“ज्ञान का दीप जलता रहे….” बसंत पंचमी पर प्रियजनों को भेजने के लिए 20+ Wishes and Quotes

Basant Panchami Wishes in Hindi
Basant Panchami Wishes in Hindi: हिंदू धर्म में बसंत पंचमी का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन देवी सरस्वती का प्राकट्य ब्रह्माजी के मुख से हुआ था। इसलिए यह दिन ज्ञान, विद्या, बुद्धि और विवेक का प्रतीक माना जाता है। बसंत पंचमी से मौसम में भी बदलाव आने लगता है और चारों ओर पीले रंग की रौनक दिखने लगती है। हर साल माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर बसंत पंचमी का पावन पर्व मनाया जाता है। बसंत पंचमी के दिन पूरे विधि-विधान से सरस्वती पूजन करने से विवेक और समृद्धि प्राप्ति होती है।
इस बार Basant Panchami 2026 का पर्व 23 जनवरी को मनाया जा रहा है। पूजा-पाठ के साथ-साथ बसंत पंचमी पर एक-दूसरे को शुभकामनाएं देने की भी परंपरा है। लोग अपने दोस्तों, परिवार और प्रियजनों को संदेश भेजकर खुशियों की कामना करते हैं। इस खास अवसर पर अपने प्रियजनों को खास संदेश भेज सकते हैं। यहां पर 20+ Basant Panchami 2026 Wishes and Quotes  दिए गए हैं, जिन्हें आप अपनों के साथ शेयर कर सकते हैं।

Basant Panchami Wishes in Hindi: बसंत पंचमी की शुभकामनाएं

मां सरस्वती का वरदान हो, हर चेहरे पर मुस्कान हो। शुभ बसंत पंचमी!
विद्या की देवी मां सरस्वती आप पर अपनी कृपा बनाए रखें। बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं!
मां शारदे के चरणों में नमन, ज्ञान और बुद्धि से महके आपका जीवन।

Basant Panchami Wishes in Hindi
Basant Panchami Wishes in Hindi (Image: AI Generated)

या कुन्देन्दुतुषारहारधवला या शुभ्रवस्त्रावृता… मां सरस्वती आपको सद्बुद्धि और ज्ञान दें।
वीणा लेकर हाथ में, मां सरस्वती हों आपके साथ में। सरस्वती पूजा की मंगलकामनाएं!
सरसों के पीले फूल, झूमती फसलें और मीठी हवा… मुबारक हो आपको बसंत पंचमी का त्योहार।

Basant Panchami Wishes in Hindi
Basant Panchami Wishes in Hindi (Image: AI Generated)

बसंत के आगमन से खिले प्रकृति का हर कोना, आपके जीवन में भी खुशियों का हो सवेरा।
पीले-पीले सरसों के फूल, पीली उड़े पतंग, रंग बरसे पीला और छाए खुशियों की उमंग।
ऋतुओं के राजा ‘बसंत’ के आगमन पर आपके जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हो।

चहुंओर बिखरी है हरियाली, बसंत लेकर आया है खुशहाली। हैप्पी बसंत पंचमी!
कलम की शक्ति और ज्ञान का प्रकाश आपके भविष्य को उज्जवल बनाए। शुभ सरस्वती पूजा!
मां सरस्वती आपके कंठ में वास करें और आपकी लेखनी से सफलता का इतिहास लिखा जाए।

Basant Panchami Wishes in Hindi
Basant Panchami Wishes in Hindi (Image: AI Generated)

ज्ञान का दीप जलता रहे, अज्ञान का अंधेरा छंटता रहे। बसंत पंचमी की बधाई!
सफलता की सीढ़ियां चढ़ते रहें, मां शारदे का आशीर्वाद आप पर सदा बना रहे। Happy Basant Panchami
इस बसंत पंचमी पर संकल्प लें कि हम अपने भीतर के अज्ञान को मिटाकर ज्ञान की ओर बढ़ेंगे।

खुशियों की बौछार हो, विद्या का उपहार हो। सरस्वती पूजा मंगलमय हो!
बसंत की बहार, मां का प्यार, मुबारक हो आपको यह पावन त्यौहार।
सदा हंसते रहें, सदा खिलते रहें, मां की कृपा से सब कुछ मिलता रहे। शुभ सरस्वती पूजा!

Basant Panchami Wishes in Hindi
Basant Panchami Wishes in Hindi (Image: AI Generated)

सरस्वती पूजा की ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं!
आपके जीवन में सदा बसंत की तरह ताज़गी बनी रहे। बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
खुशियों की हो बारिश, ज्ञान से भरा हो मन। मां सरस्वती करें कृपा, सफलता चूमे हर क्षण।बसंत पंचमी की हार्दिक बधाई।

यह भी पढ़ें- करियर में चाहिए सफलता? बसंत पंचमी पर करें ये 4 महाउपाय, मां सरस्वती से पाएं वरदान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।