वीकेंड आने वाला है और अगर आप घर बैठे किसी ऐसी वेब सीरीज की तलाश में हैं जो आपको शुरू से लेकर अंत तक कुर्सी से बांधकर रखे, तो आपके लिए एक शानदार खबर है। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर थ्रिलर और जासूसी कंटेंट पसंद करने वाले दर्शकों के लिए एक से बढ़कर एक शो मौजूद हैं। लेकिन कुछ कहानियां ऐसी होती हैं, जो रिलीज होने के सालों बाद भी दर्शकों के दिलों पर राज करती हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही सुपरहिट स्पाई-थ्रिलर सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी IMDb रेटिंग 8.5 है और इसे देखने के बाद आप बाकी सब भूल जाएंगे।
हिम्मत सिंह की जासूसी और एक्शन का ऐसा तड़का, जो उड़ा देगा आपके होश

हम जिस धांसू सीरीज की बात कर रहे हैं, उसका नाम है ‘स्पेशल ऑप्स’ (Special Ops)। अगर आपने इसे अब तक नहीं देखा है, तो समझ लीजिए कि आपने भारतीय ओटीटी का सबसे बेहतरीन जासूसी शो मिस कर दिया है। इस सीरीज में इस सीरीज में मेन हीरो के के मेनन हैं, जिन्होंने ‘रॉ’ (RAW) के बड़े अफ़सर हिम्मत सिंह का किरदार जीवंत कर दिया है।
कहानी की शुरुआत एक सरकारी जांच से होती है, जहां हिम्मत सिंह पर एजेंसी का बजट बिना हिसाब-किताब खर्च करने का आरोप लगता है। पूछताछ के दौरान ही हिम्मत सिंह बीते 19 सालों के अपने सीक्रेट ऑपरेशन्स और गुप्त एजेंट्स की वो कहानी बयां करते हैं, जिसे सुनकर जांच अधिकारियों के साथ-साथ दर्शकों के भी रोंगटे खड़े हो जाते हैं। हर मोड़ पर नए सस्पेंस और एक्शन का ऐसा डबल डोज मिलता है कि आप एक भी एपिसोड स्किप नहीं कर पाएंगे।
सस्पेंस के साथ मिलेगा तेज़ दिमाग का तड़का, स्टार कास्ट ने फूंकी जान

‘स्पेशल ऑप्स’ सिर्फ मारधाड़ या गंभीर जासूसी तक ही सीमित नहीं है। सीरीज की सबसे बड़ी यूएसपी इसका कसा हुआ स्क्रीनप्ले और हिम्मत सिंह का स्मार्ट जवाब देने का अंदाज़ है। कई गंभीर मौकों पर हिम्मत सिंह का शांत मिजाज और उनका वन-लाइनर ह्यूमर चेहरे पर मुस्कान ले आता है। डायरेक्टर नीरज पांडे और शिवम नायर ने इस शो को इतने बेहतरीन तरीके से पेश किया है कि कहीं भी कहानी ढीली नहीं पड़ती।
शो की स्टार कास्ट भी बेहद दमदार है। के के मेनन के अलावा करण टैकर (फारुक अली), सैयामी खेर (जूही), मेहेर विज (रुहानी), मुजम्मिल इब्राहिम और प्रकाश राज जैसे बड़े-बड़े एक्टर्स ने अपने काम से हर सीन में जान फूंक दी है। हर एजेंट की अपनी एक बैकस्टोरी है, जो कहानी को और भी ज्यादा दिलचस्प बनाती है।
दो सीज़न और एक स्पिन-ऑफ, वीकेंड बिंज वॉच के लिए है परफेक्ट चॉइस

आपको बता दें कि इस सीरीज का पहला सीज़न साल 2020 में आया था, जिसमें कुल 7 एपिसोड्स हैं। दिलचस्प बात यह है कि इसके पहले सीज़न के सभी एपिसोड्स के नाम पुरानी सुपरहिट बॉलीवुड फिल्मों के नाम पर रखे गए हैं। पहले पार्ट को मिली अपार सफलता के बाद मेकर्स इसका एक स्पेशल स्पिन-ऑफ ‘स्पेशल ऑप्स 1.5‘ लेकर आए, जिसमें हिम्मत सिंह के युवा दिनों की कहानी दिखाई गई।
इसके बाद साल 2025 में इसका दूसरा सीज़न भी रिलीज किया गया, जिसमें 7 एपिसोड्स हैं। अगर आप इस वीकेंड कुछ धमाकेदार देखने का मन बना रहे हैं, तो 8.5 रेटिंग वाली यह सीरीज आपकी बिंज वॉच लिस्ट में सबसे ऊपर होनी चाहिए।
Read More: ये वेब सीरिज़ आपको हंसा-हंसा के कर देगी लोट-पोट, एक बार जरूर देखें 9 एपिसोड की ये मज़ेदार..


Download Android App
Download iOS App




