Baisakhi 2026 Wishes in Hindi: बैसाखी सिख समुदाय के लिए आस्था और गौरव का पर्व है। यह एक कृषि त्यौहार है जो मुख्य रूप से पंजाब और हरियाणा में मनाया जाता है। यह त्योहार रबी की फसल पकने की खुशी में मनाया जाता है। यह पर्व किसानों की मेहनत के फल का उत्सव है। कृषि प्रधान होने के साथ-साथ, इस दिन का अपना एक धार्मिक और गौरवशाली इतिहास भी है।
सिख कैलेंडर के अनुसार, बैसाखी से ही सिख नववर्ष की शुरुआत होती है। यह दिन न केवल कैलेंडर बदलने का प्रतीक है, बल्कि जीवन में नई ऊर्जा और संकल्प भरने का अवसर भी है। इस साल ये पर्व आज यानी मंगलवार, 14 अप्रैल को मनाया जा रहा है। इस खास अवसर पर अपनों को इन खूबसूरत संदेशों के साथ बधाइयां दें और दिन को स्पेशल बनाएं।
Baisakhi 2026 Wishes in Hindi: बैसाखी की हार्दिक शुभकामनाएं

- भांगड़ा पाओ, खुशी मनाओ, बैसाखी के गीत गुनगुनाओ।
- आया बैसाखी का त्योहार, साथ लाया खुशियों का उपहार।
- प्यार और भाईचारे का संदेश लेकर आया है बैसाखी का दिन।
- गुरु गोविंद सिंह जी के साहस को याद करने का दिन है आज।
- सिक्खी का गौरव और फसलों का त्यौहार, खुश रहे मेरा पूरा परिवार।
- सुनहरी धूप, सुनहरी फसल, खुशियों से भर जाए आपका हर पल। बैसाखी की लख-लख बधाइयां!
- रब करे इस बैसाखी आपके घर में धन, सुख और शांति की वर्षा हो। Happy Baisakhi!
- ढोल की थाप पर नाचो गाओ, खुशी के साथ ये पर्व मनाओ। शुभ बैसाखी!
- खालसा मेरो रूप है खास, खालसे में करूं मैं निवास। खालसा पंथ के स्थापना दिवस की बधाई।
- गुड़ की मिठास और फसल की महक, मुबारक हो आपको बैसाखी की चहक।
- बैसाखी का यह पावन दिन आपके जीवन में नई उम्मीदें और नए अवसर लेकर आए।
- नच ले, गा ले हमारे साथ, मना ले खुशियां लेकर हाथों में हाथ। हैप्पी बैसाखी!
- खेतों में छाई है हरियाली, सोने जैसी फसल है प्यारी। Happy Baisakhi!
- वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतह। बैसाखी की हार्दिक शुभकामनाएं।
- जैसे गेहूं की बालियां लहरा रही हैं, वैसे ही आपकी सफलता की कहानी दुनिया गाए।
Baisakhi 2026 Wishes: छोटे संदेश
- हैप्पी बैसाखी 2026! आपका साल मंगलमय हो।
- बैसाखी की ढेर सारी शुभकामनाएं और प्यार!
- वाहेगुरु आपकी हर मनोकामना पूरी करें। हैप्पी बैसाखी!
- फसलों की खुशबू और ढोल की गूँज, मुबारक हो बैसाखी!
- सदा मुस्कुराते रहो और बैसाखी मनाते रहो।
- नई फसल, नया जोश, नई उम्मीदें, हैप्पी बैसाखी!
- बैसाखी के पावन पर्व पर आप सभी को बहुत-बहुत बधाई!


Download Android App
Download iOS App




