीम के उप कप्तान केएल राहुल कप्तानी की जिम्मेदारी निभाएंगे।
नए खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें

वॉर्मअप मैच में पहली बार इंडियन टीम की जर्सी पहनने वाले आकिब नबी और सारांश जैन पर सभी की निगाहें रहेंगी। दोनों युवा गेंदबाजों को श्रीलंका दौरे के लिए पहली बार टीम में शामिल किया गया है और उन्हें गेंदबाजी का मौका भी मिल सकता है। इसके अलावा गुरनूर बरार भी अब तक टेस्ट डेब्यू नहीं कर पाए हैं और इस प्रैक्टिस मुकाबले में उन्हें खुद को साबित करने का बेहतरीन मौका मिल सकता है।
वॉर्मअप मैच में प्लेइंग इलेवन तय नहीं होती

प्रैक्टिस मैचों में आमतौर पर ऑफिशियल प्लेइंग इलेवन की अनाउंसमेंट नहीं की जाती। टीमों को पूरे स्क्वाड के खिलाड़ियों को अलग-अलग समय पर मौका देने की छूट रहती है। इंडियन टीम के 15 मेंबर प्लेयर्स में से पहले दिन 14 खिलाड़ी मैदान पर उतर सकते हैं, जबकि चोट की वजह से शुभमन गिल बाहर रहेंगे।
भारतीय टीम का स्क्वाड

शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, केएल राहुल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, मानव सुथार, सारांश जैन, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकिब नबी और गुरनूर बरार।
श्रीलंका XI का स्क्वाड

निशान मदुष्का, पसिंदु सोरियाबंदरा, पवन रथनायके, अहान विक्रमसिंघे, सोनल दिनुशा (कप्तान), अंजला बंडारा (विकेटकीपर), निपुण धनंजय, लाहिरू कुमारा, विश्व फर्नांडो, असंका मनोज, इसिथा विजेसुंदरा, रमेश मेंडिस, दिलुम सुदीरा, केविशारा नुवांथा और रसंथा रसांथा।


Download Android App
Download iOS App




