Kurti with Jeans Styling: Summers में कुर्ती-जींस को इन 4 तरीकों से करें स्टाइल, हर दिन मिलेगा परफेक्ट ‘Indo-Western’ लुक

Summary :

गर्मियों के मौसम में कंफर्टेबल और स्टाइलिश दिखना हो तो कुर्ती और जींस से बेहतर कुछ नहीं है। लेकिन अक्सर ये समझ नहीं आता कि रोज वही एक जैसा लुक कैसे बदलें। आज हम आपके लिए कुछ बेहतरीन Kurti with Jeans Styling Hacks लाए हैं, जो आपको हर दिन एक नया और फ्रेश लुक देंगे। चाहे Casual Ethnic Wear हो या फिर Indo Western Looks, ये Women Fashion Hacks आपको बेहद ग्रेसफुल लुक देंगे। Kurti with Jeans Styling: जींस और कुर्ती पेयरिंग आइडियाज 1. Short Kurti with Jeans Ideas जींस और कुर्ती का कॉम्बिनेशन काफी एलिगेंट लगता है। एक फिटेड मैरून शॉर्ट कुर्ती के साथ…

गर्मियों के मौसम में कंफर्टेबल और स्टाइलिश दिखना हो तो कुर्ती और जींस से बेहतर कुछ नहीं है। लेकिन अक्सर ये समझ नहीं आता कि रोज वही एक जैसा लुक कैसे बदलें। आज हम आपके लिए कुछ बेहतरीन Kurti with Jeans Styling Hacks लाए हैं, जो आपको हर दिन एक नया और फ्रेश लुक देंगे। चाहे Casual Ethnic Wear हो या फिर Indo Western Looks, ये Women Fashion Hacks आपको बेहद ग्रेसफुल लुक देंगे।

Kurti with Jeans Styling: जींस और कुर्ती पेयरिंग आइडियाज

1. Short Kurti with Jeans Ideas

Kurti with Jeans Styling
Kurti with Jeans Styling
जींस और कुर्ती का कॉम्बिनेशन काफी एलिगेंट लगता है। एक फिटेड मैरून शॉर्ट कुर्ती के साथ डेनिम जींस आपको कंफर्टेबल और खूबसूरत लुक देगी। यह कॉलेज गोइंग गर्ल्स और ऑफिस जानें वाली महिलाओं के लिए ये आउटफिट बेस्ट है।

2. Long Kurti with Baggy Jeans

Kurti with Jeans Styling
Kurti with Jeans Styling
अगर आप कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो व्हाइट एम्ब्रॉयडरी वाली लॉन्ग कुर्ती को बैगी जींस के साथ स्टाइल करें। यह लुक आजकल बहुत फैशन में है। इसमें आपकी हाइट भी लंबी लगेगी और आपका लुक बेहद ग्रेसफुल लगेगा।

3. Chikankari White Kurti with Wide Leg Jeans

Kurti with Jeans Styling
Kurti with Jeans
अगर आपको सिंपल और रॉयल लुक पसंद हैं, ये वाली व्हाइट चिकनकारी लॉन्ग कुर्ती वियर करें। इसे ब्लू वाइड लेग डेनिम जींस के साथ पेयर करें। ये आउटफिट कैजुअल आउटिंग्स या कॉलेज वियर के लिए बेस्ट है। साथ ही ये आपको प्रोपर जेन जी वाइब भी देगा।

4. Frock Style Short Kurti wIth Straight Fit Jeans

Kurti with Jeans Styling
Kurti with Jeans
अगर आपको मॉडर्न के साथ ट्रेडिशनल टच भी चाहिए, तो ये फ्रॉक स्टाइल शॉर्ट कुर्ती को ब्लू स्ट्रेट फिट डेनिम जींस के साथ पेयर करें। ये कॉम्बिनेशन कंफर्टेबल के साथ काफी अट्रैक्टिव भी लगेगा। साथ ही, इसे आप कॉलेज या फिर गर्ल्स डे आउट के लिए वियर कर सकती हैं।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।