Latest Sharara Sets: शारारा सेट्स हमेशा से सदाबहार हिस्सा रहे हैं। शादियों का सीजन हो या कोई तीज-त्योहार, एक खूबसूरत शारारा सेट आपको शानदार लुक देता है। आजकल के लेटेस्ट ट्रेंड्स में हैवी कढ़ाई के साथ-साथ मिनिमल और क्लासी लुक्स काफी पसंद किए जा रहे हैं। यहां पर 5 ट्रेंडी शारारा डिजाइनंस के बारे में बताया गया है, जिन्हें स्टाइल करके आप अपने लुक को अट्रैक्टिव बना सकती हैं।
Latest Sharara Sets: शरारा सूट सेट के 5 खूबसूरत डिजाइंस
1. पेस्टल ब्लू मिरर वर्क शारारा सेट

ये आसमानी कलर का शारारा सेट आजकल की यंग जनरेशन के बीच काफी पॉपुलर है। इसमें कुर्ते के निचले हिस्से और दुपट्टे के किनारों पर बड़े-बड़े मिरर वर्क और टैसल्स का इस्तेमाल किया गया है। इसका फिटेड कुर्ता और फ्लेयर्ड पैंट्स आपको स्लिम लुक देगा। इस लुक को कम्पलीट करने के लिए आप चांदबाली या झुमके वियर कर सकती हैं।
2. क्लासिक क्रीम अनारकली स्टाइल

ये क्रीम कलर का शारारा सेट उन लोगों के लिए बेस्ट है जिन्हें सिंपल और सोबर लुक पसंद है। शॉर्ट अनारकली कुर्ते के V नेकलाइन पर खूबसूरत मिरर वर्क किया गया है। इसके साथ घेर वाला शारारा है जो घेरदार लुक दे रहा है। इसके साथ कुंदन और ग्रीन एमराल्ड वाली ज्वेलरी पेयर करें, तो लुक पर चार चांद लग जाएगा।
3. डस्टी पिंक शारारा सेट

ये डस्टी पिंक शारारा आपको बेहद एलिगेंट लुक देगा। इसमें परतदार शारारा है, जिसमें घुटनों से नीचे कई लेयर्स दी गई हैं। कुर्ते के बॉर्डर पर हैवी गोल्डन एम्ब्रॉयडरी है, जो इसे फेस्टिव लुक दे रहा है। इसका दुपट्टा भी काफी हैवी है। इस ड्रेस के साथ एक पर्ल चोकर बहुत सूट करेगा।
4. ऑरेंज गोटा पट्टी वर्क शारारा सेट

अगर आपको चटख रंग पसंद हैं, तो ये ऑरेंज शारारा सेट आप पर खूब जचेगा। इसमें नेकलाइन और स्लीव्स पर चौड़ा मिरर और गोटा-पट्टी वर्क है। इस तरह के ब्राइट कलर के साथ ब्लैक सनग्लासेस पहनकर आप एक कूल और पटोला लुक कैरी कर सकती हैं। मेहंदी या हल्दी सेरेमनी के लिए यह सेट बेस्ट चॉइस है।
5. रॉयल रेड शारारा सेट

रेड कलर कभी भी आउट ऑफ फैशन नहीं होता है। ये डीप रेड शारारा सेट आप पर खूब रॉयल दिखेगा। कुर्ते की नेकलाइन पर बहुत ही महीन कढ़ाई की गई है। इसका फैब्रिक बहुत ही लाइटवेट और फ्लोई है। रेड कलर के साथ गोल्डन ज्वेलरी का कॉम्बिनेशन बेस्ट रहता है।
यह भी पढ़ें-विंटेज वाइब के लिए Best हैं ये 5 Retro Inspired Outfits, खुद को दें फिल्मी 90s ग्रेस


Download Android App
Download iOS App




