सितंबर के पहले हफ्ते OTT पर लगेगा एंटरटेनमेंट का तड़का, 4 सितंबर को रिलीज होंगी ये फिल्में और वेब सीरीज

Summary :

सितंबर का पहला हफ्ता OTT दर्शकों के लिए खास रहने वाला है, क्योंकि 4 सितंबर को कई साउथ फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होंगी। ‘डीसी’, ‘उन्मादम’, ‘अनंथन काडू’, ‘द कोर्ट’ और ‘कोरियन कनकराजु’ अलग-अलग OTT प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम की जाएंगी। एक्शन, ड्रामा, कोर्ट रूम और हॉरर-कॉमेडी जैसे अलग-अलग जॉनर की ये फिल्में व सीरीज दर्शकों को भरपूर मनोरंजन देंगी।

Web Series And Film In First Week Of September: OTT पर एंटरटेमेंट ढूंढने वाले लोगों के लिए सितंबर का पहला हफ्ता काफी खास रहने वाला है। इस हफ्ते साउथ की कई पॉपुलर फिल्में और वेब सीरीज अलग-अलग स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही हैं। वहीं खास बात यह है कि इनमें एक्शन, ड्रामा, कोर्ट रूम और हॉरर-कॉमेडी जैसे अलग-अलग जॉनर की कहानियां भी शामिल हैं। वहीं, सिनेमाघरों में भी 4 सितंबर को ‘मिर्जापुर द मूवी’ दस्तक देने वाली है। ऐसे में एंटरटेंमेंट के लिहाज से यह हफ्ता दर्शकों के लिए काफी शानदार रहने वाला है। तो चलिए जानते हैं 4 सितंबर को OTT पर क्या-क्या नया देखने को मिलेगा।

‘डीसी’

DC Film
DC Film (Source: Google)

लिस्ट में सबसे पहले बात करते हैं लोकेश कनगराज की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘डीसी’ की। फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी अहम रोल में नजर आई हैं। सिनेमाघरों में रिलीज के दौरान फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स भी मिला था। वहीं खास बात ये है कि इस फिल्म के जरिए लोकेश कनगराज ने बतौर एक्टर अपनी शुरुआत की थी। इसी के साथ आपको बता दें कि, उन्होंने वामिका गब्बी के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर की थी। अब यह फिल्म 4 सितंबर को Sun NXT पर स्ट्रीम होने जा रही है।

‘उन्मादम’

Unmadam Film
Unmadam Film (Source: Google)

मलयालम सिनेमा की फिल्म ‘उन्मादम’ भी 4 सितंबर को OTT पर रिलीज होगी। फिल्म में कुंचाको बोबन और लिजोमोल जोस अहम रोल में हैं और इसे SonyLIV पर आप देख पाएंगे। ये कहानी एक ऐसे पुलिस ऑफिसर की है, जो अपनी नौकरी से खुश नहीं है और स्क्रीनराइटर बनने का सपना देखता है। अब ऐस में यहां देखना होगा कि उसका यह सपना उसे किस तरह की सिचुएशन से गुजरने पर मजबूर करता है।

‘अनंथन काडू’

Ananthan Kaadu Film
Ananthan Kaadu Film (Source: Google)

मलयालम फिल्म ‘अनंथन काडू’ भी OTT पर दस्तक देने के लिए तैयार है। जियेन कृष्णकुमार के निर्देशन में बनी यह फिल्म 4 सितंबर 2026 को Prime Video पर रिलीज होगी। इस फिल्म की कहानी और इसके ट्रीटमेंट को लेकर दर्शकों के बीच एक्साइटमेंट बनी हुई है।

‘द कोर्ट’

The Court Web Series
The Court Web Series (Source: Google)

अगर आपको कोर्ट रूम ड्रामा पसंद है, तो ‘द कोर्ट’ आपके लिए एक खास ऑप्शन हो सकता है। यह तमिल वेब सीरीज 4 सितंबर 2026 को JioHotstar पर रिलीज होगी। इस सीरीज में कोर्ट से जुड़े मामलों और घटनाओं को रोमांचक अंदाज में पेश किया गया है। वहीं इसकी कहानी दर्शकों को बांधे रखने वाली बताई जा रही है।

‘कोरियन कनकराजु’

Korean Kanakaraju Film
Korean Kanakaraju Film (Source: Google)

हॉरर और कॉमेडी का मजेदार कॉम्बिनेशन पसंद करने वाले दर्शकों के लिए ‘कोरियन कनकराजु’ भी इस हफ्ते OTT पर आ रही है। यह तेलुगु हॉरर-कॉमेडी फिल्म 4 सितंबर को Netflix पर रिलीज होगी। फिल्म में वरुण तेज और रितिका नायक अहम रोल में नजर आएंगे। डर और कॉमेडी के साथ यह फिल्म दर्शकों को एंटरटेंमेंट का अलग एक्सपीरिएंस देने की कोशिश करेगी।

सितंबर के पहले हफ्ते में OTT पर रिलीज होने वाली इन फिल्मों और सीरीज के चलते दर्शकों के पास एंटरटेंमेंट के कई ऑप्शन मौजूद होंगे। अब ऐसे में देखना ये होगा कि इनमें से कौन-सी फिल्म या सीरीज दर्शकों की उम्मीदों पर सबसे ज्यादा खरी उतरती है।

Read More: Aashram 4: ये ‘Toxic’ स्टार बाबा निराला के आश्रम में मचाएगा धमाल, जानें क्या होगा इसका रोल?

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।