Bobby Deol की ये बेहतरीन वेब सीरिज़ जल्द ही नए सीज़न के साथ करेगी वापसी, जानें पूरी डिटेल्स

Summary :

बॉबी देओल की पॉपुलर क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज 'आश्रम' के अब तक तीन सीजन रिलीज हो चुके हैं और फैंस चौथे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। प्रकाश झा की इस सीरीज में बॉबी देओल ने 'बाबा निराला' का किरदार निभाया है, जो उनके करियर का अहम टर्निंग पॉइंट बना। अब 'आश्रम सीजन 4' की शूटिंग शुरू हो चुकी है, जिससे फैंस के बीच नए सीजन को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है।

सस्पेंस, क्राइम और थ्रिल से भरपूर वेब सीरीज ‘आश्रम’ ने पिछले कई सालों से दर्शकों के बीच अपनी खास जगह बना रखी है। बॉबी देओल स्टारर इस सीरीज के अब तक तीन सीजन रिलीज हो चुके हैं और फैंस लंबे समय से इसके चौथे सीजन का इंतजार कर रहे हैं।

बॉबी देओल के करियर का बना टर्निंग पॉइंट

Bobby Deol's Career Turning Point
Bobby Deol’s Career Turning Point (Source: Google)

‘आश्रम’ में बॉबी देओल ने बाबा निराला का रोल निभाया है, यह एक ऐसा किरदार है जो आध्यात्मिकता की आड़ में कई कानूनी गलत एक्टिवीटीज़ को अंजाम देता है। इस निगेटिव रोल ने बॉबी देओल के करियर को नई पहचान दी और यह सीरीज उनके लिए एक बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुई।

2020 में शुरू हुआ था सफर

Aashram Season 1
Aashram Season 1 (Source: Google)

प्रकाश झा के निर्देशन में बनी ‘आश्रम’ का पहला सीजन साल 2020 में रिलीज हुआ था। इसके बाद सीरीज के दो और सीजन दर्शकों के सामने आए। तीनों सीजन को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और इसकी कहानी ने लगातार लोगों की दिलचस्पी बनाए रखी। सीरीज के एपिसोड ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन एमएक्स प्लेयर पर एवेलेबल हैं, जहां दर्शक इसके पिछले सीजन भी देख सकते हैं।

Aashram Season 4: चौथे सीजन की शूटिंग शुरू

Aashram Season 4
Aashram Season 4 (Source: Google)

अब ‘आश्रम’ के फैंस के लिए एक बड़ी खबर भी सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सीरीज के चौथे सीजन की शूटिंग शुरू हो चुकी है और मेकर्स ने इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी कर दी है। ऐसे में अब दर्शकों की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि बाबा निराला की कहानी नए सीजन में किस मोड़ पर पहुंचेगी। ऐसा माना जा रहा है कि चौथे सीजन के साथ एक बार फिर क्राइम, सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर कहानी देखने को मिलने वाली है।

Read More: Mirzapur: The Movie देखने से पहले ओटीटी पर देखें ये 5 शानदार वेब सीरीज, आपको मिलेगा फुल एंटरटेंमेंट

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले चार साल से पत्रकारिता के फिल्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं