Mehndi Outfit Ideas for Bride: मेहंदी का फंक्शन किसी भी दुल्हन के लिए सबसे खास होता है। इस दिन महिलाएं न केवल सबसे अलग दिखना चाहती हैं, बल्कि ऐसा आउटफिट भी चाहती हैं जिसमें वे खुलकर डांस और एंजॉय कर सकें। अगर आप भी अपनी मेहंदी के लिए Olive Green या Mehendi Green के शेड्स ढूंढ रही हैं, तो ये 5 लुक्स आपके लिए एकदम परफेक्ट इंस्पिरेशन हो सकते हैं। इनमें आपकी फोटोज भी एकदम क्लासिक और ग्रेसफुल आएगी।
Mehndi Outfit Ideas for Bride: मेहंदी फंक्शन के लिए ड्रेस आइडिया
1. ग्रेसफुल गरारा सेट

ये एक बहुत ही प्यारा गरारा सेट है। ये आउटफिट उन महिलाओं के लिए बेस्ट है जो ट्रेडिशनल और हैवी लुक कैरी करना चाहती हैं। इसमें कुर्ते पर नेकलाइन और स्लीव्स के पास बारीक गोल्डन वर्क है। गरारे पर गोटा पट्टी की लेयर्स दी गई हैं, जो इसे काफी हैवी और रॉयल लुक दे रही हैं। इस लुक के साथ आप चोकर सेट और मांगटीका पेयर कर सकती हैं। हेयरस्टाइल में ब्रेड बनाएं और उसमें परांदा लगाएं, ये वाकई खूब जचेगा।
2. क्रॉप टॉप और पलाजो

मॉडर्न महिलाओं के लिए ये वाला क्रॉप टॉप और पलाजो सेट परफेक्ट है। इसके स्लीवलेस क्रॉप टॉप पर फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी वर्क है। नीचे का पलाजो प्लेन है लेकिन उसके बॉर्डर पर मैचिंग कढ़ाई दी गई है, जो इस आउटफिट को काफी अट्रैक्टिव बना रहा है। इसके साथ एक छोटा पोटली बैग कैरी करें। बालों में सॉफ्ट कर्ल्स करवाएं और कानों में बड़े झुमके पहनें। यह लुक मेहंदी डे के लिए शानदार है।
3. शाइनी सिल्क लहंगा लुक

सिल्क फैब्रिक से बना खूबसूरत लहंगा आपके मेंहदी फंक्शन के लिए बेस्ट है। अगर आपकी मेहंदी रात के समय है, तो ये आपको सबसे अलग और ग्रेसफुल दिखाएगी। इसका ब्लाउज काफी हैवी एम्ब्रॉयडरी वाला है, और स्कर्ट को थोड़ा सिंपल रखा गया है ताकि बैलेंस बना रहे। इसके साथ नेट का दुपट्टा है जिसमें फ्रिल्स दिए गए हैं। क्लासी लुक के लिए दुपट्टे को एक हाथ पर ड्रेप करें। माथे पर एक स्टाइलिश मांगटीका लगाएं।
4. अनारकली विद स्कर्ट

अनारकली विद स्कर्ट वाला यह लुक आप पर काफी ड्रीमी लगेगा। इसमें शॉर्ट अनारकली कुर्ती के ऊपर मोतियों का बारीक काम किया गया है। नीचे फ्लेयर्ड स्कर्ट है जो डांस करते समय खूबसूरत घेर बनाएंगे। चूंकि यह ड्रेस काफी फ्लोई है, इसलिए बालों का स्लीक बन बनाएं। इससे आपकी नेकलाइन और ईयररिंग्स अच्छे से हाईलाइट होंगे।
5. कट आउट शरारा सेट

यह एक बहुत ही ट्रेंडी और बोल्ड डिजाइन आउटफिट है। इसका सबसे खास हिस्सा इसका टॉप है, जो फ्रंट से क्रॉप स्टाइल में है। इस पर सिल्वर और वाइट थ्रेड वर्क है। नीचे लूज फिटिंग वाला शरारा है। इस ड्रेस के साथ गले में हेवी चोकर पेयर करें और ईयररिंग्स को थोड़ा छोटा ही रखें। पंजाबी जूतियों के साथ अपने मेहंदी लुक को कंप्लीट करें।


Download Android App
Download iOS App




