Amalaki Ekadashi Vrat Food List: हिंदू धर्म में आमलकी एकादशी को रंगभरी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। शास्त्रों के अनुसार, फाल्गुन महीने की आमलकी या रंगभरी एकादशी का विशेष महत्व है। हिदू पंचांग के अनुसार, यह एकादशी 27 फरवरी 2026 को पड़ रही है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, आमलकी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए बेहद शुभ है।
इस दिन विधि-विधान से श्रीहरि की उपासना करने से जीवन की नकारात्मकता खत्म हो जाती है। साथ ही श्रीहरि की कृपा से हर प्रकार की मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। कहा जाता है कि भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए आमलकी एकादशी के दिन उन्हें विशेष प्रकार का भोग अर्पित करना चाहिए। आइए जानते हैं, Amalaki Ekadashi Vrat me Kya Khaye जिससे आपका व्रत सफल हो जाए।
Amalaki Ekadashi Vrat Food List: व्रत के दौरान इन फूड्स का करें सेवन

आमलकी एकादशी व्रत को जो लोग रखने वाले हैं, वे दूध, दही, फल, शरबत, साबुदाना, बादाम, नारियल, शकरकंद, आलू, सेंधा नमक, राजगीर का आटा आदि चीजों का सेवन कर सकते हैं। इसके साथ ही इस दिन आंवले का सेवन और आंवले के पेड़ के नीचे भोजन भी जरूर करना चाहिए, क्योंकि इस दिन पूजा का अहम भाग माना गया है। हालांकि व्रती को तामसिक व नमक आदि के उपयोग से बचना चाहिए। आमलकी एकादशी का व्रत जीवन में सुख-समृद्धि के लिए रखा जाता है।
Amalaki Ekadashi Fasting Food: एकादशी व्रत में खाए जानें वाले फूड्स

मुख्य भोग/भोजन: आंवला (कच्चा, मुरब्बा, या हलवा), फल, दही, दूध, मखाने की खीर।
अन्य फलाहार: साबूदाना (खीर/फ्रेंच फ्राइज), साबूदाना खिचड़ी, शकरकंद, मूंगफली, सिंघाड़े का आटा, सावा के चावल।
पेय पदार्थ: फलाहारी शरबत, लस्सी, दूध, नींबू पानी।
मसाले: केवल सेंधा नमक और जीरे का प्रयोग कर सकते हैं।
आमलकी एकादशी का महत्व

माना जाता है कि आमलकी एकादशी व्रत सैकड़ों तीर्थयात्राओं और यज्ञों के बराबर पुण्य देता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से पापों का नाश होता है और मोक्ष मिलता है। इससे जीवन के दुख दूर होते हैं और सुख-समृद्धि आती है। यह व्रत जीवन में सकारात्मक बदलाव लाता है और साथ ही करियर कारोबार में आगे बढ़ने के प्रयासों को सफलता मिलती है।
Also Read: आमलकी एकादशी पर भगवान विष्णु होंगे प्रसन्न, यहां देखें व्रत कथा और इसका महत्व


Download Android App
Download iOS App




