Aashram 4: ये ‘Toxic’ स्टार बाबा निराला के आश्रम में मचाएगा धमाल, जानें क्या होगा इसका रोल?

Summary :

‘आश्रम 4’ में अक्षय ओबेरॉय की एंट्री हो गई है और वह प्रकाश झा की इस चर्चित सीरीज में एक अहम व चुनौतीपूर्ण किरदार निभाते नजर आएंगे। बॉबी देओल फिर बाबा निराला के रूप में लौटेंगे, जबकि अदिति पोहंकर, चंदन रॉय सान्याल और त्रिधा चौधरी समेत पुराने कलाकार भी वापसी करेंगे। अक्षय ने अपने किरदार को लेकर सस्पेंस बरकरार रखा है और वह यश की ‘टॉक्सिक’ समेत अन्य प्रोजेक्ट्स में भी नजर आएंगे।

बॉबी देओल की सबसे पॉपुलर वेब सीरीज ‘आश्रम’ ने साल 2020 में अपनी शुरुआत की थी। बाबा निराला के किरदार और सीरीज की मिस्टीरियस और डार्क कहानी ने शुरुआत से ही दर्शकों के बीच खास जगह बना ली थी। अब इस पॉपुलर सीरीज के चौथे सीजन पर काम शुरू हो चुका है और इसी बीच इसकी स्टारकास्ट में एक नया नाम जुड़ गया है।

एक्टर अक्षय ओबेरॉय ने प्रकाश झा की मोस्ट अवेटेड सीरीज ‘आश्रम 4’ में एंट्री कर ली है। हालांकि, उनके किरदार को लेकर मेकर्स की ओर से अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन माना जा रहा है कि सीरीज की कहानी में उनका रोल काफी अहम हो सकता है।

‘आश्रम 4’ का हिस्सा बनकर खुश हैं अक्षय

Akshay Oberoi Is Happy As Become A Member Of Aashram 4
Akshay Oberoi Is Happy As Become A Member Of Aashram 4 (Source: Google)

अक्षय ओबेरॉय ने सीरीज में शामिल होने को लेकर अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि ‘आश्रम’ जैसे चर्चित शो का हिस्सा बनना उनके लिए बेहद खास एक्सपीरिएंस है। उनके मुताबिक, इस सीरीज ने पिछले कुछ सालों में अपनी एक अलग और मजबूत दुनिया तैयार की है। अक्षय ने निर्देशक प्रकाश झा की तारीफ करते हुए कहा कि उनका कहानी कहने का अंदाज बेहद अलग है। उनके मुताबिक, इस सीरीज के किरदार कभी भी सीधे और सिंपल नहीं होते, बल्कि उनमें कई परतें देखने को मिलती हैं।

किरदार को लेकर सस्पेंस बरकरार

Role Of Akshay Oberoi In Aashram 4
Role Of Akshay Oberoi In Aashram 4 (Source: Google)

अक्षय ने अपने रोल के बारे में ज्यादा जानकारी देने से फिलहाल इनकार किया है। उन्होंने बताया कि उनके किरदार से जुड़ी कई डिटेल्स अभी सीक्रेट रखी गई हैं। हालांकि, उन्होंने इतना जरूर कहा कि यह रोल उनके लिए काफी चैलेंजिंग है और यही वजह है कि वह इस प्रोजेक्ट को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं।

फिर लौटेंगे बाबा निराला और पुराने किरदार

Aashram 4 Update
Aashram 4 Update (Source: Google)

‘आश्रम 4’ में बॉबी देओल एक बार फिर बाबा निराला के रूप में नजर आएंगे। उनके साथ अदिति पोहंकर पम्मी लोचन, चंदन रॉय सान्याल भोपा स्वामी और त्रिधा चौधरी बबिता के किरदार में वापसी करेंगी। सीरीज में सचिन श्रॉफ, नीतू चंद्रा श्रीवास्तव, चैतन्य चौधरी, परिणीता सेठ और पंखुड़ी गिडवानी जैसे कलाकार भी अहम रोल में दिखाई देंगे। अक्षय ओबेरॉय की एंट्री के बाद चौथे सीजन को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।

‘टॉक्सिक’ में भी नजर आएंगे अक्षय

Akshay Oberoi In Toxic
Akshay Oberoi In Toxic (Source: Google)

‘आश्रम 4’ के अलावा अक्षय ओबेरॉय के पास कई अन्य प्रोजेक्ट्स भी हैं। वह यश और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ में भी नजर आएंगे। इसके साथ ही वह ‘लव लॉटरी’ का भी हिस्सा हैं।

Read More: Bobby Deol की ये बेहतरीन वेब सीरिज़ जल्द ही नए सीज़न के साथ करेगी वापसी, जानें पूरी डिटेल्स

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।