आज से शुरू हुआ बड़ा मंगल का महापर्व; बजरंगबली को इन 5 चीजों का भोग लगाने से दूर होंगे सभी संकट

Summary :

Bada Mangal 2026 Bhog: ज्येष्ठ महीने का पहला बड़ा मंगल आज, 5 मई 2026 को बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म में इस महीने के मंगलवारों को ‘बड़ा मंगल’ या ‘बुढ़वा मंगल’ कहते हैं, जो भगवान हनुमान को समर्पित हैं। माना जाता है कि आज के दिन पूजा करने से सभी दुख दूर होते हैं और खुशहाली आती है। इस साल ज्येष्ठ का महीना 2 मई से 29 जून तक है। खास बात यह है कि बीच में ‘अधिक मास’ पड़ने के कारण इस बार कुल 8 बड़े मंगल होंगे, जो बहुत ही शुभ माना जा…

Bada Mangal 2026 Bhog: ज्येष्ठ महीने का पहला बड़ा मंगल आज, 5 मई 2026 को बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म में इस महीने के मंगलवारों को ‘बड़ा मंगल’ या ‘बुढ़वा मंगल’ कहते हैं, जो भगवान हनुमान को समर्पित हैं। माना जाता है कि आज के दिन पूजा करने से सभी दुख दूर होते हैं और खुशहाली आती है। इस साल ज्येष्ठ का महीना 2 मई से 29 जून तक है। खास बात यह है कि बीच में ‘अधिक मास’ पड़ने के कारण इस बार कुल 8 बड़े मंगल होंगे, जो बहुत ही शुभ माना जा रहा है।

Bada Mangal 2026 Dates List: कब-कब हैं बड़े मंगल?

साल 2026 में ज्येष्ठ मास 2 मई से 29 जून तक चलेगा। इस बीच पड़ने वाले सभी 8 मंगलवार की तारीखें इस प्रकार हैं-

  • पहला: 5 मई 2026
  • दूसरा: 12 मई 2026
  • तीसरा: 19 मई 2026
  • चौथा: 26 मई 2026
  • पांचवां: 2 जून 2026
  • छठा: 9 जून 2026
  • सातवां: 16 जून 2026
  • आठवां: 23 जून 2026

Bada Mangal 2026 Bhog: बड़े मंगल पर हनुमान जी को क्या चढ़ाएं?

1. बूंदी या बूंदी के लड्डू

हनुमान जी को पीली रंग की चीजें बहुत पसंद हैं, इसलिए बूंदी और बेसन के लड्डू उनके सबसे प्रिय भोग माने जाते हैं। बड़े मंगल के दिन मंदिर जाकर या घर पर ही उन्हें लड्डू चढ़ाना बहुत शुभ होता है। कहा जाता है कि लड्डू का भोग लगाने से भक्तों की हर अधूरी मनोकामना पूरी होती है और जीवन में मिठास घुलती है।

2. तुलसी के पत्ते

हनुमान जी को आप जो भी खाने की चीज़ चढ़ाएं, उसमें तुलसी के पत्ते ज़रूर रखें। उनके बिना बजरंगबली भोग स्वीकार नहीं करते और तुलसी चढ़ाने से वे जल्दी खुश होते हैं।

3. चमेली का तेल और सिंदूर

यह खाने वाला भोग नहीं है, लेकिन हनुमान जी के श्रृंगार में यह सबसे जरूरी है। उन्हें चमेली के तेल में मिला हुआ सिंदूर चढ़ाना बहुत शुभ होता है। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन से नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है और इंसान हर डर से मुक्त हो जाता है।

4. गुड़ और भुने हुए चने

हनुमान जी की पूजा में गुड़ और चने का भोग लगाना शुभ माना गया है। यह भोग बहुत ही साधारण है लेकिन बजरंगबली को अत्यंत प्रिय है। गुड़ और चना शक्ति का प्रतीक माना जाता है, इसलिए इसे चढ़ाने से इंसान को शारीरिक मजबूती और मानसिक शांति मिलती है।

5. पान का बीड़ा

हनुमान जी को पान का बीड़ा अर्पित करने का भी विशेष महत्व है। अगर आपके जीवन में कोई बहुत बड़ी परेशानी है, तो बड़े मंगल पर उन्हें एक मीठा पान (बिना तंबाकू वाला) जरूर चढ़ाएं। इससे बजरंगबली प्रसन्न होकर अपने भक्त के सभी कष्ट हर लेते हैं।

यह भी पढ़ें-Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ का पहला बड़ा मंगल आज; इस विधि से करें बजरंगबली की पूजा, दूर होंगे सभी कष्ट

इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक ग्रंथियों, कहानियों या मान्यताओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।