Merry Christmas Wishes 2025 in Hindi: क्रिसमस का त्योहार खुशियां, रोशनी और ढेर सारी मस्तियां लेकर आता है। देश-विदेश में लोग इसे बड़े धूमधाम से सेलिब्रेट करते हैं। इस दिन को बच्चे बड़े जोश से मनाते हैं। क्रिसमस मतलब प्लम केक, कैंडीज, गिफ्ट्स और ढेर सारी मस्ती। क्रिसमस का त्योहार ज्यादातर लोग अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ मनाना पसंद करते हैं। यह एक ऐसा फेस्टिवल है जिसमें फैमिली मेंबर्स के बीच प्यार बढ़ाता है।

लेकिन कई बार ऑफिस या किसी दूसरी वजह से लोग अपनी फैमिली और फ्रेंड्स से दूर रह जाते हैं और त्योहार अकेले मनाना पड़ता है। अगर इस बार क्रिसमस पर आप अपनों से दूर हैं, तो आप उन्हें सुंदर शुभकामनाएं भेजकर इस त्योहार को खास बना सकते हैं। आज के इस लेख में Merry Christmas 2025 Wishes दी गई हैं, जिन्हें आप अपनी फैमिली या दोस्तों को शेयर कर क्रिसमस की खुशियां बांट सकते हैं। साथ ही, आप इन्हें अपने व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम या फेसबुक पर Merry Christmas 2025 Status के तौर पर भी शेयर कर सकते हैं।
Merry Christmas 2025 Wishes Quotes: क्रिसमस 2025 की शुभकामनाएं

1. क्रिसमस का यह प्यारा त्योहार आपके जीवन में खुशियों की बहार लाए। प्रभु यीशु की कृपा आप पर हमेशा बनी रहे। Merry Christmas!
2. इस क्रिसमस आपका घर खुशियों से भर जाए, आपकी हर अधूरी ख्वाहिश पूरी हो जाए। Merry Christmas!
3. खुदा से क्या मांगू आपके लिए, बस दुआ है कि आपकी मुस्कुराहट कभी कम न हो। आपको और आपके परिवार को बड़ा दिन मुबारक!
4. क्रिसमस के इस शुभ अवसर पर हम आपके अच्छे स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि की कामना करते हैं। Merry Christmas!
5. क्रिसमस की रोशनी आपके जीवन के हर अंधेरे को दूर करे और सफलता के नए रास्ते खोले। क्रिसमस की बहुत-बहुत बधाई!
यह भी पढ़ें- Christmas 2025: घर पर बनाएं Tasty और Fluffy Fruit Cake, स्वाद ऐसा कि सब कहेंगे वाह! देखें Secret Recipe
Merry Christmas Wishes 2025 in Hindi: राइमिंग वाले खास Message

1. लो आ गया जिसका था इंतजार,
सब मिल कर बोलो मेरे यार,
दिसंबर में लाया क्रिसमस बहार,
Merry Christmas मेरे यार!
2. जैसे क्रिसमस ट्री सजा रहता है रंग-बिरंगी लाइटों से,
वैसे ही आपका जीवन भी सजा रहे खुशियों और उल्लास से,
Merry Christmas!
3. प्रभु ऐसी क्रिसमस बार-बार लाए,
क्रिसमस पार्टी में चार चांद लग जाए,
सांता क्लॉज से हर दिन मिलवाए,
जिससे हर दिन आप नए-नए उपहार पाएं,
Merry Christmas!
4. चांद ने अपनी चांदनी बिखेरी है,
सितारों ने आसमां को सजाया है,
लेकर तोहफा अमन और प्यार का,
देखो स्वर्ग से कोई फरिश्ता आया है,
Merry Christmas !
5. सांता क्लॉज आए आपके द्वार,
लेकर खुशियों का उपहार,
जीवन में हो बस प्यार ही प्यार,
Merry Christmas!


Download Android App
Download iOS App




