Christmas 2025: घर पर बनाएं Tasty और Fluffy Fruit Cake, स्वाद ऐसा कि सब कहेंगे वाह! देखें Secret Recipe

Summary :

Christmas Fruit Cake Recipe: फ्रूट केक के बिना क्रिसमस ईव अधूरी होती है। यह स्वादिष्ठ केक बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी का फेवरेट होता है। ऐसे में इस क्रिसमस आपको भी फ्रूट केक जरूर ट्राई करने चाहिए। आप इसे बेकरी से खरीदने के बजाय घर पर ही बना सकते हैं। अब आप भी यही सोच रहे होंगे कि Fruit Cake Ghar Par Kaise Banaye? इसे बनाना काफी आसान और दिलचस्प है। यहां पर फ्रूट केक बनाने की सीक्रेट रेसिपी बताई गई हैं, जिसकी मदद से आप घर पर ही रिच, सॉफ्ट और फ्लफी केक तैयार कर सकते हैं।…

Christmas Fruit Cake Recipe: फ्रूट केक के बिना क्रिसमस ईव अधूरी होती है। यह स्वादिष्ठ केक बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी का फेवरेट होता है। ऐसे में इस क्रिसमस आपको भी फ्रूट केक जरूर ट्राई करने चाहिए। आप इसे बेकरी से खरीदने के बजाय घर पर ही बना सकते हैं।
अब आप भी यही सोच रहे होंगे कि Fruit Cake Ghar Par Kaise Banaye? इसे बनाना काफी आसान और दिलचस्प है। यहां पर फ्रूट केक बनाने की सीक्रेट रेसिपी बताई गई हैं, जिसकी मदद से आप घर पर ही रिच, सॉफ्ट और फ्लफी केक तैयार कर सकते हैं।

Christmas Fruit Cake Recipe: फ्रूट केक बनाने की सामग्री

Christmas Fruit Cake Recipe
Christmas Fruit Cake (Image: Freepik)

फ्रूट केक बनाने के लिए आपको चाहिए-

  • किशमिश- 1/4 कप
  • काली किशमिश- 1/4 कप
  • टूटी फ्रूटी- 1/4 कप
  • बारीक कटे हुए खजूर/अंजीर/क्रैनबेरी- 1/2 कप
  • सेब या संतरे का रस- 1 कप
  • मैदा- 1 कप
  • ब्राउन शुगर- 3/4  कप
  • मक्खन- 1/2 कप
  • अंडे- 2
  • बेकिंग पाउडर- 1 छोटा चम्मच
  • बेकिंग सोडा-  1/2 छोटा चम्मच
  • दालचीनी पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
  • जायफल पाउडर- 1/4 छोटा चम्मच
  • वैनिला एसेंस- 1 छोटा चम्मच
  • बारीक कटे हुए नट्स (बादाम, अखरोट)- 1/2 कप

Christmas Fruit Cake Recipe: फ्रूट केक बनाने की विधि

Christmas Fruit Cake Recipe
Christmas Fruit Cake Recipe (Image: Freepik)

फ्रूट केक बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में सभी सूखे मेवे (किशमिश, टूटी फ्रूटी, खजूर/अंजीर) लें। इसमें संतरे का रस या सेब का रस डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इन मेवों को कम से कम 6 से 8 घंटे  के लिए ढककर छोड़ दें, ताकि वे फूल जाएं और रस को सोख लें। ओवन को 160 डिग्री पर प्री-हीट करें। केक टिन को मक्खन से ग्रीस करें और उस पर थोड़ा-सा मैदा छिड़ककर तैयार रखें। एक बड़े कटोरे में मक्खन और ब्राउन शुगर को डालकर, फ्लफी होने तक अच्छी तरह फेंटें। इसमें एक-एक करके अंडे डालें (दही या कंडेंस्ड मिल्क भी डाल सकते हैं) और वैनिला एसेंस डालकर दोबारा फेंटें।

Christmas Fruit Cake Recipe
Christmas Fruit Cake Recipe (Photo: AI Generated)
एक अलग बाउल में मैदा, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा, दालचीनी पाउडर और जायफल पाउडर को एक साथ छानकर निकाल लें। अब इस सूखे मिश्रण को धीरे-धीरे गीले मिश्रण में मिलाएं और हल्के हाथों से फोल्ड करें। बाद में, भीगे हुए सूखे मेवे और बारीक कटे नट्स डालकर मिलाएं।
केक को बेक करने के लिए तैयार बैटर को ग्रीस किए हुए केक टिन में डालें। ऊपर से थोड़े और नट्स या टूटी फ्रूटी से गार्निश करें। टिन को प्री-हीटेड ओवन में 160 डिग्री पर 50 से 60 मिनट तक बेक करें। बीच में एक टूथपिक डालकर चेक करते रहे। बस आपका केक तैयार है। केक को ओवन से निकालकर ठंडा होने दें और परोसें।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।