Saree और लहंगे में पाना है Glamorous और Royal Look? जरूर ट्राई करें ये 5 Trendy Back Sleeveless Blouse Designs

Summary :

Back Blouse Sleeveless Designs Ideas: अगर आप भी किसी शादी या पार्टी में साड़ी पहन रही हैं और आपको ब्लाउज की डिजाइन नहीं समझ आ रही है, तो आज हम आपको कुछ ऐसे बैक स्लीवलेस ब्लाउज डिजाइन आइडियाज के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके काफी काम आ सकते हैं। ये ब्लाउज डिज़ाइन ऐसे हैं, जो आपके लुक पर चार-चांद लगा देते हैं। अगर आप भी स्लीवलेस ब्लाउज पहनना पसंद करती हैं, तो इस ट्रेंड को जरूर फॉलो करें। आजकल लड़कियां और महिलाएं बैक स्लीवलेस ब्लाउज कैरी करना काफी पसंद करती हैं। खासकर जब बात साड़ी या लहंगे…

Back Blouse Sleeveless Designs Ideas: अगर आप भी किसी शादी या पार्टी में साड़ी पहन रही हैं और आपको ब्लाउज की डिजाइन नहीं समझ आ रही है, तो आज हम आपको कुछ ऐसे बैक स्लीवलेस ब्लाउज डिजाइन आइडियाज के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके काफी काम आ सकते हैं। ये ब्लाउज डिज़ाइन ऐसे हैं, जो आपके लुक पर चार-चांद लगा देते हैं। अगर आप भी स्लीवलेस ब्लाउज पहनना पसंद करती हैं, तो इस ट्रेंड को जरूर फॉलो करें।

आजकल लड़कियां और महिलाएं बैक स्लीवलेस ब्लाउज कैरी करना काफी पसंद करती हैं। खासकर जब बात साड़ी या लहंगे की हो, तो एक स्टाइलिश स्लीवलेस ब्लाउज आपके लुक को पूरी तरह से बदल सकता है। ऐसे में यहां देखें कुछ ट्रेंडी ब्लाउज डिजाइन आइडियाज।

Back Blouse Sleeveless Designs Ideas: ट्रेंडिंग स्लीवलेस ब्लाउज डिजाइन आइडियाज

1. Deep V-Neck Design

Back Blouse Sleeveless Designs Ideas
Back Blouse Sleeveless Designs Ideas (Source: social media)

डीप वी-बैक डिजाइन कभी भी पुराना नहीं होता है। स्लीवलेस ब्लाउज में अगर आप चाहें तो डीप वी बनवा सकती हैं। ये देखने में बोल्ड और एलिगेंट लगता है। अगर आप चाहें तो पीछे की तरफ पतली डोरी भी लगवा सकती हैं, ताकि शोल्डर्स अपनी जगह पर टिके रहें। यह सिल्क और शिफॉन साड़ियों के साथ बेहद खूबसूरत लुक देता है।

2. Bow-Style Back Design

Back Blouse Sleeveless Designs Ideas
Back Blouse Sleeveless Designs Ideas (Source: social media)

अगर आप भी अपने लुक को थोड़ा एलिगेंट और क्यूट टच देना चाहती हैं, तो ब्लाउज के बैक पर बड़ा सा ‘बो’ डिजाइन बनवा सकती हैं। स्लीवलेस ब्लाउज के साथ ये डिजाइन बहुत मॉडर्न और खूबसूरत लगता है। आप इसे सिंपल और प्लेन साड़ी के साथ पहन सकती हैं।

3. Strappy Back Design

Back Blouse Sleeveless Designs Ideas
Back Blouse Sleeveless Designs Ideas (Source: social media)

जब भी बात साड़ी की आती है, तो लड़कियां या लेडीज हमेशा ट्रेंडी और यूनिक डिजाइन वाले ब्लाउज पहनना पसंद करती हैं। आजकल कई सारी डोरियों वाले या मल्टीपल स्ट्रैप्स वाले ब्लाउज काफी ट्रेंड में हैं। स्लीवलेस ब्लाउज के साथ पीछे पतली-पतली 3-4 पट्टियां या क्रॉस स्ट्रैप्स बहुत ही स्टाइलिश लगते हैं।

4. Cut-out & Keyhole

Back Blouse Sleeveless Designs Ideas
Back Blouse Sleeveless Designs Ideas (Source: social media)

अगर आप अपने ब्लाउज में पीछे की तरफ गोल, ओवल या ट्रायंगल शेप का कट-आउट डिजाइन बनवाती हैं, तो ये देखने में काफी ज्यादा यूनिक और रॉयल लगता है। आजकल ऐसे स्लीवलेस ब्लाउज डिजाइन काफी ज्यादा ट्रेंड में रहते हैं। इस ब्लाउज के डिजाइन में पीछे की तरफ छोटा सा की-होल और ऊपर लगा एक बटन इसे फॉर्मल लुक देता है।

5. Backless With Latkans

Back Blouse Sleeveless Designs Ideas
Back Blouse Sleeveless Designs Ideas (Source: social media)

शादियों और पार्टियों के लिए बैकलेस स्लीवलेस ब्लाउज सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं। जब भी आप इसे साड़ी या लहंगे के साथ कैरी करती हैं, तो आपका लुक सबसे हटकर नजर आता है। इस डिजाइन में सिर्फ ऊपर और नीचे दो डोरियां होती हैं और इन डोरियों में भारी और डिजाइनर लटकन आपके लुक को और भी ज्यादा रॉयल बनाते हैं।

Also Read: Simple से Formal Look को भी बनाएं Special, यहां देखें Office Wear के लिए 5 Excellent और Elegant Jewellery

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।