Amla navami 2025 Daan: आंवला नवमी पर इन 5 चीजों का करें दान, पूरी होगी हर मुराद

Summary :

Amla navami 2025 Daan: आंवला नवमी का दिन हिन्दू धर्म में बहुत ही पुण्यदायी माना जाता है। यह पर्व कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी को मनाया जाता है, इसे ‘अक्षय नवमी’ और ‘सत्य नवमी’ के नाम से भी जानते हैं। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु ने आंवले के वृक्ष में निवास किया था। इसलिए इस पर्व पर आंवले का बहुत महत्व है। व्रती भगवान विष्णु और आंवले के वृक्ष की पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना करती हैं। इस दिन किए गए सभी धार्मिक कार्य जैसे-दान-पुण्य, व्रत और जप-तप का फल कभी समाप्त नहीं होता।…

Amla navami 2025 Daan: आंवला नवमी का दिन हिन्दू धर्म में बहुत ही पुण्यदायी माना जाता है। यह पर्व कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी को मनाया जाता है, इसे ‘अक्षय नवमी’ और ‘सत्य नवमी’ के नाम से भी जानते हैं। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु ने आंवले के वृक्ष में निवास किया था। इसलिए इस पर्व पर आंवले का बहुत महत्व है।

व्रती भगवान विष्णु और आंवले के वृक्ष की पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना करती हैं। इस दिन किए गए सभी धार्मिक कार्य जैसे-दान-पुण्य, व्रत और जप-तप का फल कभी समाप्त नहीं होता। इसलिए इसे ‘अक्षय नवमी कहते हैं, जिसका अर्थ है जो कभी नष्ट न हो। आइये जानते हैं कि इस दिन क्या-क्या चीजें दान करनी चाहिए।

Amla navami 2025 Kab Hai: आंवला नवमी 2025 में कब है?

Amla navami 2025 Daan
आंवला नवमी 2025 में कब है? (Image- Ai Generated)

आंवला नवमी का पर्व कार्तिक शुक्ल की नवमी तिथि को मनाया जाता है। इस साल ये तिथि 30 अक्टूबर 2025, गुरुवार को सुबह 10 बजकर 06 मिनट से शुरु होगी और यह तिथि 31 अक्टूबर 2025, शुक्रवार को सुबह 10 बजकर 03 मिनट पर समाप्त होगी। उदया तिथि के हिसाब से आंवला नवमी 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी।

Amla navami 2025 Daan: आंवला दान करने के लाभ

Amla navami 2025 Daan
आंवला दान करने के लाभ (Image- Ai Generated)
  • आंवला दान करने से घर में धन और वैभव की कमी नहीं होगी।
  • इस दान से संतान की उन्नति और लम्बी आयु का आशीर्वाद भी मिलता है।
  • घर से रोग और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
  • वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ता है।
  • पारिवारिक सुख में वृद्धि होती है और पितृ दोष कम होता है।
  • इस दिन किया गया दान-पुण्य का फल कभी समाप्त नहीं होता।

Amla Navami 2025 Par Kya Daan Kare: आंवला नवमी पर करें इन चीजों का दान

Amla navami 2025 Daan
आंवला नवमी पर करें इन चीजों का दान (Image- Ai Generated)
  1. इस दिन आंवले का पौधा दान करना भी शुभ माना जाता है।
  2. जरूरतमंदों को अन्न, भोजन, वस्त्र देना और विशेष रूप से आंवले के वृक्ष के नीचे भोजन कराना अत्यंत फलदायी है।
  3. इस दिन सात प्रकार के अनाज जैसे- गेहूं, चावल, मक्का, जौ, तिल, चना और बाजरा दान करना अच्छा माना जाता है।
  4. अगर आंवले का पौधा न मिलें, तो आप आंवला या उससे बनी चीजें भी दान कर सकते हैं।
  5. इस दिन सोना-चांदी का दान करने का भी उल्लेख है।

यह भी पढ़ें: Akshay Navami 2025 Mahatva: अक्षय नवमी पर क्यों की जाती है आंवले के पेड़ की पूजा? जानें इसका धार्मिक महत्व

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।