सावन का महीना सुहागिनों और नई-नवेली दुल्हनों के लिए बेहद खास समय होता है। इस महीने में हरे कपड़े का बहुत ज्यादा महत्व होता है। शादी के बाद का पहला सावन हर दुल्हन के लिए यादगार होता है और ऐसे में हर कोई अपने लुक को सबसे हटकर दिखाना चाहता है। अगर आप भी इस सावन के महीने में खुद को खूबसूरत दिखाना चाहती हैं, तो आज हम आपके लिए कुछ नए ब्राइडल साड़ी के डिजाइन दिखा रहे हैं, जो आपके लुक पर चार-चांद लगा देंगे। ऐसे में आइए जानते हैं इस सीजन की सबसे ट्रेंडिंग और डिमांडिंग साड़ियों के बारे में।
सावन में नई दुल्हनों के लिए बेस्ट साड़ी डिजाइन
1. बनारसी सिल्क साड़ी

अगर आप पूजा-पाठ या फैमिली फंक्शन के लिए हैवी और रॉयल लुक कैरी करना चाहती हैं, तो आपके लिए हरी बनारसी सिल्क साड़ी सबसे बेस्ट ऑप्शन है। डार्क एमराल्ड ग्रीन या बॉटल ग्रीन कलर पर चांदी की जरी का जाल वर्क बेस्ट लगता है। इस साड़ी के साथ आप ट्रेडिशनल कुंदन या टेम्पल ज्वेलरी पहन सकती हैं।
2. लेहरिया और बांधनी साड़ियां

सावन या हरियाली तीज का त्योहार मारवाड़ी लेहरिया और राजस्थानी बांधनी के बिना अधूरा माना जाता है। सावन के समय हरे और पीले का मिलावट वाली लेहरिया साड़ी, जिसके ऊपर सुंदर, गोटा-पत्ती या आरी-ताज़ी का बॉर्डर लगा हो। यह बहुत हल्की और लाइट वेट साड़ी होती है, जिसे आप किसी भी फंक्शन या पूजा के समय पहन सकते हैं।
3. ऑर्गेंजा और टिशू सिल्क साड़ी

सावन की शुरुआत हो गई है नई-नई दुल्हनें खुद को खूबसूरत दिखाने के लिए सोलह श्रंगार करेंगे। वैसे भी आजकल की नई-नवेली दुल्हनों को भारी साड़ियों से ज्यादा हल्की और यूनिक कढ़ाई वाली साड़ियां पसंद होती हैं। लाइट पिस्टल ग्रीन या मिंट ग्रीन ऑर्गेंजा साड़ी, जिसके ऊपर कटदाना, फ्लोरल थ्रेड वर्क या पर्ल डिजाइन बनी हो। इस साड़ी के साथ आप कॉरसेट ब्लाउज या डिजाइन हाल्टर-नेक ब्लाउज के साथ पेयर करके मॉडर्न टच दे सकती है।
4. जॉर्जेट और शिफॉन सीक्वेन वर्क साड़ी

अगर आप सावन की शाम पूजा या किसी फंक्शन के लिए नए डिजाइन की ब्राइडल साड़ी ढूंढ रही हैं, तो फ्लोइंग फैब्रिक आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। ऑल-ओवर टोन-ऑन-टोन सीक्वेन वर्क या बारीक मिरर वर्क वाली जॉर्जेट साड़ी हर फंक्शन के लिए बेस्ट लगती है। इसे आप पूजा या पार्टी किसी भी समय वियर कर सकती हैं। इसके साथ आप बैकलेस या स्लीवलेस डिजाइनर ब्लाउज और मिनिरल ज्वेलरी बहुत यूनिक लगती है।



Download Android App
Download iOS App




