Harry Porter Web Series: ट्रेलर देख फैंस के उड़े होश, जानें सीरिज़ को किस तरह के मिले रिएक्शन्स?

Summary :

एचबीओ (HBO) की बहुचर्चित ‘हैरी पॉटर’ वेब सीरीज का नया टीजर-ट्रेलर जारी कर दिया गया है, जिसका पहला सीजन 25 दिसंबर 2026 को अमेरिका में और भारत में JioHotstar पर रिलीज होगा। यह सीरीज सिर्फ हैरी के नजरिए से कहानी दिखाने के बजाय किताबों के अन्य पहलुओं और किरदारों (जैसे रॉन और हर्माइनी) को भी विस्तार से एक्सप्लोर करेगी। ट्रेलर पर फैंस की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली है, जहां कुछ लोग नई कास्ट को स्वीकार करने में हिचकिचा रहे हैं, वहीं कई फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित भी हैं।

जेके रोलिंग के पॉपुलर नॉवेल पर बेस्ड एचबीओ (HBO) की मोस्ट पॉपुलर ‘हैरी पॉटर’ वेब सीरीज का नया टीजर-ट्रेलर जारी कर दिया गया है। 2026 की सबसे बड़ी रिलीज में से एक मानी जाने वाली इस सात सीजन की सीरीज का पहला सीजन ‘हैरी पॉटर एंड द फिलॉसफर्स स्टोन’ इसी साल 25 दिसंबर 2026 को अमेरिका में रिलीज होगा, जबकि भारत में इसे JioHotstar पर स्ट्रीम किया जाएगा।

Harry Potter Web Series Trailer: ट्रेलर के मुख्य आकर्षण और खास बातें

नॉवेल के अहम सीन: बुधवार को जारी ट्रेलर में पहले नॉवेल के लगभग सभी मेन सीन्स दिखाए गए हैं, जैसे- सॉर्टिंग सेरेमनी, डंबलडोर द्वारा ग्रेट हॉल को खाने से भरना, स्नेप की हैरी से पहली बातचीत, हर्बोलॉजी क्लास, इनविजिबिलिटी क्लॉक और क्विडिच मैच के अलावा भी बहुत कुछ।

सीरिज़ की स्टारकास्ट

Star Cast Of Harry Potter Web Series
Star Cast Of Harry Potter Web Series (Source: Google)

इसमें जेनेट मैकटीर (मैकगोनागल), जॉन लिथगो (डंबलडोर) और पापा एस्सिडु (स्नेप) जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। वहीं आगर कहानी की बात करें तो इसमें एक नया ट्विस्ट भी है, यह सीरीज सिर्फ हैरी के नजरिए से कहानी दिखाने के बजाय, किताबों के दूसरे पलों (जैसे वीज़्ली परिवार का लेटर पाना) को भी एक्सप्लोर करेगी।

फैंस के मिले-जुले रिएक्शन्स

Fans Reaction On Harry Potter
Fans Reaction On Harry Potter (Source: Google)

ट्रेलर रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस की राय बंटी हुई है। कुछ फैंस का मानना है कि ओरिजिनल फिल्मों की कास्ट (रॉबी कोल्ट्रेन, मैगी स्मिथ आदि) से गहरा लगाव होने की वजह से नए एक्टर्स को उन किरदारों में देखना थोड़ा अजीब और ‘नकली’ लग रहा है। वहीं, कई फैंस ने ट्रेलर को इमोशनल और जादुई बताया, उन्हें यह बात पसंद आई कि कहानी में रॉन और हर्माइनी को भी बराबर अहमियत दी जा रही है। कुछ लोगों ने सिनेमैटोग्राफी की तारीफ की, तो कुछ ने नई कास्ट की केमिस्ट्री और नए हाउस लोगों को लेकर सवाल भी उठाए।

Read More: सितंबर के पहले हफ्ते OTT पर लगेगा एंटरटेनमेंट का तड़का, 4 सितंबर को रिलीज होंगी ये फिल्में और वेब सीरीज

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।