टीवी सीरियल ‘सहर होने को है’ के आने वाले एपिसोड में खूब ड्रामा देखने को मिलने वाला है। कहानी में माहिद की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पुलिस हिरासत से बाहर आने के बाद माहिद सभी लोगों से मिलता है और उन्हें बताता है कि अब वह ठीक है। लेकिन वहां मौजूद लोग उससे दरगाह में हुई घटना को लेकर सवाल करने लगते हैं।
माहिद की बीमारी को बनाया गया हथियार, लोगों ने पद से हटाने की उठाई मांग

इसी बीच नजीमा माहिद का बचाव करती है। वह लोगों को समझाती है कि माहिद की अपनी पत्नी के साथ हुई घटना और उसकी मानसिक हालत को देखते हुए उसके व्यवहार को समझना चाहिए। लेकिन लोग नजीमा की बात मानने के बजाय माहिद की बीमारी को लेकर सवाल उठाते हैं।
लोगों का कहना होता है कि माहिद कई सालों से मानसिक बीमारी का इलाज करवा रहा है और उसने यह बात सबसे छिपाकर रखी। ऐसे में वह मुफ्ती-ए-शहर जैसे बड़े पद पर कैसे रह सकता है? कुछ लोग तो उसे इस पद से हटाने की मांग भी करने लगते हैं।
सहर ने किया पति का सपोर्ट, माहिद ने बचाई अपनी मुफ्ती की कुर्सी

जब सभी लोग माहिद के खिलाफ सवाल उठा रहे होते हैं, तब सेहर मजबूती से अपने पति के साथ खड़ी होती है। वह लोगों से पूछती है कि क्या किसी इंसान को बीमारी होने की वजह से उसके सारे अधिकार छीन लेना सही है? सहर समझाती है कि माहिद दवाइयां ले रहा है और अपनी बीमारी को कंट्रोल करने की कोशिश कर रहा है।
इसके बाद माहिद भी चुप रहने के बजाय सबके सामने अपनी बात रखता है। वह लोगों को चुनौती देता है कि अगर किसी के पास ऐसा कोई सबूत है कि उसने अपनी बीमारी की वजह से अपने पद का गलत इस्तेमाल किया है या किसी के साथ नाइंसाफी की है, तो वह सामने आए। अगर कोई उसकी गलती साबित कर देता है, तो वह खुद अपना पद छोड़ देगा।
माहिद की यह बात सुनकर वहां मौजूद कई लोग उसके समर्थन में आ जाते हैं। वे बताते हैं कि मुश्किल वक्त में माहिद ने किस तरह उनकी मदद की और हमेशा लोगों के साथ खड़ा रहा। धीरे-धीरे माहौल बदल जाता है और लोग माहिद के सपोर्ट में नारे लगाने लगते हैं। इस तरह माहिद अपनी मुफ्ती-ए-शहर की कुर्सी बचाने में कामयाब हो जाता है।
बाद में सहर अपने कमरे में माहिद से मिलने जाती है। दवाइयों की वजह से माहिद सो रहा होता है। सहर उसे अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी देना चाहती है, लेकिन वह उसकी बात ठीक से समझ नहीं पाता। तभी माहिद उसके लिए गुलाब के फूल लेकर आता है। दोनों के बीच प्यारा पल देखने को मिलता है।
हुुस्ना को पकड़ने के लिए माहिद ने पुलिस के साथ मिलाया हाथ, लेकिन फिर हो गई फरार

दूसरी तरफ माहिद को खबर मिलती है कि हुस्ना अलीगंज में उसका घर बेचने की कोशिश कर रही है। इसके लिए वह कुछ ऐसे लोगों से संपर्क कर रही है, जिनका नाम जमीन के गलत कारोबार से जुड़ा है। यह सुनकर माहिद को शक होता है कि हुस्ना उससे बचने के लिए वहां छिपी हुई है।
उधर हुस्ना पैसों की परेशानी के चलते जल्द से जल्द घर बेचना चाहती है। वह कुछ खरीदारों को घर दिखाती है, लेकिन जब सिराज से प्रॉपर्टी के कागजात मांगे जाते हैं, तो खरीदार उन्हें नकली बता देते हैं। वे साफ कहते हैं कि असली कागजात के बिना कोई सौदा नहीं होगा।
इसी बीच माहिद पुलिस के साथ मिलकर हुस्ना को पकड़ने का प्लान बनाता है। उसे लगता है कि हुस्ना असली कागजात लेने के लिए दादा हुजूर के कमरे में जरूर आएगी। इसलिए वह पूरे घर में पुलिस के साथ जाल बिछा देता है। सहर को भी छिपने के लिए कहता है, लेकिन वह खंभे के पीछे छिपना पसंद करती है।
माहिद को लगता है कि इस बार हुस्ना पुलिस के जाल से बच नहीं पाएगी। लेकिन जैसे ही हुस्ना महल में पहुंचती है, उसे कुछ गड़बड़ महसूस होने लगती है। वह फूलों को हिलते देखकर समझ जाती है कि उसके लिए कोई जाल बिछाया गया है। इसके बाद वह गुप्त रास्ते से भाग निकलती है।
माहिद को अंदाजा हो जाता है कि हुस्ना कहां जाने वाली है। वह सहर को बताता है कि अमी के कमरे से एक गुप्त रास्ता निकलता है और हुस्ना वहीं से बाहर आ सकती है। आखिरकार दोनों उसे देख लेते हैं।
Read More: Anupama 12th Nov. 2026 Spoiler Alert: Prem पर हमला करना Mathela को पड़ा भारी..


Download Android App
Download iOS App




