Akshaya Tritiya Sona Kharidne ka Muhurat: सोना खरीदने के लिए सबसे शुभ समय

19 अप्रैल को सोना खरीदने का सबसे अच्छा समय सुबह 10:49 बजे से शुरू होकर अगले दिन (20 अप्रैल) सुबह 07:27 बजे तक रहेगा। इसके अलावा दिन के हिसाब से कुछ अन्य शुभ समय इस प्रकार हैं-
- सुबह का समय: 10:49 AM से 12:20 PM तक।
- दोपहर का समय: 01:58 PM से 03:35 PM तक।
- शाम और रात का समय: 06:49 PM से रात 10:57 PM तक।
अगर आप 20 अप्रैल को खरीदारी करना चाहते हैं, तो सुबह 05:51 AM से 07:27 AM के बीच का समय भी बहुत शुभ है।
Akshaya Tritiya Par Sona Kyon Kharide: अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने की परंपरा क्यों?

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने खरीदने की परंपरा है। मान्यता है कि इस दिन सोना घर लाने से बरकत, सुख और शांति आती है। इस दिन शुभ मुहूर्त पर खरीदारी करना अच्छा होता है क्योंकि उस समय चारों तरफ सकारात्मक ऊर्जा होती है। अक्षय का अर्थ होता है जो कभी कम न हो, इसलिए माना जाता है कि इस दिन सोना, चांदी या कोई भी कीमती वस्तु खरीदने से घर में स्थायी लक्ष्मी का वास होता है और संपत्ति में निरंतर वृद्धि होती है।
सोना खरीदना न केवल हमारी पुरानी परंपरा है, बल्कि इसे भगवान का आशीर्वाद पाने का तरीका भी माना जाता है। धार्मिक महत्व के अलावा, सोना खरीदना पैसों की बचत का एक सुरक्षित रास्ता भी है, जो भविष्य में आर्थिक रूप से हमारी मदद करता है।


Download Android App
Download iOS App




