College से Office तक के लिए Perfect हैं ये Latest Footwear, Comfort के साथ मिलेगा Bold Look

Summary :

Summer Footwear Trends 2026: गर्मियों का मौसम आते ही हम अपने कपड़ों के साथ-साथ जूतों और सैंडल्स में भी बदलाव करना पसंद करते हैं। जैसे-जैसे ट्रेंड आगे बढ़ता है हम उसी तरह के फैशन सेन्स को कैरी करने लगते हैं। अगर आप भी अपनी पुरानी हील्स और चप्पलों को पहन-पहन कर बोर हो गए हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसे ही साल 2026 में समर फुटवियर का फैशन ‘कंफर्ट’ और ‘बोल्ड स्टाइल’ के बारे में बताएंगे, जिसे आप कॉलेज, ऑफिस और किसी पार्टी के लिए भी वियर कर सकती हैं। आइए जानते हैं, वो स्लीपर्स कौन-कौन सी हैं। Summer…

Summer Footwear Trends 2026: गर्मियों का मौसम आते ही हम अपने कपड़ों के साथ-साथ जूतों और सैंडल्स में भी बदलाव करना पसंद करते हैं। जैसे-जैसे ट्रेंड आगे बढ़ता है हम उसी तरह के फैशन सेन्स को कैरी करने लगते हैं। अगर आप भी अपनी पुरानी हील्स और चप्पलों को पहन-पहन कर बोर हो गए हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसे ही साल 2026 में समर फुटवियर का फैशन ‘कंफर्ट’ और ‘बोल्ड स्टाइल’ के बारे में बताएंगे, जिसे आप कॉलेज, ऑफिस और किसी पार्टी के लिए भी वियर कर सकती हैं। आइए जानते हैं, वो स्लीपर्स कौन-कौन सी हैं।

Summer Footwear Trends 2026: गर्मियों में पहनने के लिए ट्रेंडिंग फुटवियर

1. Slim Sneakers

Summer Footwear Trends 2026
Summer Footwear Trends 2026 (Source: social media)

कुछ सालों से चल रहे ‘चंकी’ या भारी स्नीकर्स का ट्रेंड अब पुराना हो गया है। 2026 में पतले सोल वाले और हल्के स्नीकर्स काफी ज्यादा ट्रेंड में हैं। ये न सिर्फ पहनने में आरामदायक होते हैं, बल्कि इन्हें आप जींस, शॉर्ट्स और समर ड्रेसेस के साथ भी आसानी से पेयर कर सकती हैं।

2. Platform Flip-Flops

Summer Footwear Trends 2026
Summer Footwear Trends 2026 (Source: social media)

सिंपल दिखने वाली चप्पलें अब एक बार फिर से काफी ट्रेंड में हैं। 2026 में मोटे सोल वाली फ्लिप-फ्लॉप और हील्स वाले थोंग सैंडल्स लड़कियों की पहली पसंद बन गया है। अगर आपकी हाइट छोटी है, तो आप इसे पहनने से थोड़ी लंबी दिख सकती हैं। ये स्लीपर्स कैजुअल लुक को और ज्यादा स्टाइलिश बना देते हैं।

3. Modern Kolhapuris

Summer Footwear Trends 2026
Summer Footwear Trends 2026 (Source: social media)

कोल्हापुरी चप्पल और जूती भारत में काफी पसंद की जाती है। इसका ट्रेंड और फैशन कभी भी पुराना नहीं होता है। 2026 में कोल्हापुरी चप्पलों के कई सारे नए डिजाइन देखने को मिले हैं। अब ये कुशन वाले सोल और पेस्टल रंगों में आपको बाजार में आसानी से दिख जायेंगे, जो कॉलेज और ऑफिस के लिए परफेक्ट हैं।

4. Mesh Ballet Flats

Summer Footwear Trends 2026
Summer Footwear Trends 2026 (Source: social media)

गर्मियों में अपने पैरों को पसीने से बचाने के लिए जालीदार बैले फ्लैट्स को वियर कर सकती हैं। ये जूते पहनने से आपको पूरी तरह से हवादार महसूस होगा। इससे आपके पैर ठंडे रहेंगे। इसे बनाने के लिए क्रोशिया और जालीदार मटेरियल का इस्तेमाल किया जाता है।

5. Block Heels & Slingbacks

Summer Footwear Trends 2026
Summer Footwear Trends 2026 (Source: social media)

अगर आपको भी हील्स पहनना पसंद है, तो 2026 में ब्लॉक हील्स काफी ज्यादा ट्रेंड में हैं। इसे आप अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें। ये हील्स आपकी पहली पसंद होनी चाहिए। आप पेंसिल हील्स के मुकाबले इसे कैरी कर सकती हैं। इसके साथ ही ‘स्लिंगबैक’ सैंडल्स प्रोफेशनल और फॉर्मल लुक देती हैं। इसे आप किसी भी टॉप या कुर्ती के साथ वियर कर सकती हैं।

Also Read: Saree और लहंगे में पाना है Glamorous और Royal Look? जरूर ट्राई करें ये 5 Trendy Back Sleeveless Blouse Designs

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।