Maharashtra Crime News Today: महाराष्ट्र के नांदेड़ में एक ही परिवार के चार लोगों ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस को शुरुआती जांच के आधार पर आत्महत्या का शक है। दो बच्चों के शव रेलवे ट्रैक पर मिले, जबकि माता-पिता के शव उनके कमरे में मिले। यह जानकारी पुलिस ने दी है।
Maharashtra Four Member Suicide: क्या है पूरा मामला?

पुलिस द्वारा दी गई प्राथमिक जानकारी के अनुसार, इस परिवार के दो बच्चों ने चली ट्रेन के नीचे छलांग लगाकर जान दे दी। ऐसा बताया जा रहा है, लेकिन फिलहाल अभी तक पुलिस की जांच में कुछ पुख्ता सबूत नहीं मिला है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। यह घटना नांदेड़ के मुदखेड़ तालुका के जलाला गांव की बताई जा रही है। घटना के सामने आने के बाद पूरे जिले में सनसनी फैल गई है और ग्रामीणों में शोक का माहौल है।
Family Committed Suicide: हत्या या आत्महत्या में उलझी पुलिस
जानकारी के अनुसार, लखे परिवार के दो नाबालिग बच्चों के शव रेलवे ट्रैक पर बरामद किए गए हैं। प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि दोनों बच्चों ने चलती ट्रेन के नीचे कूदकर आत्महत्या की है। हालांकि, पुलिस अभी इस निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है कि यह आत्महत्या का मामला है या फिर किसी अन्य कारण से हुई दुर्घटना। बच्चों की मौत को लेकर पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।
Nanded Suicide Case: पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

वहीं, इसी परिवार के माता-पिता के शव उनके घर में फंदे से लटके हुए पाए गए हैं। प्रारंभिक तौर पर यह मामला भी आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं यह हत्या का मामला तो नहीं है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है। पुलिस परिवार की आर्थिक स्थिति, पारिवारिक विवाद, मानसिक तनाव और हाल की गतिविधियों से जुड़े तथ्यों को खंगाल रही है, ताकि इस दर्दनाक घटना के पीछे की सच्चाई सामने आ सके।
Nanded News: पुलिस ने क्या बताया? (Maharashtra Crime News Today)
नांदेड़ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बरद और मुदखेड़ पुलिस स्टेशन की सीमा में यह घटना हुई है और दोनों ही थानों की टीमें संयुक्त रूप से जांच में लगी हुई हैं। फिलहाल पुलिस का कहना है कि जब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य जांच रिपोर्ट सामने नहीं आ जातीं, तब तक किसी ठोस नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है और लोग एक ही परिवार के चार सदस्यों की इस तरह हुई मौत से स्तब्ध हैं।
यह भी पढ़ें: ध्यान दें! 31 दिसंबर से पहले करें PAN को आधार से लिंक; अगर नहीं किया तो हो जाएगा डिएक्टिवेट


Download Android App
Download iOS App




