Urfi javed ने हटवाया लिप फिलर्स, यूजर्स ने किया जमकर ट्रोल, जानें Lip Fillers कराने की कीमत

Summary :

अपने नए डिजाइन की ड्रेस और बोल्ड लुक से हमेशा में चर्चा में रहने वाली Urfi javed ने कई बार डिजाइन की हुई ड्रेस से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। अब अभिनेत्री उर्फी जावेद ने अपने लिप फिलर्स को हटा दिया जिससे उनके चेहरे और होठों पर अधिक सूजन आ गई है जिससे कई लोगों ने उनको जमकर ट्रोल किया है तो कई फैंस ने उनकी तारीफ भी की है। बता दें कि उर्फी जावेद ने अपने होटों को सुंदर आकार देने के लिए लिप फिलर्स करवाए थे लेकिन अब हटवाने के बाद सूजन आने से उनका चेहरा…

अपने नए डिजाइन की ड्रेस और बोल्ड लुक से हमेशा में चर्चा में रहने वाली Urfi javed ने कई बार डिजाइन की हुई ड्रेस से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। अब अभिनेत्री उर्फी जावेद ने अपने लिप फिलर्स को हटा दिया जिससे उनके चेहरे और होठों पर अधिक सूजन आ गई है जिससे कई लोगों ने उनको जमकर ट्रोल किया है तो कई फैंस ने उनकी तारीफ भी की है। बता दें कि उर्फी जावेद ने अपने होटों को सुंदर आकार देने के लिए लिप फिलर्स करवाए थे लेकिन अब हटवाने के बाद सूजन आने से उनका चेहरा खराब नजर आ रहा है।

Urfi javed का बयान

लिप फिलर्स हटवाने के बाद उर्फी जावेद ने पहले भी बयान दिया था कि वह सिर्फ 18 वर्ष से ही लिप फिलर्स करवाती थी क्योंकि उनके होंठ पतले और बड़े आकार के होंठ करवाने के लिए लिप फिलर्स करवाया था। उन्होंने बताया कि लिप फिलर्स करवाना दर्दभरा एहसास रहता है इसलिए हमेशा अनुभव डॉक्टर के पास और पूरी जांच करने के बाद लिप फिलर्स करवाना चाहिए।

लिप फिलर्स कितने में होता है ?

अपने होंठों को नया आकार देने के लिए लिप फिलर्स कराया जाता है। बता दें कि इसे कराने की कीमत 18 हजार रुपये से शुरू हो जाती है और अधिकतक कीमत लगभग 40 हजार रुपये तक जाती है। यह कीमत लिप फिलर्स के वॉल्यूम पर निर्भर करता है उसी हिसाब से कीमत तय की जाती है।

लिप फिलर्स के फायदे और नुकसान

लिप फिलर्स कराने के कई फायदे और नुकसान सामने आते है जानतें है कि इसके कितने फायदे और नुकसान है।
1. लिप फिलर्स कराने पर होंठों में सूजन आना और चेहरे पर सूजन आती है।
2. लिप फिलर्स के बाद होंठ अधिक सेंसिटव हो जाते है जिससे दर्द अधिक होने लगता है।
3. फिलर्स कराने के दौरान अधिक मात्रा में फिलर्स डलने पर होंठों का आकार बिगड़ जाता है।
4. लिप फिलर्स के बाद इंफेक्शन होना, बैक्टीरियल होने का खतरा बढ़ जाता है।

लिप फिलर्स के फायदे
1. लिप फिलर्स कराने के बाद होंठ अधिक आकर्षक हो जाते है।
2. लिप फिलर्स के बाद होंठ अधिक सुंदर और संतुलित रहते है।
3. लिप फिलर्स आसानी से हो जाता है जिसमें किसी भी प्रकार की सर्जरी नहीं होती है।
4. लिप फिलर्स के बाद होंठ अधिक मुलायम रहते है और यह लगभग 1 वर्ष तक आकर्षक रहते है।

Urfi javed की NetWorth

Urfi javed अपने यूनिक डिजाइन की ड्रेस से चर्चा में रहती है। कुछ समय पहले उन्होंने traitors show का खिताब जीता था इस दौरान उन्हें 70 लाख रुपये का प्राइज मनी मिली थी। कुल नेटवर्थ की बात करें तो उनके पास लगभग 173 करोड़ रुपये है। उर्फी जावेद की सालाना कमाई लगभग 22 करोड़ रुपये है।

ALSO READ: Explainer: भारत में पासपोर्ट रिनोवेशन पहले से हुआ आसान, जानें पूरी प्रक्रिया

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।