इस Winter अपने लुक को बनाएं और भी Classy, देखें ये 5 Best Hoodies Designs

Summary :

Hoodie Designs for Girls: फैशन की दुनिया में हर चीज का ट्रेंड तेजी से आता है और लोग इस ट्रेंड को फॉलो भी करते हैं। क्योंकि उन्हें अपने फैशन पर चार-चांद लगाना होता है। ऐसे में कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जो हर सीजन ट्रेंड में रहती हैं। उनमें से एक है हुडी। ठंड के मौसम में स्टाइल और आराम लुक पाने के लिए महिलाएं अपने लिस्ट में अलग-अलग तरह की हुडीज का कलेक्शन रखती हैं। कैजुअल आउटफिट या कुछ सुपर कंफर्टेबल पहनना हो, तो हुडीज हर मौके के लिए एकदम फिट बैठती है। ऐसे में अगर आप भी अपने…

Hoodie Designs for Girls: फैशन की दुनिया में हर चीज का ट्रेंड तेजी से आता है और लोग इस ट्रेंड को फॉलो भी करते हैं। क्योंकि उन्हें अपने फैशन पर चार-चांद लगाना होता है। ऐसे में कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जो हर सीजन ट्रेंड में रहती हैं। उनमें से एक है हुडी। ठंड के मौसम में स्टाइल और आराम लुक पाने के लिए महिलाएं अपने लिस्ट में अलग-अलग तरह की हुडीज का कलेक्शन रखती हैं। कैजुअल आउटफिट या कुछ सुपर कंफर्टेबल पहनना हो, तो हुडीज हर मौके के लिए एकदम फिट बैठती है। ऐसे में अगर आप भी अपने लुक को बेहतर बनाना चाहती हैं, तो आज हम आपको कुछ ट्रेंडी हुडीज के बारे में बताएंगे।

1. Printed Hoodie

winter jacket designs
winter jacket designs (Source: social media)

स्टाइलिश प्रिंट्स के साथ ये हुडी आपके लुक पर चार-चांद लगा देगी। इसे आप कॉलेज, आउटिंग, कैजुअल डे या किसी भी खास मौके पर पहन सकती हैं। ये पहनने में आरामदायक तो होती ही है साथ ही ये किसी भी आउट्फिट के साथ तुरंत मैच हो जाती है।

2. Oversized Hoodie

stylish winter wear trends
stylish winter wear trends

ओवरसाइज हुडी आराम और स्टाइल लुक पाने के लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन है। इसकी ढीली-ढाली फिट आपको एक मॉडर्न, कूल और कम्फर्ट लुक देती है। अगर आप रोजाना पहनने के लिए कोई ऑप्शन ढूंढ रहे हैं, तो ये आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।

3. Crop Style Hoodie

winter trends 2025
winter trends 2025 (Source: social media)

क्रॉप स्टाइल हुडी आप हाई-वेस्ट जीन्स या जॉगर्स के साथ पहनकर अपना लुक पूरा कर सकती हैं। ठंड के दिनों में क्रॉप स्टाइल हुडी बहुत ट्रेंड में रहती हैं। इसे घूमने या किसी बर्थडे पार्टी में पहनकर जा सकती हैं।

4. Half Zip-Up Hoodie

Hoodie Designs for Girls
Hoodie Designs for Girls

सिंपल या स्मार्ट लुक के लिए जिप-अप हुडी सबसे बेहतरीन होती है। इसे पहनना और उतारना बहुत आसान होता है। जिससे ये किसी भी आउट्फिट के साथ आसानी से मैच हो जाती हैं।

5. Full Zip Hoodie

winter trends 2025
winter trends 2025 (Source: social media)

फुल जिप वाली हुडी को आप अंदर किसी टॉप के साथ पहन सकती हैं। इसे पहनना और उतारना बेहद आसान होता है। फुल जिप हुडी कई रंगों, सुंदर डिज़ाइनों की ये हुडी आपके मार्केट में आसानी से मिल जाएगी। इसे आप घूमने या फिर ऑफिस, कॉलेज में पहन सकती हैं। महिलाएं अक्सर इसे जीन्स, ढीले पायजामे या गर्म पैंट के साथ पहनती हैं, जिससे उनका लुक स्टाइलिश और ट्रेंडी लगता है।

Also Read: किसी भी Function में अपने Look को और भी खास बनाने के लिए, यहां देखें 5 Latest Kundan Bangle Designs

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।