90s Inspired Traditional Outfit Ideas: 90s का फैशन कभी भी आउट डेटेड नहीं हुआ। उस समय में महिलाएं सिंपल नेकलाइन्स और मिनिमल लेकिन क्लासी लुक कैरी किया करती थी। आजकल फैशन की दुनिया में 90 के दशक का रेट्रो ट्रेंड एक बार फिर से पसंद किया जा रहा है। सोशल मीडिया और शादियों में महिलाएं, 90s के ट्रेडिशनल आउटफिट्स को पहनना खूब पसंद कर रही हैं। अगर आप भी ट्रेडिशनल पार्टी के लिए 90s वाइब तलाश रही हैं, तो आइए इन 5 आउटफिट्स से इंस्पिरेशन ले सकती है।
90s Inspired Traditional Outfit Ideas: ट्रेंडी रेट्रो आउटफिट्स
1. पेस्टल शरारा और केप स्टाइल

90s में शरारा और घरारा का काफी पसंद किया जाता था। आप भी इस तरह का खूबसूरत पीच कलर का शरारा वियर कर सकती हैं। इसमें कुर्ती को क्रॉप टॉप जैसा रखा गया है और उस पर सिल्वर ज़री का काम है। इस लुक को कम्पलीट करने के लिए आप केप का इस्तेमाल कर सकती हैं।
2. सैटिन फिटेड गाउन

यह लैवेंडर गाउन आपको एक ड्रीमी 90s रेट्रो लुक देगा। स्लीक स्ट्रैप्स वाला टॉप और फिटेड कमर के साथ फ्लेयर्ड बॉटम आपको बिल्कुल ग्रेसफुल लुक देगा। इसके साथ गले में मैचिंग चोकर या एक पतला सा दुपट्टा कैरी करें। यह लुक आप पर खूब जचेगा।
3. को-ऑर्ड सेट और स्कर्ट

ये फिरोजी को-ऑर्ड सेट यंग और फ्रेश लुक के लिए परफेक्ट है। क्रॉप टॉप के साथ लॉन्ग स्कर्ट और मैचिंग चूड़ियां आपको पार्टी परफेक्ट लुक देंगी। अगर आप कॉलेज फेस्ट या किसी संगीत फंक्शन में जा रही हैं, तो यह स्टाइल सबसे बेस्ट है।
4. फिटेड कुर्ती और फ्लेयर्ड पैंट्स

रेड कलर की फिटेड कुर्ती और बेल बॉटम पैंट्स का यह कॉम्बो आपको एक बैडी लुक देगा। स्क्वायर नेकलाइन इस लुक को पूरी तरह से विंटेज वाइब दे रहा है। इसके साथ बड़े झुमके और एक बिंदी लगाएं। यह लुक आपको सीधा 90s की किसी एक्ट्रेस जैसा फील कराएगा।
5. ऑल ब्लैक बोल्ड लुक

ब्लैक कलर हमेशा ही बोल्ड लुक देता है। ब्लैक सीक्वेंस वर्क वाला यह सूट आप पर बेहद प्यारा लगेगा। स्ट्रैपी कुर्ती और फ्लेयर्ड प्लाजो का यह कॉम्बिनेशन शाम की पार्टियों के लिए बेहतरीन है। इस आउटफिट के साथ ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी बहुत जंचते हैं।


Download Android App
Download iOS App




