Mirzapur: The Movie देखने से पहले ओटीटी पर देखें ये 5 शानदार वेब सीरीज, आपको मिलेगा फुल एंटरटेंमेंट

Summary :

मिर्जापुर की अगली फिल्म 4 सितंबर 2026 को रिलीज होने वाली है, तब तक फैंस ओटीटी पर कई शानदार वेब सीरीज देख सकते हैं। Out of Love, Shekhar Home, Delhi Crime, A Suitable Boy और Made in Heaven इस लिस्ट में शामिल हैं। इनमें से Out of Love में रसिका दुग्गल मुख्य भूमिका में हैं, जबकि सभी सीरीज अलग-अलग तरह की दमदार कहानियां पेश करती हैं।

5 Most Popular Web Series: प्राइम वीडियो की सबसे पॉपुलर वेब सीरीज मिर्जापुर के अब तक तीन सीजन रिलीज हो चुके हैं और फैंस लंबे समय से इसके अगले चैप्टर का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच मिर्जापुर की कहानी अब बड़े पर्दे पर भी दस्तक देने वाली है। आपको बता दें कि इस सीरिज़ की सक्सेस के बाद अब इसपर एक फिल्म बन रही है, जो कि 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

हलांकि फिल्म के आने तक अगर आप दमदार कहानियों और शानदार किरदारों वाली वेब सीरीज देखना चाहते हैं, तो ओटीटी पर मौजूद इन पांच सीरीज को अपनी वॉचलिस्ट में आप जरूर शामिल कर सकते हैं। वहीं खास बात तो यह है कि इनमें से कुछ में मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी यानी रसिका दुग्गल भी लीड रोल में नजर आती हैं।

1. Out of Love

Out of Love
Out of Love (Source: Google)

JioHotstar पर एवेलेबल Out of Love एक शानदार रिलेशनशिप थ्रिलर है। इस सीरीज के अब तक दो सीजन रिलीज हो चुके हैं और इसकी कहानी डॉ. मीरा कपूर (रसिका दुग्गल) की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती है। मीरा की शादीशुदा जिंदगी जनरली अच्छी चल रही होती है, लेकिन पति आकर्ष (पुरब कोहली) के कपड़ों पर किसी दूसरी महिला के बाल मिलने के बाद उसके मन में शक पैदा हो जाता है। इसके बाद रिश्ते की परतें धीरे-धीरे खुलने लगती हैं। IMDb पर इस सीरीज को 7.2/10 की रेटिंग मिली है।

2. Shekhar Home

Shekhar Home
Shekhar Home (Source: Google)

अगर आपको जासूसी और मिस्ट्री से जुड़ी कहानियां पसंद हैं, तो Shekhar Home आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकती है। यह सीरीज शरलॉक होम्स से प्रेरित है और इसमें मिस्ट्री के साथ हल्का-फुल्का एंटरटेंमेंट भी देखने को मिलता है। इसकी कहानी और किरदार दर्शकों को बांधे रखते हैं, वहीं ये सीरीज JioHotstar पर एवेलेबल है और IMDb पर इसे 7.4/10 की रेटिंग मिली है।

3. Delhi Crime

Delhi Crime
Delhi Crime (Source: Google)

क्राइम और इन्वेस्टिगेशन पर बेस्ड दमदार सीरीज की बात हो तो Delhi Crime का नाम जरूर आता है। दिल्ली के चर्चित गैंगरेप मामले की कहानी पर बनी यह सीरीज अपनी सीरियस कहानी और इम्प्रेसिव प्रेजेंटेशन के लिए जानी जाती है। इसके अब तक तीन सीजन आ चुके हैं और सभी सीजन Netflix पर देखे जा सकते हैं। IMDb पर इस सीरीज को 8.5/10 की शानदार रेटिंग मिली है।

4. A Suitable Boy

A Suitable Boy
A Suitable Boy (Source: Google)

Netflix की A Suitable Boy एक पीरियड ड्रामा सीरीज है, जिसकी कहानी 19 साल की कॉलेज स्टूडेंट लता मेहरा (तान्या मानिकतला) के इर्द-गिर्द घूमती है। लता की मां रूपा मेहरा अपनी बेटी के लिए एक अच्छा जीवनसाथी तलाशना चाहती हैं, जबकि लता अपनी जिंदगी और आने वाले समय के फैसले खुद लेना चाहती है। परिवार, प्यार और अपनी पसंद के बीच स्ट्रगल को दिखाने वाली इस सीरीज को IMDb पर 6.9/10 की रेटिंग मिली है।

5. Made in Heaven

Made in Heaven
Made in Heaven (Source: Google)

अगर आपको रिश्तों, शादियों और समाज की चमक-दमक के पीछे छिपी सच्चाई देखने में दिलचस्पी है, तो Made in Heaven जरूर देखें। यह सीरीज दिल्ली की हाई-प्रोफाइल शादियों के जरिए समाज के अलग-अलग पहलुओं और रिश्तों की मुश्किलों को सामने लाती है। ये सीरीज Amazon Prime Video पर एवेलेबल है और IMDb पर इसे 8.3/10 की शानदार रेटिंग मिली है। मिर्जापुर के अगले प्रोजेक्ट का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए यह सीरीज भी एक बेहतरीन टाइमपास साबित हो सकती है।

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।