इस Christmas आप और आपके बच्चे लगेंगे Unique and Stylish, ट्राई करें ये 7 Latest Christmas Costumes

Christmas Costume Dress Ideas

Christmas Costume Dress Ideas: क्रिसमस का त्योहार बच्चों को बेहद पसंद आता है। क्योंकि इस मौके पर रंग-बिरंगी लाइट्स, खूब सारे गिफ्ट्स और तरह-तरह के पकवानों का स्वाद मिलता है। इस त्योहार पर बच्चों को सांता क्लॉस का काफी इतंजार रहता है। बहुत से लोग तो अपने बच्चों को सांता क्लॉस बनाकर उनका फोटोशूट करते हैं। अगर इस क्रिसमस आप किसी पार्टी का हिस्सा हैं और आपको समझ नहीं आ रहा है कि किस तरह की ड्रेस आपके ऊपर बिल्कुल परफेक्ट रहेगी, तो इस दिन कुछ आसान और मजेदार टिप्स को फॉलो करना बेहद जरूरी है।

आज हम आपको बताएंगे कि आप किस तरह की ड्रेस पहन सकती हैं। अगर आप हमारी बताई गई टिप्स को फॉलो करेंगे, तो आप और आपका बच्चा बेहद क्यूट सा सांता क्लॉस लगेंगे।

Christmas Costume Dress Ideas: लेडीज के लिए पार्टी ड्रेस

1. रेड समर या पार्टी ड्रेस

Christmas Costume
Christmas Costume (Source: social media)

क्रिसमस का रंग रेड इस बार भी ट्रेंड में है। रेड बॉडीकॉन या ए-लाइन ड्रेस महिलाओं के बीच काफी पसंद की जा रही है। थोड़े गोल्ड या सिल्वर एक्सेसरीज के साथ इसे कंप्लीट करें। इसे पहनकर पार्टी में आपकी एंट्री स्टाइलिश बन जाएगी और हर किसी नजरें बस आप पर रहेंगी।

2. फ्लोरल विंटर ड्रेस

Christmas Dostume Dress Ideas
Christmas Costume Dress Ideas (Source: social media)

क्रिसमस पर फुल्स और विंटर का मेल भी देखने को मिलता है। फ्लोरल प्रिंटेड मिडी या मैक्सी ड्रेस विंटर पार्टी के लिए परफेक्ट है। इसके साथ ओवरकोट या शॉल जोड़कर स्टाइल और कम्फर्ट दोनों मिल सकता है।

3. प्लेजेंट और फ्रॉक स्टाइल

Christmas traditions and costume
Christmas traditions and costume (Source: social media)

यंग लड़कियों के लिए फ्रॉक या प्लीज़ेंट ड्रेस का क्रेज भी बढ़ा है। पेस्टल शेड्स या क्लासिक व्हाइट फ्रॉक्स पार्टी में बेहद खूबसूरत और ग्रेसफुल लुक देंगे। इसे हील्स और मिनिमल ज्वैलरी के साथ पहनें।

4. लड़कों के लिए क्रिसमस ड्रेस

Christmas traditions and costume
Christmas traditions and costume (Source: social media)

क्रिसमस का त्योहार पूरे देश में बहुत ही शानदार तरीके से मनाया जाता है। इस दिन लोगों के दिमाग में ड्रेस को लेकर कई सवाल आते हैं। अगर आप भी सोच रहे हैं, इस दिन किस कलर की ड्रेस पहन सकते हैं, तो आज हम आपको बताएंगे कि लड़के किस तरह की ड्रेस से अपने लुक को स्टाइल कर सकते हैं।

इस दिन आप रेड वाइट पैंट और शर्ट का पूरा सेट पहन सकते हैं। जिसके साथ आप रेड कलर की कैप वियर कर सकते हैं। अगर आप अपने लुक को सांता जैसा दिखाना चाहते हैं, तो वाइट कलर के कॉटन से अपनी बियर्ड बना सकते हैं और इसके साथ ब्लैक या रेड जूते भी पहन सकते हैं। साथ ही गिफ्ट वाले प्रिंट का एक बैग भी ले सकते हैं।

5. लड़कियों के लिए क्रिसमस ड्रेस

christmas costume for woman
christmas costume for woman

लड़कियां छोटी हो या बड़ी उन्हें फ्रॉक बेहद पसंद होती है। क्रिसमस के दिन आप अपने लुक को और भी यूनिक और प्रीटी बनाने के लिए रेड और वाइट कलर की फ्रॉक पहन सकती हैं। इस ड्रेस पर आप हील्स या फ्लैट शूज वियर कर सकती हैं। छोटी बच्चियों के लिए सॉफ्ट विंटर शूज भी बिल्कुल परफेक्ट रहेंगे। हेयर पर आप सांता की डिजाइन का हेयर बैंड लगा सकती हैं। इससे आपका लुक पूरा सांता जैसा लगेगा।

6. क्रिसमस ट्री Inspired फुल ग्रीन फ्रॉक

christmas costume for woman
christmas costume for woman (Source: social media)

इस दिन आप अपनी बेबी गर्ल को क्रिसमस ट्री का फुल ग्रीन फ्रॉक पहना सकती हैं। इसके साथ आप ब्लैक या वाइट शूज वियर कर सकती हैं। साथ ही क्रिसमस ट्री से बना टियारा पहना सकती हैं। इससे आपकी बच्ची का लुक बिल्कुल यूनिक और खूबसूरत लगेगा।

7. लड़कों के लिए रेड एंड वाइट डांगरी

christmas costume for kids
christmas costume for kids (Source: social media)

बेबी बॉय के लिए सफ़ेद और लाल रंग की डांगरी बिल्कुल परफेक्ट क्रिसमस ड्रेस है। जिसे पहनकर आपका बच्चा सांता लगेगा। इस ड्रेस के साथ आप अपने बेबी बॉय को ब्लैक शूज पहना सकती हैं। साथ ही Bow या ब्लैक कैप भी पहना सकती हैं।

Also Read: इस क्रिसमस अपनों से हैं दूर? इन प्यार भरे Messages के साथ मनाएं ‘बड़े दिन’ का जश्न, देखें Whatsapp और Facebook के लिए Best Wishes

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।